बिहार में युवाओं को हर महीने 1000 रुपये देगी सरकार, क्या है योजना, कैसे मिलेगा लाभ?

Bihar Unemployed Youth Self Help Allowance Scheme: बिहार में अब युवाओं के लिए सरकार खास योजना लेकर आई है। जिसके तहत युवाओं को हर महीने 1000 रुपये का लाभ दिया जाएगा। इस स्कीम का लाभ किन युवाओं को मिलेगा? कहां से लाभ मिलेगा? विस्तार से जानते हैं।

Bihar unemployed youth self help allowance scheme
विज्ञापन

Bihar Allowance Scheme: बिहार सरकार ने 20-25 साल के बेरोजगार युवाओं को लाभ देने के लिए स्वयं सहायता भत्ता योजना के तहत हर महीने एक हजार रुपये देने का ऐलान किया है। इसके लिए इंटर पास युवा पात्र होंगे, जिनको पूर्णिया के DRCC भवन में अप्लाई करना होगा। दो साल तक योजना का लाभ युवा ले सकेंगे। इस दौरान वे अपनी नौकरी की तलाश और स्टडी जारी रख सकेंगे।

आवेदक का बैंक खाता होना जरूरी

योजना का लाभ लेने के लिए इंटर सर्टिफिकेट की कॉपी जमा करवानी होगी। बिहार सरकार ने स्वयं सहायता भत्ता योजना शुरू की है। ताकि बेरोजगार युवाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाया जा सके। ये योजना सिर्फ 12वीं पास युवाओं के लिए है। जिनको लगातार 24 महीनों तक 1000 रुपये दिए जाएंगे। योजना का लाभ लेने के लिए आवेदक का बैंक खाता होना जरूरी है। हर महीने यह राशि लाभार्थियों के बैंक खाते में जाएगी।

विज्ञापन

पूर्णिया डीआरसीसी के प्रबंधक पंकज कुमार ने बताया कि फिलहाल जिले में 7400 विद्यार्थियों को इसका लाभ मिल रहा है। लोगों को स्कीम के बारे में ज्यादा पता नहीं था। अब विभाग ने जागरूक करने का काम किया है। जिसके बाद अब काफी लोगों के आवेदन उनको मिल रहे हैं। विभाग आगे भी जिलाधिकारी के अनुरोध पर कैंप लगाकर लोगों को जागरूक करने का काम करेगा। योजना का लाभ लेने के इच्छुक विद्यार्थियों के कागजात जमा करवाए जाते हैं। जिसके बाद आवेदन पत्र की जांच होती है। बाद में दस्तावेज लौटा दिए जाते हैं।

विज्ञापन

आवेदन के लिए ये दस्तावेज जरूरी

इस योजना का लाभ लेने के लिए डीआरसीसी कार्यालय में मैट्रिक और इंटर का अंक प्रमाण पत्र जमा करवाना होगा। इसके अलावा रिहायशी प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, बैंक पासबुक जरूरी है। कर्मचारी कुछ घंटों की जांच के बाद इन दस्तावेजों को लौटा देंगे। अगले महीने से आपके खाते में हर माह हजार रुपये आने लगेंगे।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ