राबड़ी देवी का राज्य में बढ़ते अपराध को लेकर नीतीश सरकार पर हमला, बोलीं- इस्तीफा दें या सौंपें सरकार

बिहार की पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने राज्य में बढ़ रहे अपराध को लेकर नीतीश सरकार पर निशाना साधा है। काफी बढ़ गया है। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार को अपनी जिम्मेदारी बेटे को सौंप देनी चाहिए। पढ़ें सौरव कुमार की रिपोर्ट

rabri devi target cm nitish kuar
विज्ञापन

पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने बिहार के सीएम नीतीश कुमार को लेकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि बिहार में अपराध काफी बढ़ गया है। राज्य के हालात इतने बिगड़ गए हैं कि पूरा देश और दुनिया देख रही है। अब मुख्यमंत्री को अपने बेटे को जिम्मेदारी सौंप देनी चाहिए।

Advertisment

मुख्यमंत्री से इस्तीफे की मांग

पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने राज्य में बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से इस्तीफे की मांग की है। उन्होंने कहा कि हत्या, अपहरण और दुष्कर्म की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं और अब नीतीश सरकार से संभल नहीं रही है। राबड़ी देवी ने सुझाव दिया कि नीतीश कुमार अपने पुत्र को मुख्यमंत्री बना दें। क्योंकि वह युवा हैं और राज्य को बेहतर समझ सकते हैं। इसके साथ ही, उन्होंने चुनाव आयोग पर भी हमला बोला और कहा कि बाहरी राज्यों में रहने वाले लाखों बिहारियों के नाम वोटर लिस्ट से हटाए जा रहे हैं, जो चिंता का विषय है।

बीजेपी ने राबड़ी के बयान पर किया पलटवार 

विज्ञापन

भाजपा प्रवक्ता नीरज कुमार ने राबड़ी देवी के बयान पर कहा कि उन्हें बिहार की चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है, न उन्हें जदयू की चिंता करने की जरूरत है। बिहार की चिंता करने के लिए नीतीश कुमार, पीएमत्री नरेंद्र मोदी, सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा हैं। अगर आपको चिंता करनी है तो अपने घर की करें। जदयू की चिंता करने के लिए नीतीश कुमार बहुत सक्षम है और आपकी सलाह की कोई जरूरत नहीं है।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ