---विज्ञापन---

बिहार angle-right

Bihar Chunav 2025, Barari Vidhan Sabha Seat: बरारी में जनता की बदलती रही पसंद, कई पार्टियों के उम्मीदवारों को मिली जीत

Barari Vidhan Sabha Seat Bihar Chunav 2025: बिहार में विधानसभा चुनाव 2025 की तारीखों का ऐलान किया जा चुका है। मतदान का पहला चरण 6 नवंबर को और दूसरा चरण 11 नवंबर को किया जाएगा। इसके नतीजों का ऐलान 14 नवंबर को हो जाएगा। चुनाव से पहले बिहार की बरारी सीट का चुनावी इतिहास यहां देखें।

---विज्ञापन---

Bihar Chunav 2025 Barari Vidhan Sabha Seat: बिहार में नवंबर के पहले हफ्ते में विधानसभा चुनाव होने हैं। इसके लिए जोरों से तैयारियां की जा रही हैं। बिहार की सभी सीटों पर सभी पार्टियों की नजर है। इन्हीं में से एक बरारी सीट भी है, जो बिहार के कटिहार जिले में स्थित सामान्य श्रेणी की विधानसभा सीट में आती है। 2020 में इस सीट से जदयू के उम्मीदवार को जीत मिली थी। जानिए इस सीट पर कितने वोटर्स हैं और कौन सी पार्टियों को अब तक बरारी से जीत मिल चुकी है?

2020 विधानसभा चुनाव के नतीजे

विजयी उम्मीदवार

---विज्ञापन---

विजय सिंह
पार्टी- JDU
81,752 वोट मिले
10,438 वोटों से जीत
वोट शेयर- 44.71 फीसदी

ये भी पढ़ें: Bihar Chunav 2025, Kochadhaman Vidhan Sabha Seat: मुस्लिम बहुल क्षेत्र में AIMIM को मिली जीत, कोचाधामन में इस बार JDU से होगी कड़ी टक्कर?

---विज्ञापन---

रनर अप उम्मीदवार

नीरज कुमार
पार्टी- राष्ट्रीय जनता दल (राजद)
71,314 वोट मिले
वोट शेयर- 39 फीसदी

---विज्ञापन---

तीसरे नंबर के उम्मीदवार

बिभाष चंद्र चौधरी
पार्टी- लोक जन शक्ति पार्टी (लोजपा)
7,920 वोट मिले
वोट शेयर- 4.33 फीसदी

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: Bihar Chunav 2025, Kishanganj Vidhan Sabha Seat: किशनगंज में कांग्रेस ने मारी बाजी, BJP को देखना पड़ा था हार मुंह, इस बार मुकाबला तगड़ा

कौन सी पार्टियों को मिली जीत?

बरारी विधानसभा सीट 1957 में स्थापित हुई, तब से लेकर अब तक 16 बार चुनाव किए गए हैं। शुरुआती 7 में से 5 चुनाव के नतीजे कांग्रेस पार्टी के हक में आए। इसके बाद यहां की जनता ने अलग-अलग पार्टियों के उम्मीदवारों को भी मौका दिया है। इस सीट पर भाजपा और RJD को 2-2 बार जीत हासिल हुई है। वहीं, जनता पार्टी, लोकदल, जदयू, एनसीपी, CPI, एक निर्दलीय उम्मीदवार और जनता दल को भी जीत हासिल हुई है।

---विज्ञापन---

बरारी में कितने रजिस्टर्ड वोटर्स?

बरारी के रजिस्टर्ड वोटर्स की बात करें तो 2020 के विधानसभा चुनाव में यहां कुल 2,71,982 रजिस्टर्ड वोटर्स थे। इसमें 81,108 मुस्लिम वोटर्स और 23,796 अनुसूचित जाति के वोटर्स दर्ज किए गए। इसके अलावा, 9,821 अनुसूचित जनजाति के वोटर्स 5,400 रहे। ये वोटर्स लोकसभा चुनाव 2024 में बढ़कर 2,82,738 तक हो गए थे।

ये भी पढ़ें: Bihar Chunav 2025, Thakurganj Vidhan Sabha Seat: ठाकुरगंज सीट पर 2020 में RJD ने जमाया कब्जा, ज्यादातर मुस्लिम मतदाताओं का रहा दबदबा

---विज्ञापन---

First published on: Oct 14, 2025 11:17 PM

End of Article

About the Author

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।

Read More

संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola