'दर्द से कराहते मासूम बच्चे...सड़क पर बिखरी लाशें...' किशनगंज सड़क हादसे में 5 लोगों की मौत

Kishanganj Road Accident: बिहार के किशनगंज में सड़क हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई। जबकि कई लोग जख्मी हो गए।

Bihar Kishanganj Road Accident

किशनगंज में भीषण सड़क हादसा

Bihar Kishanganj Road Accident: बिहार के किशनगंज में सड़क हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई। जबकि कई लोग जख्मी हो गए। हादसा पौआखाली के पेटभरी के समीप नेशनल हाईवे 327ई पर हुई। जानकारी के अनुसार स्काॅर्पियो और डंपर में भिड़ंत हो गई। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और घायलों को हाॅस्पिटल में भर्ती करवाया।

विज्ञापन

वहीं हादसे में 6 बच्चों समेत 9 लोग घायल हो गए है। हादसे इतना भयंकर था कि स्काॅर्पियो का ड्राइवर गाड़ी में ही फंस गया। काफी मशक्कत के बाद शव को गाड़ी से निकाला गया। छोटे-छोटे बच्चे हादसे में घायल हो गए जोकि सड़क किनारे बैठे थे।

विज्ञापन

हादसे के बाद स्कॉर्पियो की हालत ऐसी हो गई है।

जानकारी के अनुसार सभी लोग जोकीहाट थाने के थपकोल के रहने वाले थे। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो दोनों वाहन में आमने-सामने की टक्कर हुई। हादसे में डंपर का ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो गया। स्काॅर्पियो सवार लोग अररिया की ओर बागडोहरा जा रहे थे। हादसे में डंपर का आगे का हिस्सा और स्काॅर्पियो के परखच्चे उड़ गए। फिलहाल घटनास्थल पर एसडीपीओ मंगलेश सिंह पहुंचे हैं।

विज्ञापन

एयरपोर्ट पर रिसीव करने जा रहे थे

हादसे में ये बात सामने आ रही है कि स्काॅर्पियो में 15 लोग सवार थे। सभी लोग बागडोगरा एयरपोर्ट पर किसी रिश्तेदार को रिसीव करने जा रहे थे। इस दौरान बच्चों को इसलिए साथ में ले लिया ताकि एयरपोर्ट घूमाया जा सके। स्काॅर्पियो ठाकुरगंज के रास्ते जा रही थी। सभी घायलों को इलाज एमजीएम मेडिकल काॅलेज में चल रहा है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ