---विज्ञापन---

बिहार angle-right

पत्रकार की हत्या पर बिहार में गर्मायी सियासत, भाजपा बोली- जंगलराज रिटर्न, नीतीश में जरा भी शर्म हो तो…

Journalist Shot Dead: बिहार के अररिया जिले में पत्रकार विमल कुमार की शुक्रवार सुबह अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी। पत्रकार की हत्या के बाद बिहार की राजनीति गरमा गई है। भाजपा ने घटना को बिहार में जंगलराज रिटर्न करार दिया है। भाजपा का कहना है कि 1990 के दशक का ‘जंगलराज’ बिहार में […]

---विज्ञापन---

Journalist Shot Dead: बिहार के अररिया जिले में पत्रकार विमल कुमार की शुक्रवार सुबह अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी। पत्रकार की हत्या के बाद बिहार की राजनीति गरमा गई है। भाजपा ने घटना को बिहार में जंगलराज रिटर्न करार दिया है।

भाजपा का कहना है कि 1990 के दशक का ‘जंगलराज’ बिहार में लौट आया है। बिहार भाजपा के अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने घटना को राज्य में कानून व्यवस्था बनाए रखने में बिहार सरकार की विफलता बताया। उन्होंने कहा कि जब से नीतीश और लालू ने गठबंधन किया है, बिहार में कानून का शासन बिखर गया है। हम ‘जंगल राज’ की वापसी देख रहे हैं। सम्राट चौधरी ने कहा कि रेत और शराब माफिया, पशु तस्कर और यहां तक कि हत्यारे भी अब खुलेआम वारदातों को अंजाम दे रहे हैं।

---विज्ञापन---

पुलिसकर्मी की हत्या के कुछ दिन बाद पत्रकार की हत्या

चौधरी ने कहा कि 14 अगस्त को मोहनपुर में पशु तस्करों ने गोली मारकर एसएचओ नंदकिशोर यादव की हत्या कर दी थी। आज एक पत्रकार (विमल कुमार) की उनके आवास पर गोली मारकर हत्या कर दी गई। लोकतंत्र में इससे ज्यादा शर्मनाक कुछ नहीं है। सम्राट चौधरी ने कहा कि अगर नीतीश में ज़रा भी शर्म बची है, तो उन्हें तेजी से कार्रवाई करनी चाहिए और जिम्मेदार लोगों के लिए त्वरित सुनवाई सुनिश्चित करनी चाहिए।

---विज्ञापन---

नीतीश कुमार बोले- गहरा दुख है

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पत्रकार की हत्या पर दुख जताया है। उन्होंने कहा कि मैंने अधिकारियों से बातचीत की है और उन्हें इस मुद्दे की जांच करने का निर्देश दिया है। मैं इस खबर से बहुत दुखी हूं।

---विज्ञापन---

उधर, सीनियर पुलिस अधिकारी जीतेंद्र गंगवार ने कहा कि अररिया जिले के पुलिस अधीक्षक (एसपी) पत्रकार विमल कुमार की हत्या की जांच कर रहे हैं। विमल कुमार को 2019 में अपने छोटे भाई गब्बू यादव की कथित हत्या से संबंधित एक मामले में गवाह के रूप में पेश होने की उम्मीद थी। उन्हें इस मामले में प्रत्यक्षदर्शी के रूप में पेश होना था।

अररिया के एसपी अशोक कुमार सिंह ने कहा कि रानीगंज बाजार इलाके में पत्रकार विमल कुमार यादव की अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। घटनास्थल पर डॉग स्क्वायड को बुलाया गया है। जांच जारी है और अपराधियों की गिरफ्तारी की कोशिश की जा रही है।

---विज्ञापन---

First published on: Aug 18, 2023 02:26 PM

End of Article

About the Author

---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola