रेक्जाविक इंटरनेशनल गेम्स में भारत का मान बढ़ाएंगे बिहार के शम्स आलम; NCOE गांधीनगर ने किया सम्मानित

Bihar Shams Alam Bonoured by NCOE Gandhinagar: बिहार के फेमस पैरा स्विमर शम्स आलम आइसलैंड के रेक्जाविक इंटरनेशनल गेम्स में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाले हैं।

Bihar Shams Alam Bonoured by NCOE Gandhinagar

Bihar Shams Alam Bonoured by NCOE Gandhinagar: बिहार के फेमस पैरा स्विमर शम्स आलम एक बार फिर बड़ा कमाल करने वाले हैं। दरअसल, स्विमर शम्स आलम इस बार आइसलैंड के रेक्जाविक इंटरनेशनल गेम्स में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाले हैं। इसके तहत वह भारत से आइसलैंड के लिए रवाना हो चुके हैं। इससे पहले भारतीय खेल प्राधिकरण (SAI) की तरफ से गांधीनगर के NCOE की तरफ से एक विशेष विदाई समारोह में फेमस पैरा स्विमर शम्स आलम को सम्मानित किया गया। रेक्जाविक इंटरनेशनल गेम्स 24-26 जनवरी तक चलेगा।

विज्ञापन

कोच ने बढ़ाया शम्स आलम का हौसला

इस खास मौके पर गांधीनगर के NCOE के प्रभारी कार्तिकेन सर ने शम्स आलम को सुरक्षित और सफल यात्रा की शुभकामनाएं दीं। वहीं वरिष्ठ मुख्य कोच रीना दास और कोच जगनारायण सिंह ने भी शम्स का हौसला बढ़ाया और उनसे शानदार प्रदर्शन की उम्मीद की। विदाई समारोह में शम्स आलम के साथी पैरा तैराक भी आए और उन्हें अपने समर्थन के साथ शुभकामनाएं दीं।

विज्ञापन

‘मैं अपन बेस्ट परफॉर्मेंस दूंगा’

वहीं, इस अवसर पर शम्स आलम अपने इंटरनेशनल लेवल के कॉम्पिटिशन को लेकर बेहद एक्साइटेड हैं। उन्होंने कहा कि रेक्जाविक इंटरनेशनल गेम्स में भाग लेना मेरे लिए गर्व की बात है। मैं अपनी बेस्ट परफॉर्मेंस दूंगा और भारत का नाम रोशन करने की पूरी कोशिश करूंगा। यह साल की शानदार शुरुआत करने का बेहतरीन अवसर है।

विज्ञापन

शम्स आलम की इस यात्रा से भारतीय पैरा खेलों को नई ऊंचाइयां मिलेंगी। साथ ही, यह उनके करियर में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि साबित होगी। भारतीय खेल जगत को उनके शानदार प्रदर्शन की प्रतीक्षा है।

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ