Bihar Weather: बिहार में सर्दी के लिए हो जाएं तैयार! घने कोहरे की चेतावनी, पढ़ें 14 नवंबर का वेदर अपडेट

Bihar Weather Update: बिहार में पिछले 24 घंटों में मौसम थोड़ा बदला हुआ दिखा। कई इलाकों में ठंड का ज्यादा एहसास हुआ तो कई जगह पर मौसम में कोई बदलाव देखने को नहीं मिला है। जानिए आज कैसा रहेगा मौसम।

Bihar Weather
विज्ञापन

Bihar Weather: बिहार में मौसम का मिजाज जल्द ही बदलने वाला है। मौसम विभाग के मुताबिक, 14 नवंबर को एक नया पश्चिमी विक्षोभ आएगा। जिसके बाद पहाड़ी और मैदानी इलाकों के मौसम में तेजी से बदलाव देखने को मिलेगा। मौसम विभाग के मुताबिक, धीमी गति से चल रही हवाओं की गति में जितनी तेजी आएगी तो राज्य का मौसम भी उतनी ही तेजी के साथ बदल जाएगा। जिसके बाद बिहार के कई इलाकों में ठिठुरन वाली ठंड की शुरुआत हो जाएगी।

आज कैसा रहेगा मौसम?

बिहार में 14 नवंबर से मौसम में तेजी से बदलाव देखने को मिलेगा। राज्य में हवा का रुख बदल रहा है, जिसकी वजह से तापमान में गिरावट दर्ज की गई। आज सुबह भी बिहार के कई इलाकों में घने कोहरा देखने को मिला। हालांकि अभी भी कई इलाकों में मौसम शुष्क ही बना हुआ है। इसके साथ ही मौसम विभाग ने आने वाले 7 दिनों के लिए राज्य में बारिश की संभावना जताई। मौसम विभाग ने 11 से 18 नवंबर तक बारिश की संभावना जताई है।

विज्ञापन

कहां पर कितना रहा तापमान?

बिहार में अधिकतम तापमान में सबसे ऊपर जीरादेई (सिवान) का नाम रहा। जहां पर तापमान 32.2 °C दर्ज किया गया। इसके अलावा मधेपुरा 29.4(-0.5), गोपालगंज 30.4(-0.4), मोतिहारी 30(-0.4), जिरादेई 32.2(0.6), मुजफ्फरपुर 28.8(0), पुपारी 29.7(-0.1), फारबिसगंज 29.4(-1.8), मधुबनी 31.3(1.5), सुपौल 29.1(1.6), अररिया 29.5(0), मधेपुरा 29.4(-0.5), दरभंगा 29.4(-2.1), छपरा 32(0.8), वैशाली 30.9(0.5), पूसा 30(0.2), बक्सर 31.8(0.7), भोजपुर 31.3(0.1), अगवानपुर 29.5(-0.5), बेगुसराय 31.2(0.2) और पटना में 30.6(0.1) तापमान दर्ज किया गया।

Bihar Weather Update

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ