Buxar Election Result 2025: BJP के आनंद म‍िश्रा ने कांग्रेस नेता संजय कुमार को त‍िवारी को 28353 मतों से हराया

Buxar Election Result 2025: बिहार में सत्ता की चाबी किसके हाथ लगेगी इसका फैसला हो गया है. बक्सर विधानसभा सीट से बीजेपी नेता आनंद म‍िश्रा ने कांग्रेस के संजय कुमार त‍िवारी को मात दे दी है.

buxar Election Result 2025

buxar Election Result 2025

Buxar Election Result 2025 Live: बिहार में एनडीए का राज बरकरार रहेगा या फिर महागठबंधन इस बार जीत का परचम लहराने में सफल रहेगा इस बात का फैसला आज हो जाएगा. 243 विधानसभा सीटों की मतगणना आज होनी है. बक्सर की गिनती बिहार की सबसे चर्चित विधानसभा सीटों में की जाती है. पिछले दो चुनाव में कांग्रेस ने यहां पर बाजी मारी थी, लेकिन जीत का अंतर बहुत बड़ा नहीं रहा था.

विज्ञापन

बीजेपी ने कांग्रेस को कड़ी टक्कर दी थी. कांग्रेस ने दो बार के विधायक रह चुके संजय कुमार तिवारी पर भी एक बार फिर भरोसा दिखाया है. वहीं, बीजेपी ने आनंद मिश्रा पर दांव खेला है. एनडीए इस सीट पर कांग्रेस का दबदबा खत्म करना चाहेगी, जबकि महागठबंधन को एक बार फिर संजय तिवारी से जीत की उम्मीदें होंगी.

विज्ञापन

बक्सर Election Key Candidates 2025

साल 2020 में बक्सर सीट पर संजय कुमार तिवारी ने मैदान मारा था. हालांकि, संजय को काफी कम अंतर से जीत नसीब हुई थी और बीजेपी के उम्मीदवार ने उन्हें कड़ी टक्कर दी थी. वहीं, 2015 में भी वह यहां पर बाजी मारने में सफल रहे थे. यही वजह है कि लगातार तीसरी बार कांग्रेस ने जीत की उम्मीद के साथ उन्हें बक्सर सीट से टिकट थमाया है. दूसरी ओर, भारतीय जनता पार्टी ने आनंद मिश्रा पर दांव खेला है.

हालांकि, बक्सर में इस बार किसकी जीत होगी यह कहना थोड़ा मुश्किल नजर आता है. जनता के बीच में किसी भी पार्टी को लेकर पूर्ण तरीके से विश्वास नजर नहीं आ रहा है और यह बात कांग्रेस के खिलाफ भी जा सकती है. पिछले चुनाव में भी कांग्रेस को सिर्फ 3,892 वोटों के अंतर से यहां जीत मिली थी. रुझान भी यहां पर किसी पार्टी की जीत होगी इसका अनुमान लगाने में कई बार फेल हो जाते हैं.

विज्ञापन

Buxar Election Result 2020: बाजी मारने में सफल रही थी कांग्रेस

पार्टीउम्मीदवारवोटप्रतिशत (%)±% परिवर्तन
कांग्रेस (INC)संजय कुमार तिवारी59,41736.38−5.05
भाजपा (BJP)परशुराम चौबे55,52533.99−1.10
रालोसपा (RLSP)निर्मल कुमार सिंह30,48918.67—

Buxar Election Result 2015: संजय तिवारी ने दिलाई थी कांग्रेस को जीत

पार्टीउम्मीदवारवोटप्रतिशत (%)±% परिवर्तन
कांग्रेस (INC)संजय कुमार तिवारी उर्फ मुन्‍ना तिवारी66,52741.43—
भाजपा (BJP)प्रदीप दुबे56,34635.09—
बसपा (BSP)सरोज कुमार राजभर15,2989.53—

LIVE UPDATES

भाजपा के आनंद मिश्रा ने कांग्रेस के संजय कुमार तिवारी को 28353 वोटों से हराया

बक्सर विधानसभा चुनाव के नतीजे आ गए हैं. भाजपा उम्मीदवार आनंद मिश्रा ने बक्सर से कांग्रेस के संजय कुमार तिवारी को हराकर जीत हासिल की है. आनंद मिश्रा को 84901 वोट मिले, जबकि संजय कुमार तिवारी को 56548 वोट मिले.

Buxar Election Result 2025 Live Update: भाजपा के आनंद मिश्रा 80208 वोटों से आगे चल रहे हैं

Buxar Election Result 2025 Live Update: बक्सर में भाजपा उम्मीदवार आनंद मिश्रा 80208 वोटों के साथ आगे चल रहे हैं. कांग्रेस उम्मीदवार संजय कुमार तिवारी 52808 वोटों के साथ दूसरे स्थान पर हैं.

Buxar Election Result 2025 Live Update: भाजपा के आनंद मिश्रा, INC के संजय कुमार तिवारी से 47756 वोटों से आगे

Buxar Election Result 2025 Live Update: बक्सर में मतगणना जारी है. स्थिति के अनुसार, भाजपा उम्मीदवार आनंद मिश्रा, कांग्रेस उम्मीदवार संजय कुमार तिवारी से 21617 वोटों से आगे हैं.

Buxar Election Result 2025 Live Update: भाजपा के आनंद मिश्रा ने कांग्रेस के संजय कुमार तिवारी पर 36574 वोटों की बढ़त बनाए रखी है

Buxar Election Result 2025 Live Update: बक्सर में भाजपा के आनंद मिश्रा ने बढ़त बनाए रखी है. अभी आनंद मिश्रा को 36574 वोट मिले हैं और वह कांग्रेस उम्मीदवार संजय कुमार तिवारी से आगे चल रहे हैं, जिन्हें 19723 वोट मिले हैं.

Buxar Election Result 2025 Live Update: भाजपा के आनंद मिश्रा कांग्रेस के संजय कुमार तिवारी से 9992 वोटों से आगे

Buxar Election Result 2025 Live Update: बक्सर में कौन जीतेगा? मौजूदा मतगणना रुझान भाजपा के आनंद मिश्रा के पक्ष में हैं. आनंद मिश्रा को अब तक 17668 वोट मिले हैं और वह कांग्रेस के संजय कुमार तिवारी से आगे चल रहे हैं, जिन्हें 7676 वोट मिले हैं.

Buxar Election Result 2025 Live Update: संजय कुमार से काफी आगे चल रहे आनंद म‍िश्रा

Buxar Election Result 2025 Live Update: बक्सर में भाजपा के आनंद मिश्रा ने बढ़त बनाए रखी है. अभी आनंद मिश्रा को 14122 वोट मिले हैं और वह कांग्रेस उम्मीदवार संजय कुमार तिवारी से आगे चल रहे हैं, जिन्हें 4804 वोट मिले हैं.

Buxar Election Result 2025 Live Update: भाजपा आगे बनी हुई है

Buxar Election Result 2025 Live Update: भाजपा के आनंद मिश्रा ने कांग्रेस के संजय कुमार तिवारी पर 14122 वोटों की बढ़त बनाए रखी है.

Buxar Election Result 2025 Live : 15 उम्मीदवारों पर फैसला आज

Buxar Election Result 2025 Live : भाजपा के आनंद मिश्रा, कांग्रेस के संजय कुमार तिवारी और जन सुराज पार्टी के तथागत हर्ष वर्धन सहित 15 उम्मीदवारों की किस्मत का आज फैसला होना है.

Buxar Election Result 2025 Live : क्‍या कांग्रेस को म‍िलेगी हार

Buxar Election Result 2025 Live : रुझान के नतीजे देखकर ऐसा लग रहा है क‍ि बक्सर से कांग्रेस की पकड़ छूट सकती है.

Buxar Election Result 2025 Live : बीजेपी चल रही आगे

Buxar Election Result 2025 Live : काउंट‍िंग में शुरुआती रुझान आने लगे हैं और शुरुआती रुझान में बीजेपी के आनंद मिश्रा आगे चल रहे हैं.

Buxar Election Result 2025 Live : साल 2020 के नतीजे

साल 2020 में बक्सर सीट पर संजय कुमार तिवारी ने मैदान मारा था. हालांकि, संजय को काफी कम अंतर से जीत नसीब हुई थी और बीजेपी के उम्मीदवार ने उन्हें कड़ी टक्कर दी थी.

Buxar Election Result 2025 Live : बस दो घंटे का इंतजार

बक्‍सर में क‍िसकी जीत होगी, इस फैसले का इंतजार जल्‍द ही खत्‍म होने वाला है. 8 बजे से काउंट‍िंग शुरू होने वाली है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ