यूपी में आज से 22 मार्च तक बारिश का अलर्ट, आंधी के आसार, पढ़िए IMD का अपडेट

मौसम विभाग ने यूपी के कई जिलों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है। इस महीने के आखिरी 10 दिनों में राज्य में बारिश का सिलसिला एक बार फिर से शुरू हो सकता है। पढ़िए आज राज्य में मौसम कैसा रहेगा?

Uttar Pradesh weather
विज्ञापन

देशभर में मौसम लगातार बदल रहा है। कई राज्यों में तेज बारिश देखने को मिल रही है। इसी कड़ी में उत्तर प्रदेश का मौसम भी लगातार बदलता दिख रहा है। मौसम विभाग ने 19 मार्च को 20 से 30 किलोमीटर की रफ्तार से हवाएं चलने का अपडेट दिया है। हालांकि, आज कहीं-कहीं पर हल्की बारिश भी देखने को मिल सकती है। वहीं, 20 मार्च से एक बार फिर मौसम में ठंडक देखी जा सकती है। अभी भी राज्य के कई जिलों में बारिश और बादलों की आवाजाही के चलते सूरज आंख मिचौली खेल रहा है। मौसम विभाग ने 19 से 24 मार्च तक का अपडेट दिया है, जिसमें कई दिनों में बारिश की भी संभावना जताई गई है। जानिए आज राज्य में मौसम कैसा रहेगा?

आज कैसा रहेगा मौसम?

उत्तर प्रदेश में 19 मार्च को मौसम साफ ही रहने की संभावना जताई गई है। इस दौरान हल्की सर्द हवाएं चलेंगी। दिन में धूप रहेगी, तो शाम में हल्की ठंडक का एहसास होगा। आज बारिश का अलर्ट जारी नहीं किया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक, आने वाले 7 दिनों में मौसम बदलने की संभावना है।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें: दिल्‍ली-एनसीआर में बढ़ेगा पारा, 3 राज्यों में होगी बारिश; IMD ने मौसम को लेकर जारी किया ये अलर्ट

कब से आएगा बदलाव?

राज्य में कल से (20 मार्च) बारिश की शुरुआत हो सकती है, जिसके बाद से प्रदेश के मौसम में नर्मी देखी जा सकती है। अभी प्रदेश में दिन में तेज गर्मी का एहसास हो रहा है। मौसम विभाग ने 20 और 21 मार्च को तेज झोंकेदार हवाओं के साथ बादल गरजने और बिजली चमकने का अलर्ट भी जारी किया है। इन दो दिनों में कहीं-कहीं पर हल्की बारिश भी देखने को मिल सकती है। साथ ही मौसम को बदलने वाली तेज झोंकेदार हवाएं 40 से 50 किलोमीटर की रफ्तार से चलेंगी। इसके बाद 23 और 24 को एक बार फिर से तापमान में तेजी दर्ज की जा सकती है। बारिश

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ