---विज्ञापन---

बिहार angle-right

Bihar Chunav 2025, Morwa Vidhan Sabha Seat: मोरवा में JDU और RJD के बीच सीधा मुकाबला, कब-कब किस पार्टी को मिली जीत?

Morwa Vidhan Sabha Seat Bihar Chunav 2025: बिहार में विधानसभा चुनाव 2025 की तारीखों का ऐलान किया जा चुका है। मतदान का पहला चरण 6 नवंबर को और दूसरा चरण 11 नवंबर को किया जाएगा। इसके नतीजों का ऐलान 14 नवंबर को किया जाएगा। चुनाव से पहले बिहार की मोरवा सीट का चुनावी इतिहास यहां देखें।

---विज्ञापन---

Bihar Chunav 2025 Morwa Vidhan Sabha Seat: बिहार में नवंबर के पहले हफ्ते में विधानसभा चुनाव होने हैं। इसके लिए जोरों से तैयारियां की जा रही हैं। बिहार की सभी सीटों पर सभी पार्टियों की नजर है। इन्हीं में से एक मोरवा सीट भी है, जो बिहार के समस्तीपुर जिले का एक प्रखंड है। 2020 में इस सीट से RJD को जीत मिली थी। जानिए इस सीट पर कितने वोटर्स हैं और कौन सी पार्टियों को अब तक मोरवा से जीत मिल चुकी है?

2020 विधानसभा चुनाव के नतीजे

विजयी उम्मीदवार

---विज्ञापन---

रणविजय साहू
पार्टी- राष्ट्रीय जनता दल (राजद)
59,554 वोट मिले
वोट लीड- 10,671
वोट शेयर- 37.06 फीसदी

ये भी पढ़ें: Bihar Chunav 2025, Samastipur Vidhan Sabha Seat: समस्तीपुर में JDU और RJD को कितनी बार मिली जीत? जानें अभी किस पार्टी की है सत्ता

---विज्ञापन---

रनर अप उम्मीदवार

विद्या सागर सिंह निषाद
पार्टी- जनता दल (यूनाइटेड)
48,883 वोट मिले
वोट शेयर- 30.42 फीसदी

---विज्ञापन---

तीसरे नंबर के उम्मीदवार

अभय कुमार सिंह
पार्टी- लोक जन शक्ति पार्टी
23,884 वोट मिले
वोट शेयर- 14.86 फीसदी

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: Bihar Chunav 2025, Warisnagar Vidhan Sabha Seat: JDU ने 4 बार जीता ‘वारिसनगर का किला’, कौन से नंबर पर हैं कांग्रेस और RJD?

मोरवा में किस पार्टी को कितनी बार मिली जीत?

पिछले तीन विधानसभा चुनावों में यहां पर दो पार्टियों को जीत मिली है। इसमें 2010 और 2015 में जनता दल (यूनाइटेड) को मोरवा की जनता ने चुना। इसके बाद 2020 में राष्ट्रीय जनता दल ने JDU को हरा दिया था। इसके अलावा, 2024 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी के नित्यानंद सिंह को जीत मिली थी।

---विज्ञापन---

मोरवा में कितने रजिस्टर्ड वोटर्स हैं?

मोरवा के रजिस्टर्ड वोटर्स की बात करें तो यहां पर 2020 के विधानसभा चुनाव में 2,70,457 रजिस्टर्ड वोटर्स थे। जिनमें अनुसूचित जाति के कुल वोटर्स 18.97 फीसदी बताए गए। वहीं, मुस्लिम समुदाय के वोटर्स 12.10 फीसदी तक बताए गए हैं। बता दें कि 2024 लोकसभा चुनाव तक वोटर्स की संख्या बढ़कर 2,86,442 तक पहुंच गई।

ये भी पढ़ें: Bihar Chunav 2025, Raghopur Vidhan Sabha Seat: राघोपुर में होगी तेजस्वी यादव की परीक्षा, लालू यादव के परिवार से इस सीट का रहा गहरा नाता

---विज्ञापन---
First published on: Oct 25, 2025 09:14 PM

End of Article

About the Author

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।

Read More

संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola