Bihar Chunav 2025, Simri Bakhtiarpur Vidhan Sabha Seat: कांग्रेस और BJP का रहा दबदबा, सिमरी बख्तियारपुर में अब RJD बनी जनता की पसंद

Simri Bakhtiarpur Vidhan Sabha Seat Bihar Chunav 2025: बिहार में विधानसभा चुनाव 2025 की तारीखों का ऐलान किया जा चुका है। मतदान का पहला चरण 6 नवंबर को और दूसरा चरण 11 नवंबर को किया जाएगा। इसके नतीजों का ऐलान 14 नवंबर को हो जाएगा। चुनाव से पहले बिहार की सिमरी बख्तियारपुर सीट का चुनावी इतिहास यहां देखें।

Simri Bakhtiarpur

Photo Credit- News24GFX

विज्ञापन

Bihar Chunav 2025 Simri Bakhtiarpur Vidhan Sabha Seat: बिहार में नवंबर के पहले हफ्ते में विधानसभा चुनाव होने हैं। इसके लिए जोरों से तैयारियां की जा रही हैं। बिहार की सभी सीटों पर सभी पार्टियों की नजर है। इन्हीं में से एक सिमरी बख्तियारपुर सीट भी है, जो बिहार के सहरसा जिले में स्थित है और खगड़िया लोकसभा क्षेत्र का भी हिस्सा है। 2020 में इस सीट से राजद के उम्मीदवार युसुफ सलाउद्दीन को जीत मिली थी। जानिए इस सीट पर कितने वोटर्स हैं और कौन सी पार्टियों को अब तक सिमरी बख्तियारपुर से जीत मिल चुकी है?

2020 विधानसभा चुनाव के नतीजे

विजयी उम्मीदवार

विज्ञापन

यूसुफ सलाउद्दीन
राष्ट्रीय जनता दल (राजद)
75,684 वोट मिले
वोट लीड- 1,759
वोट शेयर- 38.48 फीसदी

रनर अप उम्मीदवार

विज्ञापन

मुकेश साहनी
विकासशील इंसान पार्टी (VIP)
73,925 वोट मिले
वोट शेयर- 37.58 फीसदी

तीसरे नंबर के उम्मीदवार

विज्ञापन

संजय कुमार सिंह
पार्टी- लोक जन शक्ति पार्टी
6,962 वोट मिले
वोट शेयर- 3.54 फीसदी

कौन सी पार्टियों को मिली जीत?

सिमरी बख्तियारपुर विधानसभा क्षेत्र की स्थापना 1951 में हुई थी। यहां पर पहली बार चुनाव 1952 में हुए। इस सीट पर कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार 8 बार जीत दर्ज कर चुके हैं। राष्ट्रीय जनता दल ने 2019 के उपचुनाव और 2020 के विधानसभा चुनाव में भी जीत हासिल की है।

विज्ञापन

इसके अलावा, जनता दल (यूनाइटेड) को भी यहां से 4 बार जीत मिल चुकी है। जनता दल और संयुक्त सोशलिस्ट पार्टी को भी सिमरी बख्तियारपुर से 1-1 बार जीत मिल चुकी है।

विज्ञापन

सिमरी बख्तियारपुर में कितने रजिस्टर्ड वोटर्स?

सिमरी बख्तियारपुर के रजिस्टर्ड वोटर्स की बात करें तो 2020 के विधानसभा चुनाव में यहां कुल 3,38,615 रजिस्टर्ड वोटर्स थे। इसमें 69,077 मुस्लिम वोटर्स और 67,373 अनुसूचित जाति के वोटर्स दर्ज किए गए। ये वोटर्स लोकसभा चुनाव 2024 में बढ़कर 3,51,506 तक पहुंच गए थे।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ