3 सेकंड में छाती में 2 गोल‍ियां... कौन थे बाबा तरसेम स‍िंह, ज‍िन्‍हें गुरुद्वारे में घुसकर मार डाला

Who is Baba Tarsem Singh: उत्तराखंड में गुरुवार सुबह दो बाइक सवार लोगों ने बाबा तरसेम सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी। अब इस पूरी घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है।

Baba Tarsem Singh Murder Case

Baba Tarsem Singh Murder Case कौन थे बाबा तरसेम सिंह, जिन्हें गुरुद्वारे में घुसकर मारी गई गोली

Baba Tarsem Singh Murder Case Latest Updates: उत्तराखंड से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां गुरुवार सुबह दो बाइक सवार बदमाशों ने बाबा तरसेम सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी। इसका सीटीवीवी फुटेज भी सामने आया है। हत्या किस वजह से की गई, इसका अभी खुलासा नहीं हो पाया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने तरसेम सिंह की हत्या पर शोक जताया है। उन्होंने कहा कि दोषियों के ऊपर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

कौन थे बाबा तरसेम सिंह?

बाबा तरसेम सिंह (60) उधम सिंह नगर जिले के नानकमत्ता गुरुद्वारे के डेरा कार सेवा प्रमुख थे। वे हमेशा लोगों की सेवा में लगे रहते थे। उन्होंने अपना पूरा जीवन गुरुद्वारे को समर्पित कर दिया। उनकी चर्चा दिल्ली तक होती थी।  जब गुरुवार सुबह वे कुर्सी पर बैठे थे,  उसी दौरान बाइक से आए दो बदमाशों ने उन्हें गोली मार दी। आनन-फानन में उन्हें खटीमा के एक प्राइवेट अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। यह पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। बदमाशों ने बाबा तरसेम सिंह को दो गोलियां मारी हैं।

विज्ञापन

सीएम ने आरोपियों की गिरफ्तारी के दिए निर्देश

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि नानकमत्ता गुरुद्वारे के डेरा प्रमुख तरसेम सिंह की दुर्भाग्यपूर्ण हत्या पर संज्ञान लेते हुए डीजीपी को दोषियों पर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। इस घटना की जांच के लिए एसआईटी का गठन कर दिया गया है। पुलिस उच्चाधिकारियों को जल्द से जल्द समाज और मानवता के दुश्मन इन हत्यारों को गिरफ्तार करने के निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन

गुरुद्वारे में घुसकर बाबा तरसेम सिंह को मारी गई गोली

उत्तराखंड के डीजीपी अभिनव कुमार ने घटना की जानकारी बताते हुए कहा कि हमें आज सुबह लगभग 7 बजे सूचना मिली कि सुबह 6:15-6:30 बजे के बीच दो नकाबपोश हमलावर नानकमत्ता गुरुद्वारे में घुस गए और कार सेवा प्रमुख बाबा तरसेम सिंह को गोली मार दी। उन्हें खटीमा के अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई।

विज्ञापन

मौके पर पहुंचे एसएसपी-डीआईजी

डीजीपी ने कहा कि ये बेहद गंभीर मामला है। वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। एसएसपी पहले से ही वहां मौजूद हैं। डीआइजी कुमाऊं भी वहां पहुंच रहे हैं। घटनास्थल का निरीक्षण कर स्थानीय लोगों से बात की जाएगी। वह वहां की स्थिति का आकलन करने का प्रयास करेंगे।

विज्ञापन

एसआईटी का गठन

डीजीपी ने कहा कि घटना की जांच के लिए पुलिस मुख्यालय ने एसआईटी का गठन किया है। इसमें एसटीएफ और स्थानीय पुलिस के अधिकारी शामिल होंगे। एसटीएफ से कहा गया है कि वह इसे अपनी सर्वोच्च प्राथमिकता में रखे और सभी पहलुओं की गहराई से जांच करे। हमें न केवल हमलावरों की पहचान करनी है, बल्कि इस हत्या के पीछे की बड़ी साजिश, यदि कोई है, की भी पहचान करनी है।

विज्ञापन

हमलावरों के ऊपर होगी सख्त कार्रवाई

डीजीपी ने कहा कि हमने इस मामले से संबंधित उपयोगी जानकारी हमारे साथ साझा करने के लिए केंद्रीय एजेंसियों से भी संपर्क किया है। मैं आपको विश्वास दिलाता हूं कि हम इस मामले को जल्द ही सुलझाएंगे और सख्त कार्रवाई करेंगे।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Achyut Kumar

Achyut Kumar

अच्युत कुमार द्विवेदी न्यूज 24 वेबसाइट में 19 दिसंबर 2023 से कार्यरत हैं। लगभग 6 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले के रहने वाले हैं। इन्होंने अभी तक ईटीवी भारत, प्रभात खबर और जागरण न्यू मीडिया जैसे संस्थानों में काम किया है। इससे पहले, लखनऊ से संचालित इंडिया वाच और यूपी पत्रिका डॉट कॉम में काम किया था। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर लेखन का अनुभव रखते हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ