Bihar Chunav 2025, Ujiarpur Vidhan Sabha Seat: 2015 से 2020 तक लगातार RJD को मिली जीत, क्या है उजियारपुर सीट का चुनावी इतिहास?

Ujiarpur Vidhan Sabha Seat Bihar Chunav 2025: बिहार में विधानसभा चुनाव 2025 की तारीखों का ऐलान किया जा चुका है। मतदान का पहला चरण 6 नवंबर को और दूसरा चरण 11 नवंबर को किया जाएगा। इसके नतीजों का ऐलान 14 नवंबर को किया जाएगा। चुनाव से पहले बिहार की उजियारपुर सीट का चुनावी इतिहास यहां देखें।

Ujiarpur

Photo Credit- News24GFX

विज्ञापन

Bihar Chunav 2025 Ujiarpur Vidhan Sabha Seat: बिहार में नवंबर के पहले हफ्ते में विधानसभा चुनाव होने हैं। इसके लिए जोरों से तैयारियां की जा रही हैं। बिहार की सभी सीटों पर सभी पार्टियों की नजर है। इन्हीं में से एक उजियारपुर सीट भी है, जो बिहार के समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय अनुमंडल का एक प्रखंड है। 2020 में इस सीट से राजद को जीत मिली थी। जानिए इस सीट पर कितने वोटर्स हैं और कौन सी पार्टियों को अब तक उजियारपुर से जीत मिल चुकी है?

2020 विधानसभा चुनाव के नतीजे

विजयी उम्मीदवार

विज्ञापन

आलोक कुमार मेहता
पार्टी- राष्ट्रीय जनता दल (राजद)
90,601 वोट मिले
वोट लीड- 23,268

रनर अप उम्मीदवार

विज्ञापन

शील कुमार रॉय
पार्टी- भारतीय जनता पार्टी (भाजपा)
67,333 वोट मिले
वोट शेयर- 36.27 फीसदी

तीसरे नंबर के उम्मीदवार

विज्ञापन

नवल पासवान
पार्टी- स्वतंत्र (IND)
4,759 वोट मिले
वोट शेयर- 2.56 फीसदी

विज्ञापन

उजियारपुर में राजद को लगातार जीत

उजियारपुर विधानसभा क्षेत्र में 2010 से 2020 तक जनता ने राष्ट्रीय जनता दल (राजद) को ही चुना है। 2010 में RJD ने 13,031 वोटों से जीत हासिल की। इसके बाद 2015 में ये अंतर 47,460 तक पहुंच गई। वहीं, 2020 में ये संख्या 23,268 रह गई। 2025 के चुनाव में एक बार फिर से इस सीट पर कड़ा मुकाबला देखने को मिल सकता है।

उजियारपुर में कितने रजिस्टर्ड वोटर्स हैं?

उजियारपुर के रजिस्टर्ड वोटर्स की बात करें तो यहां पर 2020 के विधानसभा चुनाव में 2,99,159 रजिस्टर्ड वोटर्स थे। जिनमें अनुसूचित जाति के कुल वोटर्स 19.23 फीसदी बताए गए। वहीं, मुस्लिम समुदाय के वोटर्स 10 फीसदी तक बताए गए हैं। बता दें कि 2024 लोकसभा चुनाव तक वोटर्स की संख्या बढ़कर 3,06,236 तक हो गई।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ