बिहार विधानसभा में जोरदार हंगामा, विपक्ष का प्रदर्शन, हाथों में पोस्टर-बैनर लिए नजर आए विधायक

Bihar Assembly protest: बिहार में आज से विधामंडल के मानसून सत्र की शुरुआत हो गई है। सत्र के पहले ही दिन विपक्ष के विधायकों ने एसआईआर, महंगाई, बेरोजगारी और कानून-व्यवस्था के मुद्दे पर जमकर प्रदर्शन किया। पढ़ें सौरव कुमार की रिपोर्ट…

Bihar Monsoon Session 2025

विधानसभा के बाहर प्रदर्शन करते विपक्षी विधायक (Pic Credit-News24)

विज्ञापन

Bihar Monsoon Session 2025: बिहार विधानसभा का मानसून सत्र आज से शुरू हो गया, लेकिन पहले ही दिन सदन के भीतर और बाहर राजनीतिक टकराव चरम पर पहुंच गया। विपक्षी दलों ने सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन करते हुए विधानसभा की कार्यवाही को बाधित करने की कोशिश की। महागठबंधन के तहत राजद, कांग्रेस और वाम दलों के विधायकों ने मतदाता सूची पुनरीक्षण, बढ़ते अपराध, महंगाई, बेरोजगारी और भाजपा मंत्री जीवेश मिश्रा पर लगे आरोपों को लेकर सरकार पर निशाना साधा। प्रदर्शन के दौरान विधायकों ने हाथों में पोस्टर-बैनर लेकर मंत्री से इस्तीफे की मांग की।

हम सदन को चलने नहीं देंगे- कांग्रेस

कांग्रेस नेताओं ने विधानसभा के बाहर अपराध, लूट और हत्या की घटनाओं को लेकर सरकार को घेरा। कांग्रेस विधायक विजय शंकर दुबे ने कहा कि “हम सदन को चलने नहीं देंगे, जब तक सरकार अपराध, बेरोजगारी और पलायन के मुद्दों पर जवाब नहीं देती। बिहार में कानून व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। राजद विधायक भाई वीरेंद्र ने कहा, “भाजपा के लोग अपराध कर रहे हैं और सत्ता में बने रहना चाहते हैं, लेकिन अब बिहार में उनका राज नहीं रहेगा। तेजस्वी यादव अगला मुख्यमंत्री बनेंगे। हम सदन के अंदर और बाहर दोनों जगह सरकार को घेरेंगे।

Advertisment

भाजपा ने खारिज किए आरोप

वहीं सत्ता पक्ष की ओर से भाजपा विधायक हरीश भूषण ठाकुर बचौल ने विपक्ष के आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि “सरकार हर जनहित मुद्दे पर जवाब देने को तैयार है। हंगामा करना विपक्ष का स्वभाव है, लेकिन आज बिहार में संगठित अपराध नहीं है, और हर वारदात पर पुलिस कार्रवाई कर रही है।” बिहार विधानसभा का यह सत्र विधानसभा चुनाव से पहले का अंतिम सत्र है, जिससे इसकी राजनीतिक अहमियत और बढ़ गई है।

विज्ञापन

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ