Bihar Chunav 2025 Date : 'चुनाव आयोग नहीं कराएगा निष्पक्ष चुनाव', कांग्रेस नेता राशिद अल्वी ने उठाए सवाल

Bihar Election Result Date 2025: बिहार में आज चुनाव की तारीखों की घोषणा हो गई है। बिहार में 243 सीटें हैं। इलेक्शन कमीशन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर चुनाव की तारीखों का ऐलान किया है।

Election Commission

Election Commission

ECI Announcement Bihar Chunav Election 2025 Live Press Conference: बिहार में चुनावी तारीखों का शंखनाद हो गया है। सोमवार शाम को चुनाव आयोग ने प्रेस वार्ता कर चुनाव की तारीखों का ऐलान किया है। बिहार में सभी 243 सीटों पर 2 चरणों में चुनाव होंगे। चुनावी तारीखों की घोषणा होते ही राज्य में आचार संहिता लागू हो गई है। तारीखों का ऐलान होने के बाद राजनीतिक पार्टियों ने तैयारी तेज कर दी हैं।

विज्ञापन

बिहार चुनाव की तारीखों की हर अपडेट के लिए बने रहिए लाइव के साथ…

विज्ञापन

LIVE UPDATES

Bihar Chunav 2025 Date Live: 'हम बनायेंगे सरकार', बिहार चुनाव की तारीखों पर कांग्रेस सांसद के सी वेणुगोपाल

बिहार चुनाव की तारीखों पर कांग्रेस सांसद के सी वेणुगोपाल ने कहा, "हम बिहार में चुनाव लड़ने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। 'महागठबंधन' तैयार है और हम बिहार में चुनाव जीतने के लिए तैयार हैं, हमें विश्वास है कि हम बिहार में सरकार बनाएंगे।"

Bihar Chunav 2025 Date Live: 'अधिक चरण में चुनाव से लुटेरों को मिलता था मौका', केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी

बिहार विधानसभा चुनाव की तारीखों के एलान पर केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने कहा, "चुनाव आयोग ने बहुत बुद्धिमत्ता से 2 चरण में चुनाव की घोषणा की है। ज्यादा से ज्यादा चरण में चुनाव होने से बूथ लुटेरे लोगों को ज्यादा मौका मिलता था। कम चरण में बूथ लुटेरों का काम नहीं बनेगा... चुनाव अच्छे से होगा और बिहार में फिर NDA की सरकार बनेगी।"

Bihar Chunav 2025 Date Live: 'चुनाव आयोग नहीं कराएगा निष्पक्ष चुनाव', कांग्रेस नेता राशिद अल्वी ने उठाए सवाल

हार चुनाव की तारीखों पर कांग्रेस नेता राशिद अल्वी ने कहा, "चुनाव आयोग पर भरोसा नहीं किया जा सकता. मुझे पूरा विश्वास है कि चुनाव आयोग बिहार में निष्पक्ष चुनाव नहीं कराएगा. अगर बिहार में निष्पक्ष चुनाव हुए तो भाजपा-नीतीश कुमार सरकार कभी सत्ता में नहीं आएगी."

Bihar Chunav 2025 Date Live: 'लालू-प्रशांत किशोर के लिए वोट नहीं बल्कि...', चुनाव तारीखों के ऐलान पर क्या बोले जनसुराज के संस्थापक

बिहार चुनाव की तारीखों पर जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने कहा है कि लालू-प्रशांत किशोर के लिए वोट नहीं दिया जाएगा। वोट लोग अपने बच्चों के लिए, उनकी शिक्षा और रोज़गार के लिए, बिहार में बदलाव के लिए करेंगे। यह उस शुरुआत के लिए होगा जिसका हम सपना देखते हैं कि आने वाले 10 सालों में बिहार देश के 10 अग्रणी राज्यों में शामिल होगा..."

Bihar Chunav 2025 Date Live: 'हम अपने काम पर चुनाव में जा रहे हैं', बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी का बयान

Bihar Chunav 2025 Date Live: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की तारीखों की घोषणा पर बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा 'लोकतंत्र का पर्व है. लोकतंत्र के पर्व के लिए हम इसका स्वागत कर रहे हैं. बिहार की जनता के बीच में काम के आधार पर NDA चुनाव में जाएगी. हम पूरी तरह से तैयार हैं. हम अपने काम पर चुनाव में जा रहे हैं.'

Bihar Chunav 2025 Date Live: बिहार में होगा फ्री एंड फेयर इलेक्शन, बोले केन्द्रीय मंत्री नित्यानंद राय

बिहार में दो फेज में चुनाव होंगे इसके घोषणा के बाद केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने चुनाव आयोग के इस फैसले का स्वागत करते हुए कहा कि बिहार में फ्री एंड फेयर इलेक्शन होगा और एक बार फिर से बिहार में जंगल राज के प्रतीक वालों की हार होगी. एनडीए दोबारा से सरकार बनाएगी.

Bihar Chunav 2025 Date Live: 'राजद तैयार, बिहार बदलाव के मूड में', राजद के मुख्य प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव

राजद के मुख्य प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव कहते हैं, "...राजद तैयार है। बिहार बदलाव के मूड में है। हम '2025, महागठबंधन 235' के संकल्प के साथ आगे बढ़ रहे हैं। चाहे जदयू हो या भाजपा, उनके पास कोई एजेंडा नहीं है। बिहार में एक नासमझ सरकार चल रही है, इसे दिल्ली द्वारा नियंत्रित किया जा रहा है। बिहार में भ्रष्टाचार और अराजकता व्याप्त है..."

Bihar Chunav 2025 Date Live: 14 नवंबर को आएगा रिजल्ट

प्रेस वार्ता में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने कहा कि बिहार चुनाव के परिणाम 14 नवंबर को आएंगे ।

Bihar Chunav 2025 Date Live: 2 चरण में बिहार चुनाव

प्रेस वार्ता में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने कहा कि अब 2 चरण में बिहार चुनाव होंगे। 6 नवंबर को पहला चरण और 11 नवंबर को दूसरे चरण का मतदान होगा। पहले चरण में 121 सीटों पर चुनाव होगा। दूसरे चरण में 124 सीटों पर चुनाव होंगे।

Bihar Chunav 2025 Date Live: तैनात होंगे ऑब्जर्वर

बिहार चुनाव में 243 जनरल ऑब्जर्वर, 38 पुलिस ऑब्जर्वर और 67 अन्य ऑब्जर्वर होंगे। सभी ऑब्जर्वर बाहरी राज्यों के होंगे।

Bihar Chunav 2025 Date Live: बीएलओ से बात करने का बताया

प्रेस वार्ता में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने कहा कि अब बीएलओ से बात कर सकते हैं। +91 6121950 के माध्यम से बीएलओ से बात कर सकते हैं। 90,712 बीएलओ राज्य भर में है।

Bihar Chunav 2025 Date Live: पोलिंग बूथ तक ले जा सकेंगे फोन

प्रेस वार्ता में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने कहा कि इस बार पोलिंग बूथ तक मोबाइल ले जा सकेंगे। अंदर नहीं ले जा सकेंगे। वहां अधिकारी जमा कर सकेंगे।

Bihar Chunav 2025 Date Live: 15 दिन में नए वोटरों को मिलेंगे कार्ड

प्रेस वार्ता में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने कहा कि वोटर लिस्ट में जिनके नाम नए हैं, पता बदल गया। उन्हें नए वोटर कार्ड मिलेंगे।

Bihar Chunav 2025 Date Live: ग्राउंड फ्लोर पर होंगे पोलिंग स्टेशन

प्रेस वार्ता में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने कहा कि पोलिंग स्टेशन ग्राउंड फ्लोर पर होंगे।

Bihar Chunav 2025 Date Live: सोशल मीडिया पर रहेगी सख्ती

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने कहा कि अफवाह रोकने के लिए सोशल मीडिया पर कड़ी नजर रखी जाएगी। फेक न्यूज पर कड़ी नजर रखी जाएगी।

Bihar Chunav 2025 Date Live: हर बूथ पर होगी बेव कास्टिंग

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने कहा कि मतदान के दौरान हर बूथ से बेव कास्टिंग की जाएगी।

Bihar Chunav 2025 Date Live: बिहार में इतनी सीटें आरक्षित

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने कहा कि बिहार में 40 सीटें आरक्षित होंगी।

Bihar Chunav 2025 Date Live: 14 लाख वोटर पहली बार करेंगे मतदान

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने कहा कि 14 लाख वोटर पहली बार मतदान करेंगे।

Bihar Chunav 2025 Date Live: वोटर लिस्ट में इस दिन तक जुड़़ सकेंगे नाम

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने कहा कि नामाकंन के पहले 10 दिन तक वोटर लिस्ट में नाम जुड़ सकेंगे।

Bihar Chunav 2025 Date Live: पहला चरण पूूरा हुआ

मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा कि पहले चरण में मतदाता सूची का फिल्टर करना और दूसरे चरण में मतदान कराना है।

Bihar Chunav 2025 Date Live: विज्ञान भवन में होगी बिहार चुनाव की घोषणा

बिहार चुनाव की घोषणा के लिए चुनाव आयोग प्रेस वार्ता करेगा। आज शाम 4 बजे विज्ञान भवन में प्रेस वार्ता होगी।

Bihar Chunav 2025 Date Live: बिहार में 243 सीटों पर होंगे विधानसभा चुनाव

बिहार विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान होने वाला है। सूत्रों ने बताया कि इस बार 2 चरणों में सभी 243 सीटों पर चुनाव कराए जाएंगे। साल 2020 में चुनाव आयोग ने 3 चरणों में चुनाव कराए थे।

Bihar Chunav 2025 Date Live: बिहार में सीट बंटवारे पर BJP-LJP में फूट

बिहार चुनाव के पहले सीट बंटवारे को लेकर एलजेपी और बीजेपी आमने सामने आ गए हैं। एलजेपी रामविलास सीटों की संख्या को लेकर अड़ी है। एलजेपी की बीजेपी को दो टूक देते हुए कहा कि गठबंधन में हमें राज्यसभा और विधान परिषद सीट का कोटा नहीं चाहिये।

Bihar Chunav 2025 Date Live: इन तारीखों को हो सकते हैं बिहार चुनाव

बिहार विधानसभा चुनाव की तारीखो का आज ऐलान होने वाला है। सूत्रों ने बताया कि बिहार में दो चरणों में चुनाव के संकेत हैं। पहला 6 नवंबर को तो दूसरा चरण 11 नवंबर को पूरा किया जाएगा।

Bihar Chunav 2025 Date Live: बिहार चुनाव में पहली बार मतदान करेंगे 14 लाख से ज्यादा युवा

बिहार में चुनाव होने वाले हैं। वोटर लिस्ट रीविजन से पहले बिहार में 7.89 करोड़ लोग थे। रीविजन में 47 लाख से ज्यादा वोटर हटा दिए गए। फाइनल वोटर लिस्ट में 14,01,150 मतदाता 18 से 19 साल के बीच है। ये पहली बार चुनाव में मतदान करेंगे।

Bihar Chunav 2025 Date Live: एनडीए का 225 सीटों पर दावा

जदयू के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने न्यूज 24 से खास बातचीत करते हुए बताया की हमारी पार्टी बिल्कुल तैयार है।बिहार में विकास हुआ है।हम लोग फिर से सरकार बनाने जा रहे है। एनडीए ने 225 का लक्ष्य रखा है।

Bihar Chunav 2025 Date Live: बिहार चुनाव में तैनात होंगी

बिहार चुनाव को शांति से पूरा कराने की तैयारी शुरू हो गई है। बताया जा रहा है कि बिहार चुनाव में 500 से ज्यादा अर्धसैनिक कंपनियों की तैनाती की जाएगी।

Bihar Chunav 2025 Date Live: दो चरणों में होंगे बिहार चुनाव

बिहार विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान होने वाला है। सूत्रों ने बताया कि इस बार 2 चरणों में सभी 243 सीटों पर चुनाव कराए जाएंगे। साल 2020 में चुनाव आयोग ने 3 चरणों में चुनाव कराए थे।

Bihar Chunav 2025 Date Live: 22 नवंबर को खत्म होगा बिहार विधानसभा का कार्यकाल

बिहार में विधानसभा चुनाव होने हैं। चुनाव आयोग ने इसके लिए लगभग तैयारियां पूरी कर ली हैं। आयोग को नवंबर से पहले चुनाव कराने होंगे। बिहार विधानसभा का कार्यकाल 22 नवंबर को खत्म हो रहा है।

Bihar Chunav 2025 Date Live: विज्ञान भवन होगी प्रेस वार्ता

बिहार चुनाव की घोषणा के लिए चुनाव आयोग प्रेस वार्ता करेगा। आज शाम 4 बजे विज्ञान भवन में प्रेस वार्ता होगी।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Raghav Tiwari

Raghav Tiwari

राघव तिवारी न्यूज24 में शिफ्ट हेड की भूमिका निभा रहे हैं। यहां टीम प्रबंधन के साथ नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, क्राइम आदि की खबरें भी कवर करते हैं। इससे पहले ये अमर उजाला, नईदुनिया, नवभारत टाइम्स (NBT) और हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित अखबारों में रिपोर्टिंग कर चुके हैं। देवभूमि उत्तराखंड, इंदौर, नोएडा, कानपुर समेत देश के विभिन्न हिस्सों में काम करने की वजह से राघव भिन्न-भिन्न कल्चर, खानपान, व्यवहार, जरूरत की समझ रखते हैं। राघव तिवारी ने कानपुर विश्वविद्यालय से पत्रकारिता एवं जनसंचार में पोस्ट ग्रेजुएशन की शिक्षा पूरी की है। शिकायत और सुझाव के लिए स्वागत है- Mail ID: raghav.tiwari@bagconvergence.in Contact No. 8840671098
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ