Bihar News: सम्राट चौधरी बोले- 'भाजपा की सरकार बनी तो होगा अपराधियों का एनकाउंटर'
Edited By Rakesh Choudhary

Edited By Rakesh Choudhary

पटना से सौरव कुमार की रिपोर्टः बिहार भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने शुक्रवार को एक कार्यक्रम ऐलान किया कि अगर 2025 में बिहार में बीजेपी की सरकार बनी तो अपराधियों का केवल एनकांउटर होगा। उन्होंने कहा कि बिहार में अपराधियों का मनोबल लगातार बढ़ता जा रहा है उन्हें घर से निकलने नहीं देंगे। बिहार में कोई भी अपराधी बाहर नहीं निकलेगा इस बात की मैं गारंटी लेता हूं।
उत्तर प्रदेश के झांसी में उमेश पाल हत्याकांड के आरोपी असद अहमद और शूटर गुलाम के एनकाउंटर पर भाजपा के फायरब्रांड नेता और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने नीतीश कुमार को नसीहत दे डाली। उन्होंने कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को योगी आदित्यनाथ से सीख लेनी चाहिए।
गिरिराज सिंह ने कहा कि अगर कानून व्यवस्था को देखना हो या सामान्य नागरिक अपने आप को सुरक्षित कैसे महसूस करता है यह देखना हो तो बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को योगी से सीखना चाहिए।
बता दें कि बिहार में खुलकर योगी मॉडल की चर्चा होने लगी है। खासकर बीजेपी के नेताओं का मानना है कि अगर शांति चाहिए तो योगी मॉडल से ही मिलेगी। बिहार में गिरती कानून व्यवस्था को लेकर ना केवल राजनीति हो रही है बल्कि नसीहत भी दी जा रही है।
नीतीश कुमार 2005 में बिहार के मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठे थे उस समय साथ में बीजेपी थी अब तक नीतीश कुमार का कार्यकाल करीब 17 सालों का रहा है जिसमे करीब 14 साल बीजेपी के साथ रहें। यानि जब बीजेपी साथ होती है तो ना कानून व्यवस्था को लेकर कोई बात होती है और ना ही योगी मॉडल की कोई चर्चा।
गिरिराज सिंह के बयान पर पलटवार करते हुए राजद प्रवक्ता मृंतयुजय तिवारी ने कहा कि बिहार में महागठबंधन की सरकार बने मात्र 6 महीने ही बीते है और इन 6 महीनों में बिहार की कानून व्यवस्था काफी खराब हो गई। 6 महीने पहले बिहार में मंगलराज था और अब अचानक जंगलराज आ गया।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: