Bihar News: बिहार (Bihar) के सीवान (Siwan) जिले में ताड़ी (Toddy) के ज्यादा पैसे मांगने पर बीएसएफ (BSF) के एक जवान ने दुकानदार को कथित तौर पर गोली मार दी। घटना के बाद मौके पर हड़कंप (Bihar News) मच गया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया है। उसके पास से पिस्टल, दो मैगजीन और चार कारतूस भी बरामद किए हैं। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन

ताड़ी की दुकान पर पहुंचा था बीएसएफ का जवान

जानकारी के मुताबिक घटना सीवान के पोखरा गांव की बताई गई है। बताया गया है कि रविवार को महराजगंज थाना क्षेत्र के रतनपुरा निवासी बीएसएफ जवान पोखरा गांव निवासी ताड़ी विक्रेता मुन्नीलाल राम उर्फ छोटेलाल राम की दुकान पर पहुंचा था।

विज्ञापन

80 रुपये को लेकर हुआ था दोनों में विवाद

बिहार पुलिस के मुताबिक बीएसएफ जवान का ताड़ी के 80 रुपये को लेकर दुकानदार मुन्नीलाल से विवाद हो गया। विवाद भी इतना बढ़ गया कि जवान ने ताड़ी विक्रेता को तीन गोलियां मार दी। घटना के बाद मौके पर हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों ने पुलिस को मामले की जानकारी दी।

विज्ञापन

गिरफ्तारी के दौरान नशे में था जवानः पुलिस

महराजगंज के सब-डिवीजनल पुलिस अधिकारी पोलस्त कुमार ने बताया है कि मुन्नीलाल को सीवान के सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी हालत खतरे से बाहर बताई गई है। अधिकारी ने बताया कि गिरफ्तारी के दौरान बीएसएफ जवान नशे की हालत में था। उसने मामले के संबंध में कोई भी बयान देने से इनकार कर दिया।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ