देशभर में दोहरा मौसम देखने को मिल रहा है। कई क्षेत्रों में बारिश और तेज हवाओं से मौसम में ठंडक महसूस हो रही है। वहीं, कई राज्यों में दिन में तेज धूप परेशान करने लगी है। मौसम विभाग ने एक बार फिर से मौसम में बदलाव की चेतावनी दी है। जिसमें मार्च महीने की आखिरी दिनों में बारिश की संभावना जताई गई है। बिहार का तापमान बीते दिन थोड़ा कम दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने आज और आने वाले दिनों के लिए चेतावनी जारी की है। जिसमें बारिश के साथ ओलावृष्टि की भी संभावना जताई गई है। जानिए आज कैसा रहेगा मौसम?
ऑरेंज अलर्ट जारी
19 मार्च को बिहार के ज्यादातर जिलों में मौसम शुष्क ही रहने की संभावना है। आज हवाओं की रफ्तार 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटा रह सकती है। दिन में अधिकतम तापमान 32 से 38 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। इसके अलावा, मौसम विभाग ने 21 मार्च से मौसम बदलने का अपडेट दिया है। इस दौरान औरंगाबाद, गया, नवादा, रोहतास, बांका और जमुई जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। यहां पर कुछ क्षेत्रों में बारिश के साथ ओलावृष्टि की भी संभावना जताई गई है।
ये भी पढ़ें: दिल्ली-एनसीआर में बढ़ेगी गर्मी, राजस्थान-मध्यप्रदेश समेत 12 राज्यों में बारिश, पढ़ें देशभर में कैसा रहेगा मौसम
आज कैसा रहेगा मौसम?
मौसम विभाग ने राज्य में 19 मार्च के लिए अपडेट दिया है। जिसमें कहा गया कि राज्य में सतही हवा की रफ्तार 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटा रहेगी। इसके अलावा, 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से झोंकों के साथ हवाएं चलने की संभावना जताई गई है। इस दौरान नदी में नाविकों के लिए भी चेतावनी जारी की गई है, जिसमें कहा गया कि नदी में यात्रा करने वाले यात्रियों को खास तौर पर सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है।
कितना रहा तापमान?
राज्य में बीते दिन तापमान में गिरावट देखने को मिली। अधिकतम तापमान बांका में 33.5 डिग्री सेल्सियस, वाल्मिकीनगर में 33.4 (-3), गोपालगंज में 32.2 (-1.6), मोतिहारी में 31 (-4), जिरादेई में 32.7 (-2.6), मुजफ्फरपुर में 31.8 (-2.4), छपरा में 32.7 (-0.5), वैशाली में 32.6 (-2.3), पुपारी में 31.1 (-3.1), समस्तीपुर में 32 (-2.6), अगवानपुर में 32.3 (-1.4), मधुबनी में 31.6 (-5.5), सुपौल में 32.8 (-2.9), मधेपुरा में 1.5 (-2.5), फारबिसगंज में 32.6 (-2.6), किशनगंन में 31.5 (-3.6), पूर्णिया में 32.8 (-2.6), बक्सर में 33.1 (-4.2), सासाराम में 1.7 (-1.2), डेहरी में 32.4 (-1), भोजपुर में 32.3 (-2.1), अरवल में 21.3 (-1.3), पटना में 32.8 (-1.8), नालंदा (राजगीर) में 31.1 (-2), गया में 32.7 (-1.4) और औरंगाबाद में 32.9 (-1.4) डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
ये भी पढ़ें: यूपी में आज से 22 मार्च तक बारिश का अलर्ट, आंधी के आसार, पढ़िए IMD का अपडेट
संबंधित खबरें
Bihar Pension News: 1.03 करोड़ पेंशनधारियों का जीवन प्रमाणीकरण पूरा
16 hrs agoवीबी-जी राम जी योजना के तहत बिहार के सभी 38 जिलों में काम पर लगी रोक हटी
16 hrs agoलॉरेंस बिश्नोई गैंग के रडार पर कैसे आया बिहार? दिल्ली से मुंबई तक नेटवर्क
18 hrs agoबिहार के तेलडीहा दुर्गा मंदिर में 15000 बकरों की बलि, 5000 बच्चों का मुंडन
19 hrs agoदिल्ली से पटना के लिए आज से शुरू हुई स्पेशल वंदे भारत, चेक करें रूट और समय
1 day agoबेगूसराय के प्राचीन मां दुर्गा मंदिर से जुड़ा है ढाका तक व्यापार का इतिहास
2 days agoबिहार के शिक्षकों के लिए बड़ा ऐलान, शिक्षा विभाग के अधीन होंगे नियोजित टीचर
3 days agoजीविका से जुड़कर मीना बनीं आत्मनिर्भर, केक कारोबार से संवारा भविष्य
3 days agoबिहार में मेडिकल कॉलेजों के लिए PPP मॉडल
4 days agoबिहार में 1 नवंबर से शुरू होगी धान खरीद, तय हो गया MSP रेट
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines