बिहार: केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे के भाई निर्मल चौबे का निधन, इलाज में लापरवाही का आरोप, दो डॉक्टर सस्पेंड
Edited By Pushpendra Sharma

ashwini choubey brother
Edited By Pushpendra Sharma

ashwini choubey brother
नई दिल्ली: केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे के छोटे भाई निर्मल चौबे का भागलपुर के मायागंज अस्पताल में शुक्रवार को निधन हो गया। परिजनों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया है। इसके बाद दो डॉक्टर सस्पेंड कर दिए गए हैं। एक रिश्तेदार चंदन ने न्यूज एजेंसी एएनआई से कहा- “उन्हें परेशानी महसूस हुई थी, जिसके बाद हमने उन्हें यहां पहुंचाया। यहां कोई डॉक्टर नहीं था। आईसीयू में भी कोई डॉक्टर नहीं था।”
Bihar | Brother of Union Minister Ashwini Choubey, Nirmal Chaubey died at Mayaganj Hospital in Bhagalpur; relatives claim medical negligence. 2 doctors suspended
"He felt physical discomfort&we rushed him here. There was no doctor. ICU is without doctor," says a relative,Chandan pic.twitter.com/vhT35ITXEl
— ANI (@ANI) January 27, 2023
अस्पताल अधीक्षक डॉ. असीम कुमार दास ने घटना के बाद कहा- “मरीज को गंभीर हालत में लाया गया था। पता चला कि उन्हें दिल का दौरा पड़ा था। वरिष्ठ चिकित्सक ने आवश्यक दवा दी। इसके बाद उन्हें आईसीयू में शिफ्ट किया गया, लेकिन वहां कोई डॉक्टर नहीं था। मैंने 2 डॉक्टरों को निलंबित कर दिया है।” उधर, भागलपुर सिटी के डीएसपी अजय कुमार चौधरी ने कहा, ‘हमें जब भी शिकायत मिलेगी हम जांच कराएंगे। जो भी लापरवाही करेगा उसके खिलाफ हम कार्रवाई करेंगे। यदि पीड़ितों ने भी हंगामा किया होगा, तो उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। रिपोर्ट के अनुसार, निर्मल चौबे की मौत के बाद परिजनों ने अस्पताल प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाकर हंगामा किया।
और पढ़िए – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: