बिहार में चुनाव का ऐलान कई दिनों पहले हो चुका है। 6 नवबंर को पहले चरण का चुनाव होना है। एनडीए और महागठबंधन में सीटों को लेकर लगातार संघर्ष चल रहा है। एनडीए ने सीटों का बंटवारा कर दिया है, लेकिन सीटों के नाम पर संघर्ष अभी भी सामने आ रहा है। इसी बीच पीएम मोदी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया है। चुनावों की घोषणा के बाद पीएम मोदी ने पहली बार बिहार चुनाव पर बात की है।
पीएम मोदी ने नमो ऐप के जरिए बिहार के भाजपा कार्यकर्ताओं से बातचीत की। उन्होंने कहा कि बिहार के हर घर से एक ही आवाज सुनाई दे रही है- एकजुट एनडीए, एकजुट बिहार! फिर बनेगी सुशासन की सरकार! एक बार फिर सुशासन की सरकार बनेगी।
बिहार चुनाव के लिए बीजेपी प्रत्याशियों की दो सूची जारी कर चुकी है। पहली सूची में 71 और दूसरी सूची में 12 प्रत्याशियों के नाम शामिल हैं। बीजेपी के अलावा जन सुराज, जेडीयू, हम समेत कई पार्टियां अपने प्रत्याशियों की लिस्ट जारी कर चुकी हैं। बिहार में 243 सीटों पर विधानसभा चुनाव होने हैं। आयोग ने दो चरणों में चुनाव कराने का ऐलान किया है। पहला चरण 6 नवबंर को होगा।
पीएम मोदी ने कहा कि मेरा बूथ, सबसे मजबूत’ सिर्फ एक कार्यक्रम नहीं है बल्कि जमीनी स्तर पर भाजपा की सफलता की सबसे मजबूत कड़ी है। “जैसा कि पुरानी कहावत है बूंद-बूंद से घड़ा भरता है। इसी तरह, जब हर बूथ मजबूत होता है, तभी पार्टी को सफलता मिलती है। इसलिए, यह देखकर बहुत अच्छा लगा कि हर भाजपा कार्यकर्ताबिहार ‘मेरा बूथ, सबसे मजबूत’ के संकल्प के साथ आगे बढ़ रहा है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि उन्हें यह जानकर खुशी हुई कि भारत में महिलाएं। बिहार के लोग एनडीए सरकार द्वारा हाल ही में शुरू की गई महिला रोजगार योजना से बहुत खुश हैं।