Biharsharif Election Result 2025: बिहारशरीफ सीट पर बीजेपी उम्मीदवार सुनील कुमार 109304 वोट पाकर जीते, कांग्रेस प्रत्याशी को 29168 वोटों से हराया
Biharsharif Election Result 2025: बिहारशरीफ विधानसभा सीट पर बीजेपी उम्मीदवार सुनील कुमार 109304 वोट पाकर जीते. उन्होंने कांग्रेस के प्रत्याशी ओमैर खान को 29168 वोटों के अंतर से हराया.
Biharsharif Election Result 2025: बिहारशरीफ विधानसभा सीट पर बीजेपी उम्मीदवार सुनील कुमार 109304 वोट पाकर जीते. उन्होंने कांग्रेस के प्रत्याशी ओमैर खान को 29168 वोटों के अंतर से हराया. कांग्रेस के प्रत्याशी ओमैर खान को को कुल 80136 वोट मिले. शुक्रवार को सुबह 8 बजे से वोटों की गिनती शुरू हो गई थी. जिसके बाद देर रात इस सीट पर चुनाव के नतीजे सामने आए. इस सीट पर भाजपा और काग्रेंस पार्टी के बीच कड़ी टक्कर थी.
बिहारशरीफ विधानसभा सीट से उम्मीदवार (Bihar Assembly Election Result 2025)
बिहारशरीफ सीट पर भाजपा यानी एनडीए और काग्रेंस महागठबंधन के बीच कड़ा मुकाबला होगा. बिहार की बिहारशरीफ सीट पर भाजपा के उम्मीदवार सुनील कुमार और काग्रेंस के उम्मीदवार उमैर खान है. इसके साथ ही जनसुराज के दिनेश कुमार इस सीट से उम्मीदवार हैं. आज चुनावी नतीजों के बाद ही इस बात का खुलासा हो जाएगा कि, बिहारशरीफ विधानसभा सीट पर कौन जीत हासिल करेगा.
विज्ञापन
साल 2015 में चुनाव के नतीजे
पार्टी
उम्मीदवार
प्राप्त वोट
भाजपा
सुनील कुमार
76201
जनता दल यूनाइटेड
मोहम्मद असगर शमीम
73861
साल 2020 में चुनाव के नतीजे
विज्ञापन
पार्टी
उम्मीदवार
प्राप्त वोट
भाजपा
सुनील कुमार (पिता का नाम – भागवत प्रसाद)
81888
राष्ट्रीय जनता दल
सुनील कुमार (पिता का नाम – श्यामनन्दन प्रसाद)
39925
कैसे रहे हैं बिहारशरीफ विधानसभा सीट के पुराने चुनावी आंकड़े?
बिहारशरीफ सीट पर सुनील कुमार की मजबूत पकड़ है. वह यहां से लगातार पांच बार चुनाव जीते हैं. ऐसे में इस सीट पर बीजेपी का पलड़ा भारी है. सुनील कुमार तीन बार जनता दल यूनाइटेड और दो बार भारतीय जनता पार्टी में रहकर चुनाव जीते हैं. साल 2015 में जनता दल यूनाइटेड से सुनील कुमार को 76201 वोट मिले थे. उन्होंने जनता दल यूनाइटेड के मोहम्मद असगर शमीम को हराया था. मोहम्मद असगर शमीम को 73861 वोट मिले थे. साल 2020 के चुनाव में सुनील कुमार (पिता का नाम – भागवत प्रसाद) ने भाजपा की तरफ से लड़ते हुए 81888 प्राप्त किए थे. उन्होंने राष्ट्रीय जनता दल के सुनील कुमार (पिता का नाम – श्यामनन्दन प्रसाद) को हराया था. जिन्हें 39925 वोट मिले थे.
विज्ञापन
LIVE UPDATES
Biharsharif Election Result 2025 LIVE UPDATE बिहारशरीफ विधानसभा सीट पर बीजेपी उम्मीदवार सुनील कुमार 72930 वोटों से आगे
Biharsharif Election Result 2025 LIVE UPDATE बिहारशरीफ विधानसभा सीट पर बीजेपी उम्मीदवार सुनील कुमार 72930 वोटों से आगे
Asthawan Election Result 2025 LIVE UPDATE: बिहारशरीफ विधानसभा सीट पर बीजेपी उम्मीदवार सुनील कुमार 27454 वोटों से आगे
Asthawan Election Result 2025 LIVE UPDATE: बिहारशरीफ विधानसभा सीट पर बीजेपी उम्मीदवार सुनील कुमार 27454 वोटों से आगे
Asthawan Election Result 2025 LIVE UPDATE:बिहार चुनाव को लेकर मतगणना शुरू हो गई
Asthawan Election Result 2025 LIVE UPDATE:बिहार चुनाव को लेकर मतगणना शुरू हो गई. पोस्टल बेलट की गिनती की जा रही है. कुछ ही देर में सीटों के रुझान आने शुरू हो जाएंगे.
हिंदी न्यूज़प्रदेशबिहारBiharsharif Election Result 2025: बिहारशरीफ सीट पर बीजेपी उम्मीदवार सुनील कुमार 109304 वोट पाकर जीते, कांग्रेस प्रत्याशी को 29168 वोटों से हराया