Bihar Chunav 2025, Khagaria Vidhan Sabha Seat: खगड़िया में मिली कांग्रेस को जीत, इस बार कौन सी पार्टियों के उम्मीदवार देंगे टक्कर?

Khagaria Vidhan Sabha Seat Bihar Chunav 2025: बिहार में विधानसभा चुनाव 2025 की तारीखों का ऐलान किया जा चुका है। मतदान का पहला चरण 6 नवंबर को और दूसरा चरण 11 नवंबर को किया जाएगा। इसके नतीजों का ऐलान 14 नवंबर को किया जाएगा। चुनाव से पहले बिहार की खगड़िया सीट का चुनावी इतिहास यहां देखें।

Khagaria

Photo Credit- News24GFX

विज्ञापन

Bihar Chunav 2025 Khagaria Vidhan Sabha Seat: बिहार में नवंबर के पहले हफ्ते में विधानसभा चुनाव होने हैं। इसके लिए जोरों से तैयारियां की जा रही हैं। बिहार की सभी सीटों पर सभी पार्टियों की नजर है। इन्हीं में से एक खगड़िया सीट भी है, जो बिहार के मुंगेर प्रमंडल का एक जिला है। 2020 में इस सीट से कांग्रेस को जीत मिली थी। जानिए इस सीट पर कितने वोटर्स हैं और कौन सी पार्टियों को अब तक खगड़िया से जीत मिल चुकी है?

2020 विधानसभा चुनाव के नतीजे

विजयी उम्मीदवार

विज्ञापन

छत्रपति यादव
पार्टी- भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
46,980 वोट मिले
वोट लाड- 3,000
वोट शेयर- 31.14 फीसदी

रनर अप उम्मीदवार

विज्ञापन

पूनम देवी यादव
पार्टी- जनता दल (यूनाइटेड)
43,980 वोट मिले
वोट शेयर- 29.15 फीसदी

तीसरे नंबर के उम्मीदवार

विज्ञापन

रेनू कुमारी
पार्टी- लोक जन शक्ति पार्टी
20,719 वोट मिले
वोट शेयर- 13.73 फीसदी

विज्ञापन

खगड़िया में किस पार्टी को कितनी बार मिली जीत?

खगड़िया सीट का चुनावी इतिहास कुछ इस तरह रहा है कि इसने अब तक 17 विधानसभा चुनाव देखे हैं। कांग्रेस को 5 बार जीत मिली। जिसके बाद JDU ने 3 बार जीत हासिल की। 2-2 बार जीत हासिल करने वाली पार्टियों में निर्दलीय उम्मीदवार, भाजपा और संयुक्त समाजवादी पार्टी शामिल हैं। खगड़िया में एलजेपी, CPI और जनता पार्टी को भी जीत मिल चुकी है।

खगड़िया में कितने रजिस्टर्ड वोटर्स हैं?

खगड़िया के रजिस्टर्ड वोटर्स की बात करें तो यहां पर 2020 के विधानसभा चुनाव में 2,60,064 रजिस्टर्ड वोटर्स थे। जिनमें अनुसूचित जाति के कुल वोटर्स 13.56 फीसदी बताए गए। वहीं, मुस्लिम समुदाय के वोटर्स 10.5 फीसदी तक बताए गए हैं। बता दें कि 2024 लोकसभा चुनाव तक वोटर्स की संख्या बढ़कर 2,67,640 तक पहुंच गई।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ