बिहार में 15 साल की लड़की का अपहरण, लोगों ने खदेड़ा तो नाबालिग को ऑटो से फेंककर भागे
Edited By Om Pratap

Edited By Om Pratap

Bihar Crime: बिहार के गया जिले में 15 साल की एक लड़की को दो बदमाशों ने एक ऑटो में अगवा कर लिया। मामले की जानकारी के बाद जब स्थानीय लोगों ने पीछा किया तो आरोपियों ने लड़की को चलती ऑटो से बाहर फेंका और भाग निकले। घटना गया जिले के तनकुप्पा थाना क्षेत्र के गया-रजौली मार्ग पर हुई।
जानकारी के मुताबिक, अपहरण किए जाने पर नाबालिग ने शोर मचाना शुरू कर दिया, जिससे स्थानीय लोगों ने ऑटो का पीछा किया। पुलिस ने रविवार को बताया कि उन्होंने चालक को पकड़ लिया। समाचार एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट के अनुसार, लड़की को गंभीर चोटें आईं और उसे बेहोशी की हालत में मगध मेडिकल कॉलेज में स्थानांतरित कर दिया गया और उसका इलाज चल रहा है।
पुलिस के मुताबिक, बरतारा बाजार इलाके में दो लोगों ने लड़की को जबरन ऑटो में बिठा लिया और भागने लगे. जब वह मदद के लिए चिल्लाई तो स्थानीय लोगों ने ऑटो का पीछा करना शुरू कर दिया। दोनों आरोपियों ने पकड़े जाने के डर से लड़की को ऑटो से बाहर फेंक दिया और मौके से फरार हो गए। हालांकि, स्थानीय लोगों ने चालक को पकड़ लिया और पुलिस को सौंप दिया।
तंकुप्पा थाना प्रभारी रंजन कुमार ने कहा, “ऑटो चालक की ओर से दी गई जानकारी के आधार पर आरोपियों की पहचान कर ली गई है। हम उनकी तलाश कर रहे हैं। लड़की के होश में आने पर विवरण सामने आएगा।”
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: