मनीष कश्यप बीजेपी से देंगे इस्तीफा, यूट्यूब चैनल पर FIR, सारण में देंगे गिरफ्तारी

मनीष कश्यप के यूट्यूब चैलन के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है, जिससे उनकी मुश्किलें बढ़ सकती हैं। इस पर उन्होंने बीजेपी से इस्तीफा देने का ऐलान किया है।

Bihar Youtuber Manish Kashyap BJP Lok Sabha Election 2024

Bihar Youtuber Manish Kashyap

चर्चित यूट्यूबर मनीष कश्यप ने भाजपा से इस्तीफा देने का ऐलान कर दिया है। दरअसल, मनीष कश्यप के चैनल सहित ग्यारह यूट्यूब चैनलों के खिलाफ सारण में एफआईआर दर्ज हुई थी। यह FIR सारण के दिघवारा में थाने में महिलाओं की पिटाई से सम्बंधित खबर दिखाए जाने पर दर्ज हुई थी।

विज्ञापन

मनीष कश्यप ने सोशल मीडिया पर कहा कि वो शुक्रवार को पार्टी से इस्तीफा देंगे और उसके बाद सारण के एसपी के सामने जाकर अपनी गिरफ़्तारी देंगे। बताया जा रहा है कि यूट्यूबर के यूट्यूब चैनल पर गलत और भ्रामक खबर फैलाने का आरोप है। इसके तहत छपरा के साइबर थाना में FIR दर्ज हुई है।

विज्ञापन

एफआईआर से नाराज हैं मनीष कश्यप

जानकारी के मुताबिक, 11 यूट्यूबर्स पर एफआईआर दर्ज हुई थी। जिसमें बीजेपी के नेता मनीष कश्यप का भी चैनल शामिल है। मनीष कश्यप FIR होने से खफा हैं। मनीष ने फेसबुक लाइव आकर BJP से इस्तीफा देने का फैसला लिया है।

विज्ञापन

पिछले साल बीजेपी में शामिल हुए थे यूट्यूबर

गौरतलब है कि मनीष कश्यप ने पिछले साल लोकसभा चुनाव के दौरान भाजपा में शामिल होने का फैसला लिया था। उन्होंने दिल्ली में पार्टी की सदस्यता ली थी। इसके बाद उन्होंने पीएम मोदी से मुलाकात की थी। मनीष कश्यप ने दिल्ली और झारखंड चुनाव में बीजेपी प्रत्याशियों के लिए प्रचार किया था।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ