Bihar Chunav 2025, Gopalganj Vidhan Sabha Seat: जीत के 2 साल बाद विजेता उम्मीदवार का निधन, उपचुनाव में पत्नी ने जीता गोपालगंज

Gopalganj Vidhan Sabha Seat Bihar Chunav 2025: बिहार में विधानसभा चुनाव 2025 की तारीखों का ऐलान किया जा चुका है। मतदान का पहला चरण 6 नवंबर को और दूसरा चरण 11 नवंबर को किया जाएगा। इसके नतीजों का ऐलान 14 नवंबर को हो जाएगा। चुनाव से पहले बिहार की गोपालगंज सीट का चुनावी इतिहास यहां देखें।

Gopalganj

Photo Credit- News24GFX

विज्ञापन

Bihar Chunav 2025 Gopalganj Vidhan Sabha Seat: बिहार में नवंबर के पहले हफ्ते में विधानसभा चुनाव होने हैं। इसके लिए जोरों से तैयारियां की जा रही हैं। बिहार की सभी सीटों पर सभी पार्टियों की नजर है। इन्हीं में से एक गोपालगंज सीट भी है, जहां पर 1,000 पुरुषों पर 1,021 महिलाएं हैं। ये चीज इसको बाकी क्षेत्रों से अलग बनाती है। 2020 में इस सीट से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार को जीत मिली थी। जानिए इस सीट पर कितने वोटर्स हैं और कौन सी पार्टियों को अब तक गोपालगंज से जीत मिल चुकी है?

2020 विधानसभा चुनाव के नतीजे

विजयी उम्मीदवार

विज्ञापन

सुभाष सिंह
पार्टी- भारतीय जनता पार्टी (भाजपा)
77,791 वोट मिले
वोट लीड- 36,752
वोट शेयर- 43.49 फीसदी

2022 उपचुनाव के नतीजे

विजयी उम्मीदवार

विज्ञापन

कुसुम देवी
पार्टी- भारतीय जनता पार्टी (भाजपा)
70,053 वोट मिले
वोट लीड- 1,794
वोट शेयर- 41.60 फीसदी

रनर अप उम्मीदवार

विज्ञापन

मोहन प्रसाद गुप्ता
पार्टी- राष्ट्रीय जनता दल (राजद)
68,259 वोट मिले
वोट शेयर- 40.53 फीसदी

विज्ञापन

तीसरे नंबर के उम्मीदवार

अब्दुल सलाम
पार्टी- ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM)
12,214 वोट मिले
वोट शेयर- 7.25 फीसदी

विज्ञापन

गोपालगंज में हुआ उपचुनाव

गोपालगंज सीट पर शुरुआत में कांग्रेस के उम्मीदवारों को जीत मिली, लेकिन पिछले कुछ सालों में BJP ने यहां पर मजबूत पकड़ बनाई है। इसके अलावा, इस सीट पर जनता दल, जनता पार्टी, संयुक्त सोशलिस्ट पार्टी और बहुजन समाज पार्टी को भी जीत मिल चुकी है।

विज्ञापन

भाजपा ने यहां से 5 बार जीत हासिल की है। इसमें पूर्व मंत्री सुभाष सिंह को कुल 4 बार जीत मिली है। हालांकि, 2022 में उनका निधन हो गया, जिसके बाद उपचुनाव में उनकी पत्नी कुसुम देवी ने चुनाव लड़ा और जीत हासिल की।

गोपालगंज में कितने रजिस्टर्ड वोटर्स?

गोपालगंज के रजिस्टर्ड वोटर्स की बात करें तो 2020 के विधानसभा चुनाव में यहां कुल 3,25,040 रजिस्टर्ड वोटर्स थे। इसमें 22.6 फीसदी मुस्लिम वोटर्स बताए गए हैं और 11.93 फीसदी अनुसूचित जाति के वोटर्स दर्ज किए गए। ये वोटर्स लोकसभा चुनाव 2024 में बढ़कर 3,44,890 तक पहुंच गए।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ