Bihar Chunav 2025, Kishanganj Vidhan Sabha Seat: किशनगंज में कांग्रेस ने मारी बाजी, BJP को देखना पड़ा था हार मुंह, इस बार मुकाबला तगड़ा

Kishanganj Vidhan Sabha Seat Bihar Chunav 2025: बिहार में विधानसभा चुनाव 2025 की तारीखें सामने आ चुकी हैं। मतदान का पहला चरण 6 नवंबर को और दूसरा चरण 11 नवंबर को होगा। इसके नतीजों का ऐलान 14 नवंबर को हो जाएगा। चुनाव से पहले बिहार की किशनगंज सीट का चुनावी इतिहास यहां देखें।

Kishanganj

Photo Credit- News24GFX

विज्ञापन

Bihar Chunav 2025 Kishanganj Vidhan Sabha Seat: बिहार में नवंबर के पहले हफ्ते में विधानसभा चुनाव होने हैं। इसके लिए जोरों से तैयारियां की जा रही हैं। चुनाव में किशनगंज सीट काफी महत्वपूर्ण है, क्योंकि पिछली बार यहां पर पार्टियों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली थी। किशनगंज बिहार में किशनगंज लोकसभा सीट का हिस्सा है। 2020 में इस सीट पर कांग्रेस के उम्मीदवार को जीत मिली थी। जानिए इस सीट पर कितने वोटर्स हैं और कौन सी पार्टियों को अब तक किशनगंज से जीत मिल चुकी है?

2020 विधानसभा चुनाव के नतीजे

विजेता उम्मीदवार

विज्ञापन

इजहारुल हुसैन
पार्टी- भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
61,078 वोट मिले
वोट लीड- 1,381
वोट शेयर- 34.20 फीसदी

रनर अप उम्मीदवार

विज्ञापन

स्वीटी सिंह
पार्टी- भारतीय जनता पार्टी (भाजपा)
59,697 वोट मिले
वोट शेयर- 33.42 फीसदी

तीसरे नंबर के उम्मीदवार

विज्ञापन

मोहम्मद कमरुल होदा
पार्टी- ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM)
41,904 वोट मिले
वोट शेयर- 23.46 फीसदी

विज्ञापन

किशनगंज में कौन सी पार्टियों को मिली जीत?

इस क्षेत्र का भले ही नाम किशनगंज हो, लेकिन ये एक मुस्लिम बहुल क्षेत्र है। यहां पर अब तक 17 बार मुस्लिम उम्मीदवारों को जीत मिल चुकी है। इसमें अभी तक कांग्रेस ने 10 बार चुनाव जीता है। RJD को 3 बार जीत मिल चुकी है। प्रजा सोशलिस्ट पार्टी, जनता पार्टी (सेक्युलर), स्वतंत्र पार्टी, जनता दल, लोकदल और AIMIM को 1-1 बार जीत मिली है।

किशनगंज में कितने रजिस्टर्ड वोटर्स?

किशनगंज के रजिस्टर्ड वोटर्स की बात करें तो 2020 विधानसभा चुनाव में यहां 2,93,565 वोटर्स दर्ज किए गए। इन वोटर्स में मुस्लिम 58 फीसदी और अनुसूचित जाति के 17,174 (5.85%) वोटर्स थे। वहीं, अनुसूचित जनजाति के वोटर्स 14,032 (4.78%) थे। इसके अलावा, 1,78,781 (60.9%) मुस्लिम वोटर्स थे। 2024 में ये संख्या 3,16,867 तक पहुंच गई।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ