---विज्ञापन---

बिहार angle-right

Bihar Chunav 2025, Kochadhaman Vidhan Sabha Seat: मुस्लिम बहुल क्षेत्र में AIMIM को मिली जीत, कोचाधामन में इस बार JDU से होगी कड़ी टक्कर?

Kochadhaman Vidhan Sabha Seat Bihar Chunav 2025: बिहार में विधानसभा चुनाव 2025 की तारीखें सामने आ चुकी हैं। मतदान का पहला चरण 6 नवंबर को और दूसरा चरण 11 नवंबर को होगा। इसके नतीजों का ऐलान 14 नवंबर को हो जाएगा। चुनाव से पहले बिहार की कोचाधामन सीट का चुनावी इतिहास यहां देखें।

---विज्ञापन---

Bihar Chunav 2025 Kochadhaman Vidhan Sabha Seat: बिहार में नवंबर के पहले हफ्ते में विधानसभा चुनाव होने हैं। इसके लिए जोरों से तैयारियां की जा रही हैं। चुनाव में कोचाधामन सीट काफी महत्वपूर्ण है, क्योंकि पिछली बार यहां पर पार्टियों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली थी। 2020 में इस सीट पर ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन के उम्मीदवार को जीत मिली थी। जानिए इस सीट पर कितने वोटर्स हैं और कौन सी पार्टियों को अब तक कोचाधामन से जीत मिल चुकी है?

2020 विधानसभा चुनाव के नतीजे

विजेता उम्मीदवार

---विज्ञापन---

मुहम्मद इजहार असफी
पार्टी- ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM)
79,893 वोट मिले
वोट लीड- 36,143
वोट शेयर- 49.45 फीसदी

ये भी पढ़ें: Bihar Chunav 2025, Kishanganj Vidhan Sabha Seat: किशनगंज में कांग्रेस ने मारी बाजी, BJP को देखना पड़ा था हार मुंह, इस बार मुकाबला तगड़ा

---विज्ञापन---

रनर अप उम्मीदवार

मुजाहिद आलम
पार्टी- जनता दल (यूनाइटेड)
43,750 वोट मिले
वोट शेयर- 27.08 फीसदी

---विज्ञापन---

तीसरे नंबर के उम्मीदवार

मोहम्मद शाहिद आलम
पार्टी- राष्ट्रीय जनता दल (राजद)
26,134 वोट मिले
वोट शेयर- 16.18 फीसदी

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: Bihar Chunav 2025, Thakurganj Vidhan Sabha Seat: ठाकुरगंज सीट पर 2020 में RJD ने जमाया कब्जा, ज्यादातर मुस्लिम मतदाताओं का रहा दबदबा

कोचाधामन में केवल मुस्लिम उम्मीदवारों को जीत

कोचाधामन एक सामान्य श्रेणी की विधानसभा सीट है, जो किशनगंज लोकसभा क्षेत्र में है। इस सीट पर अब तक JDU, RJD और कांग्रेस समेत कई पार्टियों को जीत मिल चुकी है। कोचाधामन सीट की अलग बात ये है कि यहां पर सभी पार्टियां मुस्लिम उम्मीदवारों को ही उतारते हैं। साथ ही सीट बनने के बाद से अब तक यहां पर सिर्फ मुस्लिम उम्मीदवारों की ही जीत हुई है।

---विज्ञापन---

कोचाधामन में कितने रजिस्टर्ड वोटर्स?

कोचाधामन के रजिस्टर्ड वोटर्स की बात करें तो 2020 विधानसभा चुनाव में यहां 2,50,134 वोटर्स दर्ज किए गए। इन वोटर्स में मुस्लिम 72.40 फीसदी हैं। 2024 में ये संख्या 2,68,648 तक पहुंच गई।

ये भी पढ़ें: Bihar Chunav 2025, Bahadurganj Vidhan Sabha Seat: कांग्रेस का रहा दबदबा, 2020 में AIMIM को मिली जीत, बहादुरगंज सीट का चुनावी सफर

---विज्ञापन---
First published on: Oct 10, 2025 10:04 PM

End of Article

About the Author

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।

Read More

संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola