बिहार में गजब का खेला! नकली IPS के बाद अब फर्जी Doctor, कैसे नौजवान बनाए जा रहे 'बेवकूफ'?

Admission Fraud in Bihar: बिहार में नकली IPS का मामला ठंडा नहीं हुआ था कि अब फर्जी डॉक्टर सामने आ गया, जिसने लाखों रुपये ठगे हैं। उसने युवाओं को मेडिकल कोर्स में दाखिला देने का सपना दिखाकर पैसे वसूल लिए और फरार हो गया।

Bihar Fraud Doctor

Bihar Fraud Doctor

Bihar Medical Course Admission Fraud: बिहार में गजब का खेला चल रहा है। जमुई पुलिसने IPS की वर्दी पहने नकली अफसर को दबोचा था। यह मामला ठंडा भी नहीं हुआ था कि डॉक्टर बनाने के नाम पर फर्जीवाड़ा सामने आ गया। NMF न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, बक्सर जिले के इठाड़ी गांव में डॉक्टर बनाने के नाम युवाओं से ठगी की गई है। आरोप डॉक्टर धांजी पाल पर लग रहे हैं, जो खुद को AD ग्रुप ऑफ एजुकेशन का डायरेक्टर बताता है।

विज्ञापन

यह शख्स खुद को डेहरी विधानसभा का भावी चुनाव प्रत्याशी भी बताता है। ऐसा उसने अपने प्रचार होर्डिंग में अपने नाम के साथ लिखवा रखा है। धांजी पाल के फर्जीवाड़े का शिकार बने ज्योतिष कुमार ने बताया कि एडमिशन के नाम पर पैसे ले लिए, लेकिन दाखिला कराया नहीं। उसके बाद से अब तक कॉलेज अलॉट नहीं हुआ। पैसे वापस मांगे तो एक साल तक रिफंड नहीं किया। अब कहते हैं कि पैसे कटकर मिलेंगे। पिछले साल जुलाई में BMS में दाखिले के लिए 5 लाख रुपये दिए थे, लेकिन आज तक कॉलेज में दाखिला नहीं मिला।

विज्ञापन

युवाओं ने सुनाई आपबीती, लाखों ठगे गए

एक युवक ने JNM कोर्स के लिए 80 हजार रुपये दिए। दाखिला मिल गया, लेकिन एग्जाम नहीं हुआ। साढ़े 3 साल बर्बाद कर दिए। धर्मेंद्र ने बताया कि उसके साथ 93 हजार रुपये की ठगी हुई है। फेसबुक ग्रुप पर एडमिशन का नोटिफिकेशन था, जिस पर लिखे नंबर पर कॉल किया और एडमिशन लेने की इच्छा जाहिर की। इसके बाद एक नंबर से कॉल आया और कॉल करने वाले ने खुद को AD ग्रुप का डायरेक्टर बताया। उसने पूछा कि आप कहां दाखिला लेना चाहते हैं?

पटना या बक्सर, कहीं दाखिला मिल जाए कहने पर बोले कि फीस भी कम हो जाएगा। पैसा लेकर गए और एडमिशन के बाद स्लिप देने की बात कही। इसके बाद फोन ही नहीं उठाया। मुन्ना कुमार ने बताया कि उनके साथ भी लाखों की ठगी हुई। दाखिला देने के बाद कॉलेज अलॉट नहीं किया। आज फोन भी उठाया नहीं जाता। लोगों के पास पेमेंट की रसीदें भी हैं, लेकिन यह रसीदें किसे दिखाकर पैसा मांगें? युवाओं में मन में सवाल है, क्योंकि फ्रॉड धांजी लाल ने उनके कई साल बर्बाद कर दिए। पुलिस को शिकायतें दी गई हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ