Bihar Chunav 2025 LIVE Updates: विधानसभा चुनाव की तैयारियों की समीक्षा के लिए पटना पहुंचे मुख्य चुनाव आयुक्त
Bihar Chunav 2025 LIVE Updates: आगामी बिहार विधानसभा आम चुनाव–2025 की तैयारियों का जायजा लेने भारत निर्वाचन आयोग की टीम शुक्रवार की रात पटना पहुँची। दल का नेतृत्व मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार कर रहे हैं। उनके साथ निर्वाचन आयुक्त डॉ. सुकुबीर सिंह संधू और डॉ. विवेक जोशी भी मौजूद हैं। आयोग का यह दौरा दो दिनों तक चलेगा।
सूत्रों के अनुसार आयोग चुनावी तैयारियों की गहन समीक्षा करेगा। इसके तहत राज्य सरकार, केंद्रीय एजेंसियों और राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से बातचीत की जाएगी। चुनाव आयोग सुरक्षा व्यवस्था, निर्वाचक नामावली, ईवीएम–वीवीपैट, मतदाता सुविधाओं और कानून व्यवस्था की स्थिति की विस्तार से समीक्षा करेगा। साथ ही सभी 38 जिलों के जिलाधिकारी, जिला निर्वाचन पदाधिकारी, पुलिस अधीक्षक और वरीय प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक की जाएगी।
