Bihar: चंदन मिश्रा के बाद पटना में एक और हत्या, जमीनी विवाद में युवक को गोली मारी

पटना के पालीगंज अनुमंडल स्थित दुल्हिनबाजार थाना क्षेत्र के सदावह गांव में बाइक सवार बदमाशों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना के समय अपने घर के पास ही खड़ा था। वारदात के बाद बदमाश तेजी से बाइक दौड़ाते हुए भाग निकले।

Himachal Pradesh, Himachal Crime News, Himachal Police, Himachal Pradesh News, Una, हिमाचल प्रदेश, हिमाचल अपराध समाचार, हिमाचल पुलिस, हिमाचल प्रदेश समाचार, ऊना

हिमाचल प्रदेश में युवक की हत्या

विज्ञापन

बिहार की राजधानी पटना में चंदन मिश्रा हत्याकांड के बाद पालीगंज में बदमाशों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस युवक को नजदीक के अस्पताल ले गई, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि जमीनी विवाद में हत्या की घटना को अंजाम दिया गया है। पुलिस जांच में मृतक की पहचान आदित्य उर्फ छोटे के रूप में हुई है।

घर के पास ही बदमाशों ने मार दी गोली

जानकारी के मुताबिक, पटना के पालीगंज अनुमंडल स्थित दुल्हिनबाजार थाना क्षेत्र के सदावह गांव में बाइक सवार बदमाशों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना के समय अपने घर के पास ही खड़ा था। वारदात के बाद बदमाश तेजी से बाइक दौड़ाते हुए भाग निकले। घटना के बाद लोग घायल के अस्पताल ले गए। बताया जा रहा है कि युवक की अस्पताल पहंचने से पहले ही रास्ते में मौत हो गई। मृतक के पिता विजय सिंह ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ पुलिस से शिकायत की है। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है।

Advertisment

जमीनी विवाद में मार दी गोली

मृतक के पिता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनका जमीन को लेकर गांव के ही नीतीश कुमार से काफी समय से झगड़ा चल रहा था। इस घटना से कुछ दिन पहले भी उनका नीतीश से विवाद हुआ था। पिता का आरोप है कि नीतीश कुमार ने ही बदमाशों से उसके बेटे की हत्या करवाई है। इस मामले में पुलिस ने नीतीश समेत कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन

पुलिस का दावा- जल्द होगा खुलासा

इस संबंध में पुलिस का कहना है कि शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है। टीमों का गठन कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी गई है। जल्द ही हत्याकांड का खुलासा कर दिया जाएगा।

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ