Bihar Chunav 2025, Thakurganj Vidhan Sabha Seat: ठाकुरगंज सीट पर 2020 में RJD ने जमाया कब्जा, ज्यादातर मुस्लिम मतदाताओं का रहा दबदबा

Thakurganj Vidhan Sabha Seat Bihar Chunav 2025: बिहार में विधानसभा चुनाव 2025 की तारीखें सामने आ चुकी हैं। मतदान का पहला चरण 6 नवंबर को और दूसरा चरण 11 नवंबर को होगा। इसके नतीजों का ऐलान 14 नवंबर को हो जाएगा। चुनाव से पहले बिहार की ठाकुरगंज सीट का चुनावी इतिहास यहां देखें।

Thakurganj Vidhan Sabha Seat

Photo Credit- News24GFX

विज्ञापन

Bihar Chunav 2025 Thakurganj Vidhan Sabha Seat: बिहार में नवंबर के पहले हफ्ते में विधानसभा चुनाव होने हैं। इसके लिए जोरों से तैयारियां की जा रही हैं। चुनाव में ठाकुरगंज सीट काफी महत्वपूर्ण है, क्योंकि पिछली बार यहां पर पार्टियों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली थी। ठाकुरगंज विधानसभा क्षेत्र बिहार के किशनगंज जिले के उत्तर-पूर्वी हिस्से में है। 2020 में इस सीट पर राजद उम्मीदवार को जीत मिली थी। जानिए इस सीट पर कितने वोटर्स हैं और कौन सी पार्टियों को अब तक ठाकुरगंज से जीत मिल चुकी है?

2020 विधानसभा चुनाव के नतीजे

विजेता उम्मीदवार

विज्ञापन

सऊद आलम
पार्टी- राष्ट्रीय जनता दल (राजद)
79,909 वोट मिले
वोट लीड- 23,887
वोट शेयर- 41.48 फीसदी

रनर अप उम्मीदवार

विज्ञापन

गोपाल कुमार अग्रवाल
पार्टी- स्वतंत्र (IND)
56,022 वोट मिले
वोट शेयर- 29.08 फीसदी

तीसरे नंबर के उम्मीदवार

विज्ञापन

मो. नौशाद आलम
पार्टी- जनता दल (यूनाइटेड)
22,082 वोट मिले
वोट शेयर- 11.46 फीसदी

विज्ञापन

ठाकुरगंज में कितने रजिस्टर्ड वोटर्स हैं?

ठाकुरगंज के रजिस्टर्ड वोटर्स की बात करें तो 2020 विधानसभा चुनाव में यहां 2,91,257 वोटर्स दर्ज किए गए। इन वोटर्स में मुस्लिम 58 फीसदी और अनुसूचित जाति के 5.44 फीसदी वोटर्स थे। वहीं, अनुसूचित जनजाति के वोटर्स 6.13 फीसदी थे।

इस सीट पर अब तक कांग्रेस के उम्मीदवारों को सबसे ज्यादा 8 बार जीत मिली है। दूसरी पार्टियां जिनमें जनता दल, जनता पार्टी, लोजपा, समाजवादी पार्टी, JDU, बीजेपी और RJD को भी जीत हासिल हुई है।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ