Bihar Chunav 2025, Samastipur Vidhan Sabha Seat: समस्तीपुर में JDU और RJD को कितनी बार मिली जीत? जानें अभी किस पार्टी की है सत्ता

Samastipur Vidhan Sabha Seat Bihar Chunav 2025: बिहार में विधानसभा चुनाव 2025 की तारीखों का ऐलान किया जा चुका है। मतदान का पहला चरण 6 नवंबर को और दूसरा चरण 11 नवंबर को किया जाएगा। इसके नतीजों का ऐलान 14 नवंबर को किया जाएगा। चुनाव से पहले बिहार की समस्तीपुर सीट का चुनावी इतिहास यहां देखें।

Samastipur

Photo Credit- News24GFX

विज्ञापन

Bihar Chunav 2025 Samastipur Vidhan Sabha Seat: बिहार में नवंबर के पहले हफ्ते में विधानसभा चुनाव होने हैं। इसके लिए जोरों से तैयारियां की जा रही हैं। बिहार की सभी सीटों पर सभी पार्टियों की नजर है। इन्हीं में से एक समस्तीपुर सीट भी है, जो पश्चिम में वैशाली और मुजफ्फरपुर, दक्षिण में गंगा और पूर्व में बेगूसराय व खगड़िया से घिरा है। 2020 में इस सीट से RJD को जीत मिली थी। जानिए इस सीट पर कितने वोटर्स हैं और कौन सी पार्टियों को अब तक समस्तीपुर से जीत मिल चुकी है?

2020 विधानसभा चुनाव के नतीजे

विजयी उम्मीदवार

विज्ञापन

मो. अख्तरुल इस्लाम शाहीन
पार्टी- राजद
68,507 वोट मिले
वोट लीड- 4,714
वोट शेयर- 41.21 फीसदी

रनर अप उम्मीदवार

विज्ञापन

अश्वमेध देवी
पार्टी- JDU
63,793 वोट मिले
वोट शेयर- 38.37 फीसदी

तीसरे नंबर के उम्मीदवार

विज्ञापन

महेंद्र प्रधान
पार्टी- एलजेपी
12,074 वोट मिले
वोट शेयर- 7.26 फीसदी

विज्ञापन

समस्तीपुर में किस पार्टी को कितनी बार मिली जीत?

1957 में समस्तीपुर विधानसभा क्षेत्र की स्थापना हुई। 16 बार विधानसभा चुनाव यहां पर कांग्रेस को 3 बार जीत मिल चुकी है। इसके अलावा, JDU और RJD का बराबरी का मुकाबला रहा, दोनों को 3-3 बार जीत मिली। जिन पार्टियों को 2-2 बार जीत मिली है उनमें जनता पार्टी, संयुक्त सोशलिस्ट पार्टी और जनता दल का नाम शामिल है। समस्तीपुर में एक बार लोक दल को भी जीत मिल चुकी है।

समस्तीपुर में कितने रजिस्टर्ड वोटर्स हैं?

समस्तीपुर के रजिस्टर्ड वोटर्स की बात करें तो यहां पर 2020 के विधानसभा चुनाव में 2,79,144 वोटर्स थे। यहां पर रजिस्टर्ड वोटर्स में 18.63 फीसदी अनुसूचित जाति और मुस्लिम वोटर्स 16.2 फीसदी दर्ज किए गए। 2024 में ये संख्या घटकर 2,76,876 तक पहुंच गई।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ