ITBP का जवान निकला मासूम बच्चे का किडनैपर, 72 घंटे में सुलझा केस तो दो भाईयों की सच्चाई आई सामने

Muzaffarpur Kidnapping Case: बिहार के मुजफ्फरपुर के चर्चित श्लोक अपहरणकांड का खुलासा हो चुका है। मुजफ्फरपुर, मोतिहारी और सीतामढ़ी पुलिस ने संयुक्त अभियान चलाकर अपहृत दस साल के श्लोक को बरामद कर लिया है।

Muzaffarpur Kidnapping Case, Kidnapping Case, Muzaffarpur News, Kidnapping News, Bihar News, Hindi News
विज्ञापन

मुकुल कुमार, मुजफ्फरपुर: बिहार के मुजफ्फरपुर के चर्चित श्लोक अपहरणकांड का खुलासा हो चुका है। मुजफ्फरपुर, मोतिहारी और सीतामढ़ी पुलिस ने संयुक्त अभियान चलाकर अपहृत दस साल के श्लोक को बरामद कर लिया है। एसएसपी मुजफ्फरपुर ने बताया कि इस पूरी घटना का खुलासा 72 घंटे के अंदर किया गया है।

क्या है पूरा मामला

16 अक्टूबर को अहियापुर थाना क्षेत्र के पप्पू कुमार ने अहियापुर थाना को सूचना दी, कि मेरे दस साल के बेटे श्लोक को स्कूल से घर आने के क्रम में दो अज्ञात मोटरसाइकिल सवार द्वारा अगवा कर लिया गया है। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे खंगालने शुरू किए तो, एक जगह बच्चा मोटरसाइकिल पर बीच में बैठा दिखा। इसके बाद पुलिस ने विशेष टीम बनाकर छानबीन शुरू कर दी।

विज्ञापन

17 अक्टूबर को मांगी गई थी फिरौती

अपहृत के पिता को अलग-अलग नंबर से फोन कर पचास लाख की फिरौती मांगी गई। परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी, मोबाइल लोकेशन के आधार पर फिरौती की मांग करने वाले कभी रक्सौल, कभी मोतिहारी तो कभी सीतामढ़ी के अलग-अलग नंबर और जगह पर चिन्हित हो रहे थे। इसके बाद लगातार लोकेशन बदलने से परेशान पुलिस ने वैज्ञानिक अनुसंधान (टावर डंपिंग, घटनास्थल और फिरौती मांगने की जगह पर कॉमन नंबर) इत्यादि का जांच कर सीतामढ़ी के रुनिसैदपुर इलाके में छापेमारी की और एक घर से बच्चे को सकुशल बरामद कर लिया।

ITBP का जवान निकला अपहर्ता

इस मामले को लेकर एसएसपी राकेश कुमार ने बताया कि यह कोई प्रोफेशनल गैंग नहीं है। दो सगे भाइयों ने मिलकर यह योजना बनाई और तीन दिनों की रेकी करने के बाद अपहरण की वारदात को अंजाम दे दिया। दो अपहर्ता भाइयों में से एक भाई कुमार गौरव ITBP में हेड कांस्टेबल (टेलकम) के पद पर तैनात है।

विज्ञापन

कर्ज चुकाने के लिए किया था अपहरण

मुजफ्फरपुर पुलिस ने बताया की इन लोगों ने मकान बनाने में काफी रुपया लोन ले लिया था, जिसे वापस करने के लिए इन भाइयों को रुपए की अत्यधिक जरूरत थी। यह कोई अपराधिक गिरोह नहीं है और इनका कोई अपराधिक इतिहास भी नहीं है। इनके घर से अपहरण में उपयोग किया गया बाइक, वह कपड़े जो सीसीटीवी में दिख रहे हैं और एक हेलमेट के साथ वह मास्क भी बरामद हुआ है, जो अपहरण करते वक्त उपयोग किया गया था।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ