Bihar Chunav 2025, Bhore (SC) Vidhan Sabha Seat: 2020 में JDU के उम्मीदवार ने जीती भोरे सीट, सबसे ज्यादा बार जनता ने किस पार्टी पर जताया भरोसा?

Bhore (SC) Vidhan Sabha Seat Bihar Chunav 2025: बिहार में विधानसभा चुनाव 2025 की तारीखों का ऐलान किया जा चुका है। मतदान का पहला चरण 6 नवंबर को और दूसरा चरण 11 नवंबर को किया जाएगा। इसके नतीजों का ऐलान 14 नवंबर को हो जाएगा। चुनाव से पहले बिहार की भोरे (एससी) सीट का चुनावी इतिहास यहां देखें।

Bhorey SC

Photo Credit- News24GFX

विज्ञापन

Bihar Chunav 2025 Bhore (SC) Vidhan Sabha Seat: बिहार में नवंबर के पहले हफ्ते में विधानसभा चुनाव होने हैं। इसके लिए जोरों से तैयारियां की जा रही हैं। बिहार की सभी सीटों पर सभी पार्टियों की नजर है। इन्हीं में से एक भोरे (एससी) सीट भी है, जो बिहार के गोपालगंज जिले में स्थित है और अनुसूचित जातियों के लिए आरक्षित है। 2020 में इस सीट से जनता दल (यूनाइटेड) के उम्मीदवार सुनील कुमार को जीत मिली थी। जानिए इस सीट पर कितने वोटर्स हैं और कौन सी पार्टियों को अब तक भोरे (एससी) से जीत मिल चुकी है?

2020 विधानसभा चुनाव के नतीजे

विजयी उम्मीदवार

विज्ञापन

सुनिल कुमार
पार्टी- जदयू
74,067 वोट मिले
वोट लीड- 462
वोट शेयर- 40.50 फीसदी

रनर अप उम्मीदवार

विज्ञापन

जितेंद्र पासवान
पार्टी- सीपीआई(एमएल)(एल)
73,605 वोट मिले
वोट शेयर- 40.25 फीसदी

तीसरे नंबर के उम्मीदवार

विज्ञापन

उपयोग उपरोक्त में से कोई नहीं
8,010 वोट मिले
वोट शेयर- 4.38 फीसदी

भोरे (एससी) में किस पार्टी को मिली कितनी बार जीत?

भोर विधानसभा सीट पर अब तक कुल 16 बार चुनाव का आयोजन कराया जा चुका है। इस सीट पर शुरुआती चुनावों में कांग्रेस पार्टी को जनता ने 8 बार चुना। इसके बाद यहां का चुनावी समीकरण बदलता रहा है। जनता ने राष्ट्रीय जनता दल (राजद), जनता दल और भाजपा को भी 2-2 बार यह सीट जीतने का मौका दिया है। इसके अलावा, जनता पार्टी और JDU को यहां से केवल 1-1 बार ही जीत हासिल हुई है।

विज्ञापन

2025 के चुनाव में दोनों गठबंधन इस सीट पर फिर से जीत की पूरी कोशिश करने वाले हैं, लेकिन किसी के लिए भी यहां पर जीत आसान नहीं लग रही है।

भोरे (एससी) में कितने रजिस्टर्ड वोटर्स?

भोरे (एससी) के रजिस्टर्ड वोटर्स की बात करें तो 2020 के विधानसभा चुनाव में यहां कुल 3,38,763 रजिस्टर्ड वोटर्स थे। इसमें 37,603 फीसदी मुस्लिम वोटर्स बताए गए हैं और 48,341 फीसदी अनुसूचित जाति के वोटर्स दर्ज किए गए। ये वोटर्स लोकसभा चुनाव 2024 तक 3,62,491 तक हो गए।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ