---विज्ञापन---

बिहार angle-right

बिहार में मौसम मार रहा ‘थपेड़े’, 41°C के पार पहुंचा पारा, पढ़ें IMD का अपडेट

बिहार का मौसम तेजी से बदल रहा है। दिन में सूरज की तपिश लगातार बढ़ती जा रही है। बीते दिन तापमान 41 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया। जानिए आज के लिए मौसम विभाग ने क्या अपडेट दिया है?

---विज्ञापन---

देश में गर्मी ने दस्तक दे दी है। दिन में सूरज की तपिश की वजह से घर से बाहर निकलने में परेशानी होने लगी है। बिहार में बीते दिन चिलचिलाती धूप के कारण तापमान 41.4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। इस दौरान गर्म हवाओं से मई-जून में चलने वाली लू का एहसास हो रहा है। मार्च में आने वाले दो दिनों में मौसम में कुछ बदलाव देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग ने बताया कि आज भी मौसम बीते दिन की तरह ही शुष्क बना रहेगा, जिससे तापमान 41 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। जानिए बिहार में आज मौसम का क्या अपडेट है?

आज कितना रहेगा तापमान?

बिहार मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जारी किया, जिसमें 28 मार्च को गर्मी से राहत न मिलने की जानकारी दी गई। आज कैमूर, बक्सर, भोजपुर औरंगाबाद, पटना, रोहतास, जहानाबाद, गया, जमुई, सीवान, सारण, नालंदा, नवादा, अरवल और बांका जैसे जिलों में अधिकतम तापमान 38 से 40 डिग्री सेल्सियस (सामान्य से अधिक) तक पहुंच सकता है। वहीं, दूसरे जिलों में अधिकतम तापमान 34 से 36 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया जा सकता है। बिहार में मौसम विभाग ने आने वाले कई दिनों तक बारिश की कोई संभावना नहीं जताई है। हालांकि, अगले दो दिनों में अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी और न्यूनतम तापमान में 1 से 3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: मनीष कश्यप बीजेपी से देंगे इस्तीफा, यूट्यूब चैनल पर FIR, सारण में देंगे गिरफ्तारी

41.4 डिग्री सेल्सियस के पार तापमान

बिहार में बीते 24 घंटों के तापमान की बात करें, तो अधिकतम तापमान बक्सर में 41.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा, वाल्मिकीनगर 36.6 (1.1), मोतिहारी 37.5 (1.9), जिरादेई 40 (3.2), मुजफ्फरपुर 36.8 (2.8), छपरा 36.3 (1.7), पुपारी 36.4 (1.6), वैशाली 38.9 (3), मधुबनी मार्च 39.5(2.7), दरभंगा 39.1 (3.1), सुपौल 36.1(0.9), मधेपुरा 26 (1.4), फारबिसगंज 34.2 (0), किशनगंज (0), बक्सर 41.4 (2), भोजपुर 38.9 (2.4), पटना 38.6(2.9), पूसा 36.8 (1.8), अगवानपुर 35.7 (1.2), बेगुसराय 38.6 (2.5), खगड़िया 40.6 (2.6), पूर्णिया 35.7 (0.9), कटिहार 34.9 (0.4), सासाराम 38.9 (2.3), अरवल 38.8 (2.7), औरंगाबाद 39.7 (3.6), गया 39 (2.3), शेखपुरा 39.6 (2.5), भागलपुर 38 (2.8) और बांका में 39(16) डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: ‘सड़क पर नमाज पढ़ने पर लगे बैन’, नीतीश सरकार के मंत्री का विवादास्पद बयान

First published on: Mar 28, 2025 08:01 AM

End of Article

About the Author

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola