आत्महत्या करने पहुंची, मौत का इंतजार करते-करते पटरी पर सो गई...देखिये वीडियो

Motihari Girl Suicide Attempt Case: कहते हैं आत्महत्या किसी परेशानी का हल नहीं होती। इससे परिवार और दुखी हो जाता है। आपने सुसाइड के कई वीडियो भी लाइव देखे होंगे। लेकिन कभी किसी की जान बचने का वीडियो देखा है? नया वीडियो सामने आया है। जिसके बारे में आपको बताते हैं।

bihar

Bihar News: विफलता और तनाव से गमजदा लोग जान देने की सोचते हैं। लोगों में जब किसी बात को लेकर परेशानी बढ़ जाती है तब ऐसे मामले अधिक सामने आते हैं। परेशान लोग इसके बाद ही जान देने जैसा कदम उठाते हैं। लेकिन आत्महत्या किसी भी परेशानी का हल नहीं है। बिहार में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक लड़की आत्महत्या के इरादे से ट्रैक पर लेट गई। वह ट्रेन के आगे जान देने की नीयत से आई थी। लेकिन भगवान को कुछ और ही मंजूर था। कई देर ट्रेन आई ही नहीं। जिसके बाद उसको पटरी पर ही नींद आ गई। फिर जो हुआ, उसके बारे में जानकर आप हैरान रह जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

मामला मोतिहारी में सामने आया है। लड़की को लेटे-लेटे नींद आ गई। यानी मौत का इंतजार लंबा हो गया। काफी देर बाद उसी लाइन पर एक ट्रेन आई, जिस पर लड़की लेटी हुई थी। लेकिन लोको पायलट ने लड़की को देख लिया और सूझबूझ से उसकी जान बचा ली। फिल्मी स्टाइल में लोको पायलट ने बिल्कुल नजदीक जाकर ट्रेन को ब्रेक लगाकर रोक लिया। इसके बाद आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। जिन्होंने समझा-बुझाकर लड़की को ट्रैक से दूर किया। सोशल मीडिया पर इस घटना का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। लोग लोको पायलट की सूझबूझ की सराहना कर रहे हैं।

विज्ञापन

‘छोड़ दो मुझे, मरना चाहती हूं’

वीडियो को खुद लोको पायलट ने शूट किया। लड़की को जब हटाया जा रहा था तो वह लोगों से कहने लगी कि उसे छोड़ दो। वह मरना चाहती है। लड़की जिद्द करने लगी। लोगों ने पूछा कि छोटी उम्र में ही वह क्यों जान देना चाहती है? जिसके बाद लड़की ने कहा कि उसकी मर्जी, तुम लोगों को क्या मतलब है? बाद में लोगों ने उसे किसी तरह वहां से हटा दिया। एक यूजर ने कमेंट किया है कि बेचारी को सोने तो दो। दूसरा यूजर लड़की को सलाह दे रहा है कि अगली बार ऐसी जगह जाना, जहां कोई न बचा सके। इस वीडियो पर और भी तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ