Bihar News: हीरो एशिया कप राजगीर, बिहार 2025 के लिए जापान हॉकी टीम पहुंची बिहार

Bihar News: हीरो एशिया कप 2025 में भाग लेने के लिए जापान की पुरुष हॉकी टीम राजगीर, बिहार पहुंच चुकी है। अब तक पदक से चूकी टीम इस बार एशिया कप जीत कर 2026 विश्व कप के लिए क्वालिफाई करना चाहती है। जानिए पूरा कार्यक्रम और कप्तान का बयान।

Source-news 24

Bihar News: प्रतिष्ठित हीरो एशिया कप राजगीर, बिहार 2025 के लिए जापान की पुरुष हॉकी टीम शनिवार देर रात बिहार पहुंच चुकी है। टूर्नामेंट के इतिहास में जापान अब तक पांच बार चौथे स्थान पर रहा है, लेकिन पदक जीतने में सफल नहीं हुआ। इस बार टीम का लक्ष्य इस ‘जिंक्‍स’ को तोड़कर पहली बार पदक हासिल करना है।

विज्ञापन

18वें स्थान पर काबिज जापान

वर्तमान में एफआईएच वर्ल्ड रैंकिंग में 18वें स्थान पर काबिज जापान को पूल-ए में रखा गया है, जिसमें मेजबान भारत, चीन और कजाखस्तान शामिल हैं। जापान अपना अभियान 29 अगस्त को कजाखस्तान के खिलाफ शुरू करेगा। इसके बाद 31 अगस्त को भारत के साथ रोमांचक मुकाबला खेला जाएगा, जबकि अंतिम पूल मैच 1 सितंबर को चीन के विरुद्ध होगा।

विज्ञापन

कप्तान राइकी फुजीशिमा क्या बोले?

टीम के आगमन पर कप्तान राइकी फुजीशिमा ने कहा, “राजगीर में हमारे पहले टूर्नामेंट को लेकर हम बेहद उत्साहित हैं। हमारा मुख्य लक्ष्य एशिया कप 2025 जीत कर 2026 विश्व कप के लिए क्वालिफाई करना है। पूरी टीम जोश और जज़्बे के साथ खेलने के लिए तैयार है। बिना शक, भारत के खिलाफ मैच सबसे कठिन होगा। वे इस प्रतियोगिता की सबसे ऊंची रैंकिंग वाली टीम हैं और घरेलू समर्थन भी उन्हें मिलेगा, लेकिन हमें अपनी क्षमताओं पर पूरा विश्वास है। इस बार हम पोडियम फिनिश हासिल करेंगे।”

विज्ञापन

कहां देखें लाइव स्ट्रीमिंग?

हीरो एशिया कप राजगीर, बिहार 2025 के सभी मैच सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर लाइव देखे जा सकते हैं। वहीं अमेरिका, ब्रिटेन, नीदरलैंड्स, यूरोप और नॉर्थ अमेरिका के प्रशंसक टूर्नामेंट का सीधा प्रसारण Watch.Hockey पर देख सकते हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m Namrata Mohanty  @namratamohanty105 Namrata Mohanty
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ