NEET पेपर लीक मामले को लेकर सड़कों पर उतरे छात्र प्रदर्शनकारियों के लिए बिहार सरकार ने बड़ा राहत भरा फैसला लिया है. राज्य सरकार ने बड़ा दिल दिखाते हुए आंदोलन के दौरान छात्रों और आम लोगों पर दर्ज पुलिस मुकदमों को वापस लेने का ऐलान किया है. इसके साथ ही प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिए गए या गिरफ्तार किए गए लोगों को भी जल्द से जल्द रिहा किया जाएगा. गौरतलब है कि पटना समेत राज्यभर में व्यापक प्रदर्शन हुए थे. इस दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच तीखी झड़पें देखने को मिली थीं. पुलिस ने उपद्रव और धारा 144 के उल्लंघन में सैकड़ों छात्रों पर मामले दर्ज किए थे.
बिहार सरकार की ओर से जारी बयान के मुताबिक, आंदोलनकारियों के हित में 4 बड़े वादे और ऐलान किए गए हैं:
- मुकदमों से मिलेगी राहत: 26 जुलाई 2026 की शाम 6 बजे तक बिहार में हुए विरोध प्रदर्शनों में शामिल किसी भी व्यक्ति के खिलाफ कोई सख्त, दंडात्मक या प्रतिकूल कानूनी कार्रवाई नहीं की जाएगी.
- FIR और नोटिस होंगे रद्द: 26 जुलाई शाम 6 बजे से पहले दर्ज की गई सभी एफआईआर (FIR), शिकायतें और प्रशासन द्वारा जारी किए गए कारण बताओ नोटिसों को वापस लेने की कानूनी प्रक्रिया तुरंत शुरू कर दी जाएगी.
- गिरफ्तार लोगों की होगी रिहाई: तय समय सीमा (26 जुलाई शाम 6 बजे) से पहले दर्ज मामलों के तहत जिन भी छात्रों या प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया गया या जेल भेजा गया है, उन्हें जल्द से जल्द छोड़ा जाएगा.
- भविष्य में भी कार्रवाई नहीं: सरकार ने स्पष्ट किया है कि तय सीमा से पहले दर्ज मामलों में नामजद लोगों के खिलाफ भविष्य में भी इन मामलों को लेकर कोई प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष कार्रवाई नहीं की जाएगी.
सरकार के इस कदम से राज्य भर के हजारों छात्रों और उनके परिजनों ने राहत की सांस ली है. प्रशासन का कहना है कि कानून व्यवस्था बनाए रखने और छात्रों के भविष्य को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया गया है.
संबंधित खबरें
4 राज्यों में बारिश और तेज हवा, चक्रवात अर्नब का UP-बिहार में भी दिखेगा असर
5 hrs ago'अपनी खुद की पार्टी बनाऊंगा', JDU से निकाले जाने के बाद अनंत सिंह का ऐलान
1 day agoक्या रद्द होगी अनंत सिंह की विधायकी? JDU ने स्पीकर से की सिफारिश
1 day agoJDU से बाहर निकाले गए MLA अनंत सिंह, पार्टी विरोधी गतिविधियों पर हुआ एक्शन
1 day agoबिहार के सिवान में पटाखे बनाते वक्त घर में ब्लास्ट, 5 की मौत, SHO सस्पेंड
2 days agoबिहार का पहला एक्सप्रेस-वे, पटना से पूर्णिया का सफर होगा आसान
3 days ago4 राज्यों की 28 विधान परिषद सीटों पर मतदान जारी, 27 को आएंगे परिणाम
3 days agoबिहार में पीएम सूर्य घर योजना से बिजली बिल में बड़ी बचत
4 days agoBihar Pension News: 1.03 करोड़ पेंशनधारियों का जीवन प्रमाणीकरण पूरा
4 days agoवीबी-जी राम जी योजना के तहत बिहार के सभी 38 जिलों में काम पर लगी रोक हटी
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines