Bihar Patliputra Election Result 2024: लालू की बेटी मीसा भारती 85 हजार से ज्यादा वोटों से जीतीं

Bihar Patliputra Election Result 2024: बिहार की पाटलिपुत्र सीट पर आरजेडी उम्मीदवार और लालू की बेटी मीसा भारती ने बीजेपी को हैट्रिक लगाने से रोक दिया है। मीसा ने बीजेपी उम्मीदवार रामकृपाल यादव को 85 हजार से ज्यादा वोटों से हरा दिया है।

LIVE Patliputra aam chunav Vote Counting Result 2024

LIVE Patliputra aam chunav Vote Counting Result 2024

Bihar Patliputra Lok Sabha Election Result 2024 Vote Counting News Updates : बिहार की प्रोफाइल सीट पाटलिपुत्र पर लालू यादव की बेटी और RJD उम्मीदवार मीसा भारती ने कब्जा कर लिया है। मीसा भारती ने बीजेपी उम्मीदवार रामकृपाल यादव को 85,174 वोटों से हरा दिया है। मीसा भारती को 6,13,283 वोटा और रामकृपाल को 5,28,109 वोट मिले। मीसा यहां से पिछले दो चुनाव हार चुकी थीं। ऐसे में उन्होंने यहां बीजेपी के किले में सेंध लगाई है। इस सीट पर अंतिम चरण में एक जून को वोट डाले गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

पाटलिपुत्र से लालू यादव भी हार चुके हैं चुनाव

साल 2009 में पाटलिपुत्र का गठन हुआ था। इस सीट से लालू यादव भी लोकसभा चुनाव लड़ चुके हैं, लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। जदयू प्रत्याशी रंजन यादव ने लालू यादव को 23 हजार वोटों के अंतर से हराया था।

विज्ञापन

2014-2019 का क्या रहा नतीजा

विज्ञापन

2014 और 2019 के लोकसभा चुनावों में राजद ने मीसा भारती को चुनावी मैदान में उतारा था, लेकिन दोनों बार वह हार गई थीं। भाजपा उम्मीदवार रामकृपाल यादव ने 2014 में 40 हजार और 2019 में 39 हजार वोटों के अंतर से हराया था।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ