बेगूसराय में चल रही थी मिनी गन फैक्ट्री; बिहार पुलिस और STF ने ऐसे किया खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

Bihar Police and STF Exposed Mini Gun Factory in Begusarai: बिहार STF और पुलिस की संयुक्त टीम ने बेगूसराय में चल रही मिनी गन फैक्ट्री का फर्दाफाश किया है।

Bihar Police and STF Exposed Mini Gun Factory in Begusarai

Bihar Police and STF Exposed Mini Gun Factory in Begusarai: बिहार STF और पुलिस की संयुक्त टीम के हाथ एक बड़ी कामयाबी लगी है। दरअसल, STF और पुलिस की टीम ने बेगूसराय में चल रही मिनी गन फैक्ट्री को पकड़ा है। इस फैक्ट्री से पुलिस को भारी मात्रा में अर्ध निर्मित हथियार (आधे बने हुए हथियार) और हथियार बनाने वाले उपकरण बरामद किए हैं। इसके साथ ही पुलिस ने एक शख्स को मौके से गिरफ्तार भी किया है, जो इस फैक्ट्री को संचालित करता है। पुलिस और STF टीम द्वारा पकड़ी गई यह मिनी गन फैक्ट्री जिले के सिंघौल थाना क्षेत्र के उलाव में स्थित है।

विज्ञापन

उलवा में चल रही थी फैक्ट्री

बेगूसराय पुलिस ने बताया कि बिहार एसटीएफ और सिंघौल थाने की पुलिस ने उलवा में कार्रवाई करते हुए इस मिनी गन फैक्ट्री को पकड़ा। इस फैक्ट्री को चनों शर्मा नाम का व्यक्ति चलाता था, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पूरे मामले की जानकारी देते हुए सदर डीएसपी सुबोध कुमार ने बताया कि बिहार एसटीएफ को उलवा में मिनी गन फैक्ट्री चलने की गुप्त सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर बिहार STF और सिंघौल थाने की पुलिस ने उलवा में घेराबंदी कर छापेमारी शुरू कर दी। छापेमारी के दौरान ही इस मिनी गन फैक्ट्री को पकड़ लिया गया है। साथ ही इस फैक्ट्री को चलाने वाले चनों शर्मा को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।

विज्ञापन

पहले भी इसी मामले गिरफ्तार हो चुका है आरोपी

डीएसपी सुबोध कुमार ने आगे बताया कि 2010 में भी इसी सिंघौल थाना क्षेत्र में मिनी गन फैक्ट्री चलाने के लिए चानों शर्मा को पकड़ा गया था। इसके लिए उसे जेल भी भेजा गया था। इस इलाके में मिनी गन फैक्ट्री चानों शर्मा के द्वारा संचालित की जाती थी, जिसके तहत बिहार एसटीएफ और सिंघौल थाने की पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में अर्ध निर्मित हथियार और उन्हें बनाने वाला उपकरण बरामद किया है। उन्होंने आगे बताया कि जब चानों शर्मा के घर की तलाशी ली गई, तो वहां भी भारी मात्रा में अर्ध निर्मित हथियार, लेथ मशीन समेत हथियार बनाने वाले उपकरण बरामद किए गए हैं। आरोपी चानों शर्मा के खिलाफ पुलिस ने FIR दर्ज की है।

विज्ञापन
Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ