Bihar News: औरंगाबाद में ट्रक ने बाइक में मारी टक्कर, चार की मौत
Edited By Amit Kasana

घटनास्थल की तस्वीर
Edited By Amit Kasana

घटनास्थल की तस्वीर
औरंगाबाद से गणेश प्रसाद की रिपोर्ट: औरंगाबाद में मंगलवार को अलग-अलग दो सड़क हादसों में चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। पहली सड़क दुर्घटना औरंगाबाद नगर थाना क्षेत्र में एनएच-19 पर बाइपास ओवरब्रिज के पास हुई।यहां अनियंत्रित ट्रक ने बाइक सवार दो युवकों को रौंद दिया। हादसे में दोनो की मौत हो गई।
दुर्घटना के बाद बाइक ट्रक में फंस गई और करीब दो किलोमीटर तक एनएच-19 पर घिसटती रही। कुछ लोगों ने बाइक पर ट्रक का पीछा किया। कुछ देर चलने के बाद चालक ट्रक हसौली इलाके में छोड़कर फरार हो गया। मृतकों में एक की पहचान डेहरी ऑन सोन निवासी संजय चौधरी के रूप में की गई है जबकि दूसरे की पहचान नहीं हो सकी है। घटना के बाद ओवरब्रिज पर एक घंटे से अधिक समय तक जाम रहा था।
दूसरी दुर्घटना औरंगाबाद मुफ्फसिल थाना क्षेत्र में एनएच-19 पर ही भेड़िया गांव के पास हुई। जहां ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान रोहतास जिले संतोष पाल और चंदन शर्मा के रूप में की गई है। बताया जाता है कि किसी काम से संतोष एवं चंदन अंकोरहा से मदनपुर जा रहे थे। इसी दौरान भेड़िया गांव के पास एक ट्रक उन्हे रौंदते हुई भाग निकला, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को इलाज के लिए औरंगाबाद सदर अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने चंदन शर्मा को मृत घोषित कर दिया जबकि संतोष की हालत को गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए दूसरे अस्पताल में रेफर कर दिया। इलाज के लिए ले जाए जाने के दौरान संतोष की रास्ते में ही मौत हो गई।.
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: