Budget 2025 में बिहार पर क्यों मेहरबान हुईं वित्त मंत्री? किए ये 10 बड़े ऐलान

Budget 2025 announcements for Bihar: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने संसद में बजट पेश कर दिया है। इस बार के बजट में बिहार के लिए 10 बड़े ऐलान किए गए हैं। आइए जानते हैं आखिर इसकी क्या वजह है?

Budget 2025 announcements for Bihar

FM Nirmala Sitharaman Budget 2025 announcements for Bihar: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने संसद में 8वां बजट पेश किया है। मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल का यह पहला पूर्ण बजट है। बजट के दौरान वित्त मंत्री ने कई बड़े ऐलान किए। मगर बजट के पिटारे में बिहार को कई खास सौगातें मिली हैं। ऐसे में कई लोगों के मन में सवाल है कि आखिर इस बार सरकार बिहार पर इतनी मेहरबान क्यों है? तो आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से…

विज्ञापन

वित्त मंत्री की साड़ी का बिहार कनेक्शन

बजट 2025 में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की साड़ी का भी बिहार से खास कनेक्शन है। वित्त मंत्री की साड़ी पर मिथिला पेंटिंग देखने को मिली है। खबरों की मानें तो उन्हें यह साड़ी दुलारी देवी ने गिफ्ट की थी। दुलारी देवी बिहार की मशहूर कलाकार हैं, जिन्हें पद्मश्री सम्मान से नवाजा गया है। वहीं मिथिला पेंटिंग को भी बिहार की शान कहा जाता है।

विज्ञापन

बजट में बिहार के लिए ऐलान

1. पटना एयरपोर्ट का विस्तार किया जाएगा।

विज्ञापन

2. पटना और बिहार एयरपोर्ट के अतिरिक्त हवाई अड्डे बनाए जाएंगे।

3. बिहार में ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट बनेंगे।

विज्ञापन

4. बुद्ध से जुड़े पर्यटन स्थलों का विकास होगा।

5. IIT पटना का विस्तार होगा। इसमें नए हॉस्टल खोले जाएंगे और पुराने हॉस्टलों की क्षमता बढ़ाई जाएंगी।

विज्ञापन

6. बिहार में मखाना बोर्ड स्थापित किया जाएगा।

मखाना उत्पादन करने वाले किसानों को प्रशिक्षण दिया जाएगा।

विज्ञापन

7. मिथिलांचल में पश्चिमी कोसी नहर परियोजना के लिए वित्त सहायता दी जाएगी।

8. कोसी नहर परियोजना से मिथिलांचल में 50,000 हेक्टेयर क्षेत्र में खेती करने वाले किसानों को फायदा होगा।

विज्ञापन

9. बिहार में फूड टेक्नोलॉजी इंस्टीट्यूट की स्थापना की जाएगी।

10. कोसी नहर परियोजना से न सिर्फ किसानों की आमदनी बढ़ेगी बल्कि युवाओं को स्किल और रोजगार के अवसर मिलेंगे।

विज्ञापन

बजट में बिहार को क्यों मिली खास जगह?

बजट 2025 में बिहार को ढेर सारी सौगातों के पीछे की वजह आगामी चुनावों को बताया जा रहा है। इसी साल अक्टूबर महीने में बिहार की 243 विधानसभा सीटों पर चुनाव होने हैं। ऐसे में केंद्र सरकार का बिहार पर फोकस चुनाव में NDA की जीत की राह आसान कर सकता है। वहीं 2024 के लोकसभा चुनाव में NDA को जिताने में बिहार की अहम भूमिका रही है। शायद यही वजह है कि मोदी 3.0 के पहले पूर्ण बजट में ही केंद्र सरकार ने बिहार पर जमकर सौगातें लुटाई हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ