पटना स्टेशन पर आने वाली गया एक्सप्रेस में बम! सुरक्षा बलों ने घेरा जंक्शन, तलाशी जारी

Bomb in Patna Gaya Express Arriving at Patna Station: पटना गया एक्सप्रेस में बम होने की सूचना पर RPF, GRPF समेत स्थानीय पुलिस जांच में जुट गई है। पूरे स्टेशन परिसर की तलाशी की जा रही है।

Patna station, Patna Gaya Express, bomb in Patna Gaya Express, crime News

Bomb in Patna Gaya Express Arriving at Patna Station: बिहार की राजधानी पटना से बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां पटना जंक्शन के प्लेटफार्म संख्या 10 पर आने वाली पटना-गया पैसेंजर मैं बम होने की सूचना मिली है। इस सूचना पर पटना जंक्शन पर हड़कंप मच गया। जीआरपी और आरपीएफ समेत स्थानीय पुलिस के अधिकारियों ने जंक्शन को घेर लिया है। बताया गया है कि प्लेटफार्म संख्या 10 पर हर एक यात्री की जांच की जा रही है। साथ ही बम निरोधक दस्ता भी जांच जुटी है। रिपोर्ट्स के अनुसार पिछले सात दिन में ये दूसरी बार बम की धमकी सामने आई है।

स्टेशन परिसर में चल रहा है तलाशी अभियान

पटना के रेल एसपी अमृतेंदु ठाकुर ने बताया है कि मामले की जांच की जा रही है। आरपीएफ, जीआरपीएफ समेत स्थानीय पुलिस और अन्य जांच एजेंसियां लगी हुई है। पूरे स्टेशन परिसर में सघंन चेकिंग की जा रही है। हर संदिग्ध की भी तलाशी जा रही है। उन्होंने बताया कि मौके पर बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वॉड को भी बुलाया गया है।

7 दिन में दूसरी बार बम की धमकी

एक स्थानीय मीडिया रिपोर्ट के अनुसार करीब पांच दिन पहले यानी 13 अक्टूबर को भी पटना रेलवे स्टेशन को बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी। सूचना मिलने के बाद आरपीएफ, जीआरपीएफ समेत जिला पुलिस ने स्टेशन पर तलाशी अभियान चलाया था। पूरे परिसर का चप्पा-चप्पा छाना गया था। हालांकि धमकी भरा फोन करने वाले का पता नहीं लगाया गया था।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ