तेजस्वी यादव का सीएम सम्राट चौधरी पर करारा हमला, छात्रों के खिलाफ कार्रवाई को लेकर सरकार को दी कड़ी चेतावनी

Bihar News: विदेश से लौटने के तुरंत बाद तेजस्वी यादव बिहार के सीएम सम्राट चौधरी हमलावर हो गए. उन्होंने नीट पेपर लीक के बाद प्रदर्शन कर रहे छात्रों के खिलाफ प्रशासन की कार्रवाई को गलत बताया है.

Tejashwi Yadav

Tejashwi Yadav (ANI)

Tejashwi Yadav On Samrat Choudhary: तेजस्वी यादव 24 दिनों की विदेश यात्रा के बाद बिहार लौट चुके हैं. पटना में कदम रखते ही उन्होंने राज्य के सीएम सम्राट चौधरी पर करारा जुबानी हमला बोला है. आरजेडी नेता ने आरोप लगाते हुए कहा है कि बिहार के कई इलाकों में पुलिस ने प्रदर्शनकारी छात्रों के साथ बर्बरता की, साथ ही कई स्टूडेंट्स को जेल भेजा गया है, किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.

विज्ञापन

तेजस्वी ने सीएम को कहा ‘सड़कछाप’

तेजस्वी यादव ने कहा, ‘बिहार में छात्र प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिए गए सैंकड़ों छात्रों, विपक्षी विधायकों और नेताओं को तत्काल रिहा करें. छात्रों पर गोली चलाने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ कारवाई करें.एक सड़कछाप अपराधी प्रवृति वाले व्यक्ति को लोकतंत्र की जननी बिहार में मुख्यमंत्री बना दिया गया है जिसके नाम- काम और पहचान पर जनता ने कभी वोट नहीं दिया था और न देगी. लाठी और तंत्र के बल पर आप बिहारियों की आवाज नहीं दबा सकते. अगर जल्द ही छात्र आंदोलनकारियों का रिहा नहीं किया गया तो छात्र फिर आंदोलन पर उतारू होंगे.’

विज्ञापन

आंदोलन की चेतावनी

तेजस्वी यादव ने सीएम सम्राट चौधरी पर निशाना साधते हुए कहा है कि ये अपराधियों और भ्रष्टाचारियों की सरकार बन चुकी है. साथ ही उन्होंने राज्य सरकार को चेतवानी देते हुए कहा है कि अगर स्टूडेंट्स के खिलाफ दर्ज सभी एफआईआर वापस नहीं लिए गए तो वो राज्यभर में आंदोलन करेंगे.

बिहार में गरमाई सियासत

तेजस्वी यादव ने अपने बड़े भाई तेज प्रताप यादव और कई विधायकों के खिलाफ केस दर्ज करने और जेल भेजने के खिलाफ सरकार की जमकर आलोचना की है. उन्होंने कहा है कि ये कदम तानाशाही की मिसाल है, जो अब नहीं चलेगी, बिहार की हालत में तभी सुधार होगा जब इस सरकार को हटाया जाएगा. अब ये देखना दिलचस्प होगा कि सीएम सम्राट चौधरी इस चेतावनी पर कदम उठाएंगे या बिहार में बड़ा आंदोलन किया जाएगा.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shariqul Hoda

Shariqul Hoda

न्यूज़ 24 डिजिटल में शारिकुल होदा सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं. मुख्य तौर पर वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरें लिखते हैं. शारिकुल ने 2008 में दूरदर्शन में बतौर इंटर्न अपनी शुरुआत की, इसके बाद वह दैनिक जागरण, टीवी टुडे नेटवर्क, जनसंदेश, श्री न्यूज़, भारत खबर, स्पोर्ट्सकीड़ा, WION और ज़ी न्यूज़ में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उन्होंने 3 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव से लेकर देश की बड़ी घटनाओं को कवर किया है. अपने डेढ़ दशक के मीडिया करियर में शारिकुल ने देश की राजनीति, इंटरनेशनल डिप्लोमेसी, खेलकूद से जुड़ी घटनाओं की अच्छी समझ हासिल की है. कितने साल का तजुर्बा: 16 साल शिक्षा: शारिकुल ने बैंगलोर यूनिवर्सिटी (आचार्य इंस्टीट्यूट) से बीए जर्नलिज्म और गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (एपीजे इंस्टीट्यूट) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ