बिहार में महिलाओं की जगह पुरुषों के बैंक खातों में पहुंचे 10000 रुपये, खरीदीं बत्तख-बकरियां; अब वापस मांग रही सरकार

Bihar Government Scheme News: बिहार में चुनावी वादा करते हुए महिलाओं को आर्थिक मदद देने के लिए स्कीम की घोषणा की गई थी, लेकिन स्कीम के तहत मिलने वाले पैसों को लेकर खेला हो गया. क्योंकि पैसे महिलाओं के खाते में पहुंचने की बजाय पुरुषों के खातों में पहुंच गए. पढ़ें दरभंगा से नफीस करीम की रिपोर्ट…

Jeevika Didi

बिहार की सरकार ने चुनावी वादे के तौर पर स्कीम की घोषणा की थी.

Bihar News: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से पहले मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत महिलाओं को 10000 रुपये की सहायता राशि देने का ऐलान हुआ है. चुनाव होने और सरकार बनने के बाद जब स्कीम के तहत पैसे देने की बात आई तो दरभंगा जिले के जाले विधानसभा क्षेत्र के तहत आने वाले अहियारी गांव में अजीबोगरीब कारनामा हो गया. योजना का लाभ महिलाओं को मिलना था, लेकिन स्कीम के तहत मिलने वाली राशि गांव के कुछ पुरुषों के बैंक खातों में चली गई.

विज्ञापन
विज्ञापन

पुरुषों ने खर्च किए सरकार के पैसे

मामला अधिकारियों तक पहुंचा तो उन्होंने खोजबीन की और स्कीम के 3 लाभार्थियों के बारे में पता चला. साथ ही खुलासा हुआ कि जिन पुरुषों के खातों में 10000 रुपये की राशि आई, उन्होंने उसे खर्च भी कर दिया. छठ और दीपावली पर शॉपिंग कर ली तो कुछ पैसों से रोजगार के लिए बत्तख और बकरियां खरीद लीं. अब संबंधित विभाग द्वारा खाताधारकों को पत्र जारी करके उक्त पैसे वापस करने का आदेश दिया गया है. पत्र प्रखंड परियोजना प्रबंधक) की ओर से जारी किया गया है.

तीनों लाभार्थी विकलांग और गरीब

अधिकारियों ने बताया कि अहियारी गांव के जिन पुरुषों के खाते में पैसे आए हैं, वे विकलांग और बेहद गरीब हैं. इनके नाम नागेंद्र राम, बलराम सहनी और राम सागर कुमार हैं. ग्रामीणों का कहना है कि कई और लोगों को भी इसी तरह के पत्र मिले हैं. वहीं सरकार की ओर से मिली राशि खर्च कर चुके पुरुष खाताधारकों का कहना है कि उनकी आर्थिक स्थिति इतनी मजबूत नहीं है कि वे पैसे लौटा सकें. वे सरकार से राशि माफ करने की गुहार लगाते हैं और लाभार्थी महिलाओं से माफी मांगते हैं.

विज्ञापन

बयान देने से बचते दिखे अधिकारी

वहीं पूरे मामले पर अधिकारियों ने कैमरे के सामने कोई भी बयान देने से इनकार किया है. हालांकि बंद कमरे में अधिकारियों ने भुगतान में गड़बड़ी होने की बात स्वीकार करते हुए बताया कि गलत तरीके से गई राशि की रिकवरी के लिए कुछ लोगों को पत्र भेजे गए हैं, लेकिन यह मामला सरकारी योजनाओं और भुगतान प्रक्रिया पर सवाल खड़े कर रहा है. वहीं ग्रामीणों में भी इसे लेकर असमंजस और नाराजगी देखी जा रही है, क्योंकि उन्हें अपने साथ भी गलत होने का डर सता रहा है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ