राजनीतिक हलचल के बीच पटना समेत 4 जिलों के डीएम बदले, डॉ. चंद्रशेखर बने CM के विशेष सचिव

Bihar Political Crisis : बिहार में राजनीतिक हलचल के बीच चार जिलों के डीएम बदल दिए गए हैं। पटना के जिलाधिकारी का भी तबादला कर दिया गया है।

Nitish Kumar Nalanda Lok sabha election 2024

नीतीश कुमार को लोकसभा चुनाव से पहले लगा बड़ा झटका

Bihar Political Crisis : बिहार में राजनीतिक संकट के बीच नीतीश सरकार ने शुक्रवार को बड़ा फैसला लिया है। सीएम नीतीश कुमार ने चार जिलों के डीएम का ट्रांसफर कर दिया। इसमें पटना के जिलाधिकारी डॉ. चंद्रशेखर सिंह भी शामिल हैं। जेल आईजी शीर्षत कपिल अशोक को पटना का नया डीएम बनाया गया है, जबकि आईएएस डॉ. चंद्रशेखर सिंह सीएम सचिवालय के विशेष सचिव बनाए गए हैं।

विज्ञापन

बिहार की राजनीति में इस वक्त हलचल तेज है। सीएम नीतीश कुमार और लालू यादव में कुछ ठीक नहीं चल रहा है। अब तो सार्वजनिक कार्यक्रमों में भी जेडीयू और आरजेडी के बीच दूरियां नजर आने लगी हैं। राजभवन के सरकारी कार्यक्रम में हिस्सा लेने के बाद नीतीश कुमार ने आईएएस अधिकारियों का तबादला किया।

विज्ञापन

विज्ञापन

जानें किसे क्या मिली जिम्मेदारी

शीर्षत कपिल अशोक पटना के नए जिलाधिकारी बनाए गए हैं, जोकि जेल आईजी के पद पर तैनात थे। गोपालगंज के डीएम डॉ. नवल किशोर को भागलपुर के जिलाधिकारी की जिम्मेदारी सौंपी गई। पटना के डीएम डॉ. चंद्रशेखर को विशेष सचिव सीएम बनाया गया है। साथ ही उन्हें अन्य विभागों का भी कार्यभार सौंपा गया। रजनीकांत लखीमराय के डीएम बने, जबकि सुब्रत कुमार सेन भागलपुर से मुजफ्फरपुर भेजे गए। वहीं, सीएम के आप्त सचिव मकसूद आलम गोपालगंज के डीएम बनाए गए हैं।

विज्ञापन

इंडिया गठबंधन से नाराज चल रहे सीएम नीतीश कुमार

विपक्षी दलों को एकजुट करने वाले सीएम नीतीश कुमार ही अब इंडिया गठबंधन से नाराज चल रहे हैं। जेडीयू और बीजेपी के बीच बातचीत चल रही है। कयास लगाए जा रहे हैं कि नीतीश कुमार एक बार फिर बीजेपी के साथ मिलकर सरकार का गठन कर सकते हैं। साथ ही लोकसभा चुनाव में दोनों पार्टियां एक साथ नजर आ सकती हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ