Bihar Weather: बिहार के मौसम का बदला मिजाज, कंपकंपी वाली ठंड के लिए रहें तैयार, जानें वेदर अपडेट

Bihar Weather Update: मौसम विभाग के मुताबिक, बंगाल की खाड़ी में साइक्लोनिक सर्कुलेशन की वजह से दक्षिण भारत के कई राज्यों में बारिश होने की संभावना है। आइये जानते हैं 15 नवंबर को बिहार में मौसम कैसा रहेगा?

Bihar Weather

Bihar Weather Update: बिहार के कई इवाकों में ठंड बढ़ने वाली है। 15 नवंबर को भी बिहार के कई जिलों में घना कोहरा देखने को मिला। कई जगह पर रात में ही कोहरा था, जो सुबह तक और ज्यादा बढ़ गया। मौसम विभाग के मुताबिक, आने वाले दिनों में तापमान में और भी गिरावट देखने को मिलेगी। आपको बता दें कि एक नया पश्चिमी विक्षोभ आया है जो पहाड़ी और मैदानी इलाकों के मौसम को बदलने का काम कर रहा है। इसके साथ ही राज्य में जल्द ही कंपकंपी वाली ठंड का एहसास होने लगेगा।

15 नवंबर को कैसा रहेगा मौसम

बिहार के कई इलाकों में 15 नवंबर की सुबह कोहरे की चादर देखने को मिली। जिसमें पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, सीतामढ़ी, शिवहर और मधुबनी जिलों में मध्यम से घना कोहरा रहा, जिससे विजिबिलिटी बहुत ही कम दर्ज की गई। मौसम विभाग ने इन जिलों में कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया है। ये येलो अलर्ट कल तक के लिए है। इसके अलावा कई इलाकों में हल्का कोहरा देखने को मिला। हालांकि दिन के समय आज भी मौसम साफ रहेगा।

कितना रहेगा तापमान?

आज दिन में धूप खिली रह सकती है, लेकिन धूप की तीव्रता में कमी आएगी। जिसकी वजह से अधिकतम तापमान 28°C से 32°C के बीच रह सकता है। वहीं, रात में न्यूनतम तापमान 16°C से 20°C के बीच रहने की संभावना जताई गई है। बिहार में आने वाले दिनों में न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आ सकती है।

बीते दिन का तापमान

गोपालगंज 30.7(0.3), मोतिहारी 29.8(-0.2), मुजफ्फरपुर 28.6(-0.2), जिरादेई 32.9(0.7), छपरा 32.2(0.2), वैशाली 31(0.1), पुपारी 29.1(-0.6), दरभंगा 31.5(2.1), पूसा 30.5(0.5), बक्सर 32.8(1), भोजपुर 31.7(0.4), पटना 31(0.4), सासाराम 21.3(0), अरवल 31.3(-0.5), बेगुसराय 32.2(1), नालन्दा(राजगीर) 31.6(0.4), शेखपुरा 32.2(0.8), डेहरी 32.8(1.8), औरंगाबाद 31.5(-0.3), गया 31.2(0.3), मधुबनी 28.9(-2.4) और जमुई में 29.7(-0.4) तापमान दर्ज किया गया। वहीं, सबसे अधिक तापमान जीरादेई (सीवान) 32.9°C दर्ज किया गया।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ