जमुई में मेमू ट्रेन के कोच में आग लगने से हड़कंप, जान बचाने के लिए भागे यात्री

Bihar News: बिहार के जमुई रेलवे स्टेशन पर खड़ी मेमू ट्रेन के कोच में अचानक आग लग गई। हादसे के बाद मौके पर रेलकर्मी और फायर ब्रिगेड के कर्मचारी पहुंचे। आग लगने के बाद स्टेशन पर अफरा-तफरी मच गई। जमुई से कुमार हर्ष की रिपोर्ट…

MEMU train fire Jamui railway station

आग लगने के बाद मौजूद रेल और फायर कर्मी (Pic Credit- News24)

विज्ञापन

Bihar News: बिहार के जमुई रेलवे स्टेशन पर मंगलवार दोपहर को एक मेमू ट्रेन के कोच में आग लग गई। आग लगने के बाद ट्रेन में मौजूद यात्रियों में अफरा तफरी मच गई। कोच से धुआं निकलने लगा। घटना के बाद तुरंत रेलकर्मी और फायर बिग्रेड की टीम मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। गनीमत रही कि इस दौरान किसी यात्री को नुकसान नहीं पहुंचा समय रहते कोच से सभी यात्री बाहर आ गए। वरना बड़ी दुर्घटना हो सकती थी।

आग लगने की वजह आई सामने

आग लगने की वजह दो कोच के बीच लगा कनेक्शन तार है। सबसे पहले आग कनेक्शन तार में ही लगी। इसके बाद धीरे-धीरे वह कोच तक पहुंच गई। इस घटना में स्टेशन पर मौजूद आरपीएफ कर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए लोगों को कोच से उतारा। आग लगने के बाद रेलवे स्टेशन पर हड़कंप मच गया और लोग चिल्लाते हुए इधर-उधर भागने लगे।

विज्ञापन

घटना पर क्या बोले रेलवे के अधिकारी?

घटना के बाद अधिकारियों ने बताया कि मेमू ट्रेन प्लेटफॉर्म पर खड़ी थी। इस दौरान दो कोच को जोड़ने वाले कनेक्शन तार में अचानक आग लग गई। इसके बाद कोच में मौजूद यात्रियों को आनन-फानन में नीचे उतारा गया और फायर बिग्रेड की सूचना दी गई। ऐसे में समय रहते आग पर काबू पा लिया गया वरना बड़ी दुर्घटना हो सकती थी। फिलहाल सभी यात्री सुरक्षित हैं और किसी को भी चोट नहीं आई है। फिलहाल रेलवे के कर्मचारी क्षतिग्रस्त कोच को ट्रेन से अलग कर रहे हैं। घटना की जांच के लिए कहा गया है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ