Bihar Political Crisis: राजभवन क्यों नहीं गए तेजस्वी यादव? सामने आई बड़ी वजह

Bihar Political Crisis : बिहार की राजनीति में हचलच तेज है। सरकार में कुछ ठीक नहीं चल रहा है। नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव के बीच मनमुटाव दिख रहा है।

Tejashwi Yadav

तेजस्वी यादव की रैली में पहुंचा बुलडोजर।

Bihar Political Crisis : बिहार की राजनीति में एक बार फिर बड़ा उलटफेर देखने को मिल सकता है। सार्वजनिक कार्यक्रमों में आरजेडी और जेडीयू के बीच दूरियां साफ-साफ नजर आ रही हैं। नीतीश कुमार फिर पाला बदल सकते हैं। गणतंत्र दिवस को लेकर राजभवन के सरकारी कार्यक्रम में डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव क्यों नहीं गए, इसे लेकर बड़ी वजह सामने आई है।

विज्ञापन

राजभवन के आधिकारिक कार्यक्रम में शुक्रवार को सीएम नीतीश कुमार पहुंचे, लेकिन तेजस्वी यादव की कुर्सी खाली रही। इस प्रोग्राम में आरजेडी की ओर से कोई भी मंत्री नहीं पहुंचा। सिर्फ एक मंत्री आलोक मेहता ही पहुंचे, लेकिन वे भी तुरंत चले गए। कांग्रेस से भी कोई नेता नहीं शामिल हुआ। ऐसे में अब सवाल उठता है कि जब तेजस्वी यादव राजभवन नहीं आए तो उस समय वे क्या कर रहे थे।

विज्ञापन

विज्ञापन

पटना में मीटिंग कर रहे तेजस्वी यादव

खबर आ रही है कि बिहार के डिप्टी सीएम और राजद नेता तेजस्वी यादव ने पटना में अपने आधिकारिक आवास पर अपने करीबी सहयोगियों की एक बैठक बुलाई है। इस मीटिंग में बिहार की वर्तमान राजनीति को लेकर चर्चा चल रही है। जब पूरा अमला राजभवन में जुटा था तब तेजस्वी यादव भविष्य की रणनीति पर विचार-विमर्श कर रहे थे।

विज्ञापन

कार्यक्रम में अनुपस्थिति रहने के बारे में डिप्टी सीएम ही देंगे जवाब

विज्ञापन

बिहार के मंत्री अशोक चौधरी ने तेजस्वी यादव की अनुपस्थिति पर कहा कि मैं इस बारे में कैसे जवाब दे सकता हूं, वे (तेजस्वी यादव) ही जवाब दे सकते हैं। वहीं, इसे लेकर बिहार के बीजेपी विधायक विजय कुमार सिन्हा का कहना है कि वह (तेजस्वी यादव) बताएंगे कि वे कार्यक्रम में क्यों नहीं शामिल हुए।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ