Bihar Chunav 2025 LIVE: खेसारी लाल यादव और उनकी पत्नी ने ज्वाइन की RJD, तेजस्वी यादव ने दिलाई सदस्यता

Bihar Chunav 2025 Live Updates: बिहार चुनाव के लिए बीजेपी ने अपनी पहली लिस्ट जारी कर दी है. इसमें 71 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की गई है. सबसे बड़ी बात है कि बीजेपी ने कुछ बड़े नेताओं का पत्ता साफ भी किया है. विधानसभा अध्यक्ष नंदकिशोर यादव का टिकट भी कट गया है.

Bihar Election 2025

Bihar Election 2025 News: बिहार चुनाव के लिए बीजेपी ने अपनी पहली लिस्ट जारी कर दी है. इसमें 71 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की गई है. सबसे बड़ी बात है कि बीजेपी ने कुछ बड़े नेताओं का पत्ता साफ भी किया है. विधानसभा अध्यक्ष नंदकिशोर यादव का टिकट भी कट गया है. कुमरहार से अरुण सिंह का टिकट भी कट गया है. बड़े नामों की बात करें तो बीजेपी अध्यक्ष सम्राट चौधरी को तारापुर से टिकट मिला है. सिवान से मंगल पांडेय को टिकट दिया गया है. बांकी पुर से मंत्री नितिन नवीन को टिकट दिया गया है. दीघा से संजीव चौरसिया को टिकट दिया गया है. दरभंगा से संजय सरावगी को टिकट मिला है. जमुई से श्रेयसी सिंह को टिकट मिला है.

विज्ञापन

बिहार की फेमस लोक गायिका मैथिली ठाकुर भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गई हैं. मैथिली ठाकुर को बिहार बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने बीजेपी की सदस्यता दिलाई. इसी मौके पर राजद विधायक भरत बिन्द भी बीजेपी में शामिल हो गए.

विज्ञापन

आज पूरे दिन बिहार की राजनीति और सीट शेयरिंग को लेकर चल रही उठापटक पर सबकी निगाहें टिकी रहेंगी. बिहार से चुनाव से जुड़ी ताजा खबरों के लिए आप बने रहें हमारे साथ.

विज्ञापन

LIVE UPDATES

Bihar Chunav 2025 LIVE: मैं हमेशा से इस परिवार का हिस्सा रहा हूं- खेसारी लाल यादव

Bihar Chunav 2025 LIVE: RJD में शामिल होने पर सिंगर खेसारी लाल यादव ने कहा, 'मैंने हमेशा कोशिश की है कि जैसे मैं मुंबई में अपने बच्चों को पाल-पोसकर बड़ा कर रहा हूं, उन्हें अच्छे स्कूल और हॉस्पिटल दे रहा हूं, वैसे ही बिहार के बच्चों का भविष्य भी उतना ही सुरक्षित हो जितना हमारा है और हमारे बच्चों को दूसरे राज्यों में न जाना पड़े. इसलिए बदलाव की जरूरत है और मैं उस बदलाव में अपना योगदान देना चाहता हूं... मैं हमेशा इस परिवार का हिस्सा रहा हूं और मुझे हमेशा चाचा का आशीर्वाद मिला है. मुझे राबड़ी माता, दीदी और भैया का आशीर्वाद मिला है... सिर्फ मैं ही नहीं, मेरा मानना ​​है कि पूरा बिहार बदलाव चाहता है और मुझे उस बदलाव में अपना योगदान देना चाहिए.'

Bihar Chunav 2025 LIVE: खेसारी लाल यादव और उनकी पत्नी चंदा ने ग्रहण की राजद की सदस्यता

Bihar Chunav 2025 LIVE: खेसारी लाल यादव और उनकी पत्नी चंदा ने राजद की सदस्यता ग्रहण की. सदस्यता ग्रहण करने के बाद तुरंत उन्हें राजद का सिम्बल मिल गया. सूत्रों की मानें तो खेसारी लाल यादव की पत्नी चंदा छपरा विधानसभा क्षेत्र से राजद की उम्मीदवार होंगी.

Bihar Chunav 2025 LIVE: 'राहुल गांधी, तेजस्वी यादव और कंपनी सिर्फ फ्रॉड हैं'- केशव प्रसाद मौर्य

Bihar Chunav 2025 LIVE: UP के डिप्टी CM केशव प्रसाद मौर्य ने कहा, 'जनता का मूड एकमत से NDA के पक्ष में है... NDA बिहार के इतिहास की सबसे बड़ी जीत के लिए तैयार है. आज की नॉमिनेशन मीटिंग में मुझे एहसास हुआ कि जनता ने यह चुनाव अपने हाथ में ले लिया है... राहुल गांधी, तेजस्वी यादव और कंपनी सिर्फ फ्रॉड हैं'.

Bihar Chunav 2025 LIVE:चिराग पासवान ने जारी की प्रत्याशियों की दूसरी लिस्ट

Bihar Chunav 2025 LIVE: बिहार चुनाव के लिए लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास RJP (R) ने उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी कर दी है. चिराग पासवान ने सभी 29 सीटों पर अपने प्रत्याशी उतार दिए हैं.

Bihar Chunav 2025 LIVE: NDA के दरवाजे मुकेश साहनी के लिए अब बंद- बिहार मंत्री

Bihar Chunav 2025 LIVE: बिहार के मंत्री हरि साहनी ने कहा, 'लोग खुशी और पवित्रता के साथ रामलीला देखने जाते थे. अब, जब भी NDA का कोई इवेंट होता है, लोग उसी भावना के साथ उसमें शामिल होते हैं.'

वहीं, उन्होंने मुकेश साहनी के बारे में कहा, 'एक समय था जब हम कहते थे कि जब भी वह आएं, NDA में उनका स्वागत है... लेकिन अब वह दरवाजा बंद हो गया है...'

Bihar Chunav 2025 LIVE: बिहार में बहुमत से बनेगी NDA की सरकार- BJP MP

Bihar Chunav 2025 LIVE: बिहार चुनाव पर BJP MP मनन मिश्रा ने कहा, 'बिहार में NDA की सरकार पूरी बहुमत से बनेगी. BJP पार्टी के सभी कार्यकर्ता बिना थके काम कर रहे हैं, जबकि दूसरी पार्टियों ने अभी तक अपने उम्मीदवार तय नहीं किए हैं...'

Bihar Chunav 2025 LIVE: राष्ट्रीय लोक मोर्टा ने जारी की दो और उम्मीदवारों की लिस्ट

Bihar Chunav 2025 LIVE: राष्ट्रीय लोक मोर्चा ने बिहार चुनाव 2025 के लिए दो उम्मीदवारों की एक और लिस्ट जारी कर दी है.

Bihar Chunav 2025 LIVE: मैंने महुआ को जिला बनाने और युवाओं को रोजगार देने के लिए किया काम- तेज प्रताप

Bihar Chunav 2025 LIVE: जनशक्ति जनता दल के चीफ तेज प्रताप यादव ने कहा, 'मैं अपनी दादी और माता-पिता के आशीर्वाद से आगे बढ़ा हूं. इस पवित्र मौके पर, जब मुझे अपना नॉमिनेशन फाइल करना है, तो मैं अपनी दादी को अपने साथ लाया हूं. वह हमारे दिलों में रहती हैं... महुआ के लोग उसी का साथ देंगे जो उनके लिए काम करेगा. मैंने महुआ को जिला बनाने और युवाओं को रोजगार के मौके देने के लिए भी काम किया...'.

Bihar Chunav 2025 LIVE: बेगूसराय में नामांकन के दौरान हंगामा

Bihar Chunav 2025 LIVE: बेगूसराय में बीजेप कांग्रेस कार्यकर्ताओं में झड़प हुई. नामांकन के दौरान नारेबाजी को लेकर दोनों पक्षों में हंगामा हुआ. इसके बाद पुलिस ने लाठीचार्ज भी किया.

Bihar Chunav 2025 LIVE: CM मोहन यादव का पटना में पदार्पण

Bihar Chunav 2025 LIVE: मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव पटना पहुंचे... पत्रकारों से बात करते हुए बोले कि मैं भोपाल से बिहार भाजपा प्रत्याशी संजय गुप्ता और विक्रम सिंह के नामांकन के लिए आया हूं। जिस तरह प्रधानमंत्री मोदी के आशीर्वाद से बिहार ने विकास की नई ऊंचाइयों को प्राप्त किया है और प्रधानमंत्री के आशीर्वाद से देश की दशा और दिशा बदली है, उसी तरह बिहार की जनता भी विजय के नए संकल्प के साथ निश्चित रूप से आगे बढ़ेगी.

watch | Patna: Madhya Pradesh CM Mohan Yadav says, "Today, I have come from Bhopal for the nomination of Bihar BJP candidates Sanjay Gupta and Vikram Singh. Just as Bihar has achieved new heights of development with the blessings of Prime Minister Modi, and the condition and… pic.twitter.com/u1WNi5NHK1
— ANI (@ANI) October 16, 2025

Bihar Chunav 2025 LIVE: मां जानकी का बनेगा मंदिर

Bihar Chunav 2025 LIVE: सीएम योगी ने बिहार में बोला जैसे अयोध्या में श्रीराम का मंदिर बना वैसे ही अब यहां मां जानकी का मंदिर बनेगा.

Bihar Chunav 2025 LIVE: NDA और सीएम नीतीश ने बिहार का विकास किया

Bihar Chunav 2025 LIVE: यूपी के सीएम योगी ने दानापुर में कहा एनडीए और सीएम नीतीश कुमार ने मिलकर बिहार को आगे बढ़ाया है.

Bihar Chunav 2025 LIVE: दानापुर की जनता ने हमेशा साथ दिया- रामकृपाल यादव

Bihar Chunav 2025 LIVE: नामांकन दाखिल करने आए रामकृपाल यादव ने कहा दानापुर की जनता ने हमेशा मेरा और मेरी पार्टी का साथ दिया है. watch | Danapur, Bihar: BJP leader Ram Kripal Yadav says, "I express my gratitude to our leadership for entrusting me with the great responsibility of contesting the election from here. The people of Danapur have always supported us and our party. I am confident that the people… pic.twitter.com/50niBgAxHn
— ANI (@ANI) October 16, 2025

Bihar Chunav 2025 LIVE: नामांकन दाखिल करने पहुंचे रामकृपाल यादव

Bihar Chunav 2025 LIVE: नामांकन दाखिल करने के बाद रामकृपाल यादव ने जय श्री राम के नारों के बीच कहा कि दानापुर के मौजूदा विधायक ने जनता को ठगने का काम किया है। उन्होंने कहा, “मैं आपसे आशीर्वाद मांगने आया हूँ, ताकि एक बार फिर आपकी सेवा कर सकूं और दानापुर को विकास की राह पर ले जा सकूं।”

Bihar Chunav 2025 LIVE: मुकेश सहनी ने कैंसिल की प्रेस कॉन्फ्रेंस

Bihar Chunav 2025 LIVE: वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी ने अपनी प्रेस कॉन्फ्रेंस को अचानक रद्द कर दिया है. खबर आ रही है की तेजस्वी यादव के कहने पर सहनी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस रद्द की है क्योंकि सहनी प्रेस कॉन्फ्रेंस में कुछ बड़ा फैसला लेने वाले थे.

Bihar Chunav 2025 LIVE: छतीसगढ़ के सीएम पटना पहुंचे

Bihar Chunav 2025 LIVE: बिहार विधानसभा चुनाव में प्रचार प्रक्रिया शुरू हो गई है. आज सीएम योगी, अमित शाह के साथ छतीसगढ़ के सीएम पटना पहुंच गए हैं. वे यहां सम्राट चौधरी के नामांकन में शिरकत होंगे.

Bihar Chunav 2025 LIVE: JDU ने जारी की अपने उम्मीदवारों की दूसरी सूची

Bihar Chunav 2025 LIVE: जेडीयू ने जारी की बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट. 44 नामों की हुई घोषणा.

Bihar Chunav 2025 LIVE: NDA को पूरा भरोसा, मैथिली ठाकुर समेत उम्मीदवारों के नाम से उत्साह बढ़ा

Bihar Chunav 2025 LIVE: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में एनडीए (NDA) ने उम्मीदवारों की घोषणा के साथ चुनावी मैदान में सक्रियता बढ़ा दी है। छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि एनडीए पूरे बिहार में प्रचार में जुटा हुआ है और बिहार की जनता एनडीए की सरकार फिर से बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।

उन्होंने कहा, "जिस तरह से भाजपा और एनडीए ने उम्मीदवारों का चयन किया है, उससे पूरे राज्य में उत्साह और व्यापक समर्थन देखने को मिला है। महागठबंधन में अन्य दलों के बीच चल रही प्रतिद्वंद्विता इस बात का संकेत है कि बिहार की राजनीति इस बार बेहद रोमांचक होगी।"

विशेष रूप से, भाजपा ने प्रतिभाशाली गायिका मैथिली ठाकुर को भी उम्मीदवार बनाया है। उनके नामांकन को लेकर जनता में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। अरुण साव ने कहा कि मैथिली ठाकुर का चयन एनडीए की सरकार बनने में मददगार साबित होगा।

विश्लेषकों का कहना है कि एनडीए की रणनीति और उम्मीदवारों की सूची से यह संकेत मिलता है कि पार्टी प्रचंड बहुमत से सरकार बनाने की उम्मीद कर रही है।

watch | Patna, Bihar: On NDA candidates for Bihar Legislative Assembly Elections 2025, Chhattisgarh Deputy CM Arun Sao says, "The NDA is actively campaigning in the Bihar elections, and the people of Bihar are committed to forming an NDA government again. The way the BJP and NDA… pic.twitter.com/VXfSYevMNo
— ANI (@ANI) October 16, 2025

Bihar Chunav 2025 LIVE: NDA का विजन क्लीयर है- अनुराग ठाकुर

Bihar Chunav 2025 LIVE: बिहार में बीजेपी और NDA का विजन एक दम साफ है जबकि महागठबंधन में अब भी मतभेद चल रहा है. अनुराग ठाकुर बोले लालू यादव के खिलाफ नारेबाजी भी हो रही है कि NDA से सीखें.watch | Patna, Bihar | On Bihar elections, BJP MP Anurag Thakur says, "The momentum NDA has gained in Bihar elections is clearly visible. On the other hand, there is conflict within the Mahagathbandhan... Slogans are also being raised against Lalu Prasad Yadav... Look at the NDA… pic.twitter.com/oh3t6CvWJr
— ANI (@ANI) October 16, 2025

Bihar Chunav 2025 LIVE: 12:30 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे मुकेश सहनी

Bihar Chunav 2025 LIVE: आज दोपहर 12:30 बजे VIP मुखिया मुकेश सहनी प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे.

Bihar Chunav 2025 LIVE: बिहार नई उड़ान के लिए तैयार

Bihar Chunav 2025 LIVE: बीजेपी सांसाद मनोज तिवारी ने तेजस्वी पर हमला बोलते हुए कहा जहां दो भाई एकमत नहीं हुए वो बिहार कहा से संभालेंगे?

Bihar Chunav 2025 LIVE: NDA की सीटें पारदर्शिता के साथ लोगों के बीच आ रही है.

Bihar Chunav 2025 LIVE: बिहार की जनता जानती है कि कौन पारदर्शिता के साथ लोगों के बीच आ रहा है. हम बिहार का विकास चाहते हैं इसलिए हमारी पार्टी ने और NDA के सभी दलों ने अपनी सूची जारी कर दी है. दिलीप जायसवाल का बयान.

watch | Patna, Bihar: On biharelection2025, State BJP chief Dilip Jaiswal says, "The list of candidates for 101 seats have been released. NDA is the first alliance that released its seat-sharing numbers and the list of candidates... There are conflicts going on in the… pic.twitter.com/SI5Jk7hNTy
— ANI (@ANI) October 16, 2025

Bihar Chunav 2025 LIVE: खेसारी लाल यादव की पत्नी को RJD ने दिया टिकट

Bihar Chunav 2025 LIVE: खेसारी लाल यादव की पत्नी को आरजेडी से मिला छपरा विधानसभा के लिए टिकट.

Bihar Chunav 2025 LIVE: गृह मंत्री अमित शाह आज से तीन दिवसीय बिहार दौरे पर, कई चुनावी जनसभाओं को करेंगे संबोधित

Bihar Chunav 2025 LIVE: बिहार विधानसभा चुनाव के माहौल के बीच केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज से तीन दिवसीय बिहार दौरे पर रहेंगे. उनका यह दौरा 16 से 18 अक्टूबर तक चलेगा, जिसके दौरान वे राज्य के विभिन्न जिलों में एनडीए प्रत्याशियों के समर्थन में चुनावी जनसभाएं करेंगे.

सूत्रों के अनुसार, अमित शाह का यह दौरा एनडीए के चुनाव अभियान को नई ऊर्जा देने के उद्देश्य से किया जा रहा है. बिहार के कई निर्वाचन क्षेत्रों में नामांकन प्रक्रिया जारी है, और 16 से 18 अक्टूबर के बीच कई एनडीए उम्मीदवारों के नामांकन दाखिल किए जाने हैं. गृह मंत्री इन नामांकन सभाओं में शामिल होंगे और जनता से एनडीए प्रत्याशियों के समर्थन की अपील करेंगे.

अमित शाह अपने संबोधन में केंद्र सरकार की योजनाओं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हुए विकास कार्यों और भाजपा की सुशासन नीतियों को जनता के बीच रखेंगे. साथ ही वे विपक्षी दलों पर हमलावर रुख अपनाते हुए बताएंगे कि बिहार में 'डबल इंजन की सरकार' ही राज्य के विकास की गारंटी है.

Bihar Chunav 2025 LIVE: यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ आज बिहार में चुनाव प्रचार करेंगे

Bihar Chunav 2025 LIVE: बिहार विधानसभा चुनाव के प्रचार अभियान में आज उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की एंट्री हो गई है. सीएम योगी आज बिहार के दो विधानसभा क्षेत्रों दानापुर और सहरसा में जनसभाएं करेंगे.

सूत्रों के अनुसार, योगी आदित्यनाथ की पहली जनसभा दानापुर विधानसभा क्षेत्र में होगी. यह सभा सुबह 11:45 बजे से 12:20 बजे तक आयोजित की जाएगी, जहां वे भाजपा प्रत्याशी रामकृपाल यादव के समर्थन में जनता से वोट की अपील की जाएगी.

इसके बाद सीएम योगी की दूसरी जनसभा सहरसा विधानसभा क्षेत्र में होगी, जहां वे भाजपा प्रत्याशी आलोक रंजन के पक्ष में प्रचार करेंगे. योगी आदित्यनाथ का यह दौरा भाजपा के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि बिहार के कई सीटों पर मुकाबला त्रिकोणीय होता जा रहा है और पार्टी अपने स्टार प्रचारकों को मैदान में उतार रही है.

Bihar Chunav 2025 LIVE: RJD में शामिल होने के बाद सूरजभान सिंह का बड़ा बयान बोले- NDA में मेरे साथ जो हुआ, वह किसी से छुपा नहीं

Bihar Chunav 2025 LIVE: राजनीति में एक और बड़ा फेरबदल देखने को मिला है. बिहार के कद्दावर नेता और मोकामा क्षेत्र से जुड़े सूरजभान सिंह ने औपचारिक रूप से राष्ट्रीय जनता दल (RJD) का दामन थाम लिया है. आरजेडी में शामिल होने के बाद उन्होंने एनडीए पर तीखा प्रहार करते हुए कहा,

'एनडीए में मेरे साथ जो हुआ, वह किसी से छुपा हुआ नहीं है. मैंने हमेशा गठबंधन के लिए काम किया, लेकिन मेरे त्याग और मेहनत की कद्र नहीं की गई.'

सूरजभान सिंह के आरजेडी में आने को राजनीतिक गलियारों में बड़ा झटका माना जा रहा है, खासकर मोकामा और बेगूसराय इलाके की राजनीति में. उन्होंने बताया कि उनकी पत्नी नीलम देवी आज मोकामा सीट से नामांकन दाखिल करेंगी. बताया जा रहा है कि वे आरजेडी के टिकट पर चुनाव लड़ेंगी.

Bihar Chunav 2025 LIVE: आज दाखिल होंगे नामांकन

Bihar Chunav 2025 LIVE: बीजेपी और जेडीयू ने बिहार विधानसभा चुनाव के लिए पहले चरण की वोटिंग के लिए 101 सीटों के उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है. आज कई उम्मीदवारों के नामांमकन दाखिल करने की आशंका है. बताया जा रहा है कि इस दौरान बिहार के सीएम और डिप्टी सीएम भी मौजूद रहेंगे.

Bihar Chunav 2025 Live: कांग्रेस पार्टी ने बुधवार को 6 उम्मीदवारों को दिया सिंबल

Bihar Chunav 2025 Live: कांग्रेस पार्टी ने बिहार चुनाव को लेकर बुधवार को 6 प्रत्याशियों को सिंबल दिया है. कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम ने सुल्तानगंज से ललन यादव, प्रतिमा दास को राजापाकड़ से, गरीबदास को भी दिया पार्टी सिंबल, औरंगाबाद से आनंद शंकर को, बरबीघा से त्रिशूल धारी सिंह गरीबदास, बछवारा नालंदा से कौशलेन्द्र कुमार उर्फ़ छोट मुखिया को सिंबल दिया है.

Bihar Chunav 2025 Live: कांग्रेस नेता पहुंचे लालू प्रसाद के आवास पर, कुछ सीटों पर फंसे पेंच को सुलझाने के लिए हो रही चर्चा

Bihar Chunav 2025 Live: प्रभारी कृष्णा अल्लावरू, राजेश राम, शकील अहमद खान बुधवार रात लालू यादव से मिलने उनके आवास पर पहुुंचे हैं. इस दौरान सभी कांग्रेस नेता लालू और तेजस्वी से मुलाकात कर रहें हैं. बैठक में गठबंधन में कुछ सीटों पर फंसे पेंच को सुलझाने को लेकर चर्चा हो रही है.

Bihar Chunav 2025 Live: 'नए सफर के लिए तैयार हूं', अलीनगर से भाजपा उम्मीदवार बनने पर बोली मैथिली ठाकुर

Bihar Chunav 2025 Live: बिहार चुनाव में लोक गायिका और अलीनगर से भाजपा उम्मीदवार मैथिली ठाकुर ने अपनी उम्मीदवारी पर कहा, "बहुत अच्छा लग रहा है. मेरे लिए सौभाग्य की बात है. आज बहुत महत्वपूर्ण दिन है. प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के आशीर्वाद से मुझे देश के लिए सेवा करने का अवसर मिल रहा है. अलीनगर के लोग मेरे लिए भगवान तुल्य हैं. उनसे मिलने के लिए मैं बहुत उत्सुक हूं. इस नए सफर के लिए तैयार हूं.'

Bihar Chunav 2025 Live: कांग्रेस कार्यकर्ताओ का पटना एयरपोर्ट पर जमकर हंगामा, प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम का किया विरोध

Bihar Chunav 2025 Live: पटना एयरपोर्ट पर बुधवार को उस समय अफरा तफरी मच गई, जब कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम और शकील अहमद खा दिल्ली से पटना पहुंचे थे. इस दौरान पटना एयरपोर्ट पर मौजूद कुछ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका विरोध किया और देखते ही देखते यह विरोध मारपीट में बदल गया.

Bihar Chunav 2025 Live: 'उपेंद्र कुशवाहा खुद कहे कि गठबंधन में कुछ भी ठीक नहीं...', एनडीए में सीट बंटवारे पर बोले पप्पू यादव

Bihar Chunav 2025 Live: पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने कहा कि 'उपेंद्र कुशवाहा खुद कहे कि गठबंधन में कुछ भी ठीक नहीं है. नीतीश कुमार ने बता दिया है कि वह शारीरिक और मानसिक रूप से ठीक हैं. जनता के सामने आ गया कि भाजपा कितनी लालची है. जनता भाजपा की साजिश को समझ गई कि ये नीतीश कुमार को हटाना चाहते हैं.'

Bihar Chunav 2025 Live: तेजस्वी यादव ने राघोपुर सीट से किया नामाकंन, लालू प्रसाद और रावड़ी देवी रही साथ

Bihar Chunav 2025 Live: बिहार में RJD नेता तेजस्वी यादव ने राघोपुर विधानसभा क्षेत्र से अपना नामांकन दाखिल किया. इस दौरान उनके माता-पिता, पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी और लालू प्रसाद यादव भी मौजूद हैं.

Bihar Chunav 2025 Live: अपने साथ रहे दोस्तों को खत्म करना BJP के डीएनए में है- कांग्रेस नेता

Bihar Chunav 2025 Live: बिहार चुनाव के लिए एनडीए में सीट बंटवारे पर कांग्रेस नेता मणिकम टैगोर ने कहा, 'बीजेपी गठबंधन के सहयोगियों को खत्म कर रही है. वे नीतीश कुमार और उपेंद्र सिंह कुशवाहा को खत्म कर रहे हैं. वे गठबंधन में अन्य दलों को भी खत्म कर रहे हैं. अपने साथ रहे दोस्तों को खत्म करना बीजेपी के डीएनए में है.'

Bihar Chunav 2025 Live: बिहार में NDA की बड़ी जीत होगी- रविशंकर प्रसाद

Bihar Chunav 2025 Live: एनडीए में सीट बंटवारे पर भाजपा सांसद रविशंकर प्रसाद ने कहा, 'सब कुछ ठीक है और एनडीए की बड़ी जीत होगी.'

Bihar Chunav 2025 Live: विजय सिन्हा ने लखीसराय से दाखिल किया नामांकन

Bihar Chunav 2025 Live: उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने लखीसराय से नामांकन दाखिल किया.

Bihar Chunav 2025 Live: राघोपुर सीट से नामांकन दाखिल करने पहुंचे तेजस्वी यादव

Bihar Chunav 2025 Live: राजद नेता तेजस्वी यादव समर्थकों के हुजूम के बीच राघोपुर विधानसभा क्षेत्र से अपना नामांकन दाखिल करने पहुंचे. उनके माता-पिता, पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी और लालू प्रसाद यादव भी मौजूद हैं.

Bihar Chunav 2025 Live: NDA में अब सब कुछ ठीक है, अमित शाह से मिलने के बाद बोले उपेंद्र कुशवाहा

Bihar Chunav 2025 Live: दिल्ली में अमित शाह के साथ उपेंद्र कुशवाहा की बैठक खत्म हो गई है. बैठक के बाद कुशवाहा ने कहा कि सभी विषयों पर विमर्श हुआ. गठबंधन को लेकर जो भी समस्याएं थीं उसे दूर करने के लिए गृह मंत्री के साथ बैठकर विमर्श हो गया है. उसका ऐलान जल्दी हो जाएगा. साथ ही कुछ बातों को लेकर असमंजस थी. अब सब कुछ ठीक है. सब कुछ क्लियर है.

Bihar Chunav 2025 Live: उपेंद्र कुशवाहा का स्वागतः कांग्रेस सांसद

Bihar Chunav 2025 Live: कांग्रेस सांसद अखिलेश प्रसाद सिंह ने उपेंद्र कुशवाहा की नाराजगी पर कहा कि उपेंद्र कुशवाहा का स्वागत है, वो आ जाएं तो हम और मजबूत हो जाएंगे.

Bihar Chunav 2025 Live: मैं चाहता हूं मेरी पत्नी चुनाव लड़ें- खेसारी लाल यादव

Bihar Chunav 2025 Live: बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर भोजपुरी गायक और अभिनेता खेसारी लाल यादव ने कहा, 'मैं चाहता हूं कि मेरी पत्नी चुनाव लड़े, मैं पिछले 4 दिनों से उन्हें मनाने की कोशिश कर रहा हूं. अगर वह मान जाती हैं तो हम नामांकन दाखिल करेंगे, नहीं तो मैं सिर्फ प्रचार करूंगा और भैया (तेजस्वी यादव) को जिताने की कोशिश करूंगा.'

Bihar Chunav 2025 Live: JDU ने जारी की उम्मीदवारों की पहली सूची

Bihar Chunav 2025 Live: जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) ने बिहार विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है.

Bihar Chunav 2025 Live: तेजस्वी यादव नामांकन दाखिल के लिए आवास से हुए रवाना

Bihar Chunav 2025 Live: राजद नेता तेजस्वी यादव अपने परिवार के साथ आगामी बिहार विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने के लिए अपने आवास से निकले. वह अपने वर्तमान निर्वाचन क्षेत्र राघोपुर से चुनाव लड़ेंगे.

अपने भाई तेज प्रताप यादव के लिए, राजद सांसद मीसा भारती ने कहा, वह मेरे भी भाई हैं और मैं उन्हें शुभकामनाएं देती हूं.

Bihar Chunav 2025 Live: बिहार में एनडीए दो-तिहाई बहुमत से जीतेगा- दिलीप जायसवाल

Bihar Chunav 2025 Live: एनडीए और महागठबंधन में सीट बंटवारे को लेकर घमासान मचा हुआ है. इस बीच प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने कहा कि सभी दलों ने सीट बंटवारे और निर्वाचन क्षेत्रों पर चर्चा की है. इन चर्चाओं के बाद, अब हर पार्टी अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर रही है... हमने अपनी सीट बंटवारे की जानकारी सबसे पहले साझा की थी. हमने अपने उम्मीदवारों की शुरुआती सूची जारी कर दी है और जल्द ही और भी घोषणाएं की जाएंगी... कहीं कोई समस्या नहीं है. फिलहाल, मैं जेडीयू कार्यालय जा रहा हूं, जहां हम इस मामले पर आगे चर्चा करेंगे... अभी तक, महागठबंधन ने न तो सीट बंटवारे के सही आंकड़े दिए हैं और न ही अपने उम्मीदवारों की घोषणा की है... एनडीए दो-तिहाई बहुमत से जीतेगा..."

Bihar Chunav 2025 Live: बिहार के उप मुख्यमंत्री पहुंचे बाला त्रिपुर मंदिर

Bihar Chunav 2025 Live: बिहार के उपमुख्यमंत्री और लखीसराय विधानसभा क्षेत्र से बीजेपी प्रत्याशी विजय कुमार सिन्हा ने बड़हिया स्थित मां बाला त्रिपुर सुंदरी मंदिर में पूजा-अर्चना की.

Bihar Chunav 2025 Live: मैं नहीं लड़ रहा हूं चुनाव- प्रशांत किशोर

Bihar Chunav 2025 Live: जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने कहा, 'पार्टी के सदस्यों ने फैसला किया है कि मुझे पार्टी के अन्य उम्मीदवारों की जीत के लिए काम करने पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए, इसलिए मैं चुनाव नहीं लड़ रहा हूं...'

Bihar Chunav 2025 Live: प्रशांत किशोर ने साधा NDA पर निशाना

Bihar Chunav 2025 Live: एनडीए और महागठबंधन में सीट बंटवारे पर जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने कहा, 'बिहार की जनता जानती है कि हर व्यक्ति अपनी लूट के हिस्से के लिए लड़ रहा है. जितनी ज़्यादा सीटें उन्हें मिलेंगी, उतना ही उन्हें बिहार को लूटने का मौका मिलेगा. एनडीए और महागठबंधन में भी यही हाल है...'

Bihar Chunav 2025 Live: इस बार तारापुर में सम्राट चौधरी हारेंगे- प्रशांत किशोर

Bihar Chunav 2025 Live: जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने कहा, 'जन सुराज से 7वीं फेल सम्राट चौधरी के खिलाफ एक बड़े डॉक्टर चुनाव लड़ रहे हैं. इस बार तारापुर में सम्राट चौधरी की हार होने वाली है...'

Bihar Chunav 2025 Live: इस बार बिहार में NDA की सरकार जरूर बनेगी- रेखा गुप्ता

Bihar Chunav 2025 Live: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा, 'मैं आज बिहार आई हूं और बिहार की धरती को प्रणाम करती हूं. मैं देख रही हूं कि बिहार में विकास की गति तेज हो रही है और बिहार अनेक विकास परियोजनाओं के साथ आगे बढ़ रहा है. इस बार मोदी जी और नीतीश कुमार की सरकार जरूर बनेगी. हम इस प्रगति को और तेज करना चाहते हैं, इसलिए मैं इसमें योगदान देने बिहार आई हूं.'

Bihar Chunav 2025 Live: जेडीयू में कोई समस्या नहीं है- संजय कुमार झा

Bihar Chunav 2025 Live: बिहार चुनाव 2025 पर जेडीयू सांसद संजय कुमार झा ने कहा, 'एनडीए एकजुट है और हमारा उद्देश्य नीतीश कुमार के नेतृत्व में सरकार बनाना है...कल जब सीएम अपना प्रचार अभियान शुरू करेंगे तो एक अलग माहौल देखने को मिलेगा...जेडीयू के भीतर कोई समस्या नहीं है. जेडीयू में जो भी फैसला लिया जाता है वो नीतीश कुमार की सहमति के बाद ही होता है. वह एक लोकतांत्रिक व्यक्ति हैं. वह निरंकुश व्यक्ति नहीं हैं.'

Bihar Chunav 2025 Live: नहीं लडूंगा बिहार में चुनाव- प्रशांत किशोर

Bihar Chunav 2025 Live: बिहार की राजनीति में रणनीतिकार से नेता बने प्रशांत किशोर (PK) ने मंगलवार को बड़ा ऐलान किया. पीटीआई से बातचीत में उन्होंने साफ कहा कि वे बिहार विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे. प्रशांत किशोर ने कहा, “जन सुराज अभियान ने तय किया है कि मुझे संगठनात्मक काम पर ध्यान देना चाहिए, इसलिए मैं उम्मीदवार के रूप में चुनाव नहीं लड़ूंगा.”

Bihar Chunav 2025 Live: कांग्रेस को मिल सकती हैं ये 60 सीटें

Bihar Chunav 2025 Live: सूत्रों की मानें तो महागठबंधन में औपचारिक ऐलान से पहले कांग्रेस की 60 सीटों की संभावित लिस्ट कुछ इस प्रकार है-

वजीरगंज
वारिसलीगंज
सुपौल
बरबीघा
फारबिसगंज 
बनियापुर
बहादुरगंज 
मोतिहारी
किशनगंज 
पूर्णिया 
कसबा
प्राणपुर 
कदवा
कोढ़ा 
अररिया 
बिहारीगंज
भागलपुर 
सोनबरसा
जमालपुर 
कुशेश्वरस्थान
बिक्रम 
बेनीपुर
हिसुआ 
जाले
महराजगंज 
कुचायकोट 
बक्सर 
वैशाली 
करगहर 
मनिहारी 
रोसड़ा 
राजपुर
बेगूसराय 
चेनारी
बेलदौर
कुटुंबा 
कहलगांव 
मुजफ्फरपुर 
सुलतानगंज
खगड़िया 
अमरपुर
औरंगाबाद 
लखीसराय 
वाल्मीकि नगर 
बरबीघा
रामनगर 
राजगीर 
नरकटियागंज 
बाढ़ 
चनपटिया
बांकीपुर
बेतिया 
पटना साहिब 
गोविंदगंज
गया टाउन
रिगा
टेकारी
बेनीपट्टी

Bihar Chunav 2025 Live: NDA में लिए जा रहे फैसलों पर बातचीत के लिए जा रहा हूं दिल्ली- उपेंद्र कुशवाहा

Bihar Chunav 2025 Live: राष्ट्रीय लोक मोर्चा प्रमुख और राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा ने कहा, 'मैं दिल्ली जा रहा हूं. एनडीए में जो फैसले लिए जा रहे हैं, उन पर विचार-विमर्श की जरूरत है. मैं उसी पर बातचीत करने दिल्ली जा रहा हूं. मुझे उम्मीद है कि सब ठीक हो जाएगा...'

केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय ने कहा, 'जैसा उपेंद्र जी ने कहा है, सब ठीक है और जल्द ही सब ठीक हो जाएगा.'

Bihar Chunav 2025 Live: NDA में सब परेशान है उनकी नैया डूबेगी- राजद नेता

Bihar Chunav 2025 Live: बिहार चुनाव 2025 के लिए महागठबंधन में सीट बंटवारे पर राजद नेता मृत्युंजय तिवारी का बयान सामने आया है. उन्होंने कहा कि महागठबंधन में सब कुछ ठीक है, कोई अगर-मगर नहीं है, कोई टकराव नहीं है. महागठबंधन एकजुट है और मजबूती से चुनाव लड़ रहा है. अपार जनसमर्थन और जनता के आशीर्वाद से बिहार में तेजस्वी की सरकार बनने जा रही है. यह एनडीए की विदाई है... उपेंद्र कुशवाहा ने भी कहा है कि कहीं कुछ ठीक नहीं है, जीतन राम मांझी परेशान हैं, नीतीश कुमार परेशान हैं... एनडीए का अब मतलब है 'नैया डूबेगी अबकी बार'... अब बिहार तेजस्वी सरकार चाहता है.

Bihar Chunav 2025 Live: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का बिहार दौरा

Bihar Chunav 2025 Live: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता आज एक दिवसीय दौरे पर पटना पहुंचेंगी. अपने दौरे के दौरान वह कई नामांकन कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगी. रेखा गुप्ता का लखीसराय और बिहार शरीफ दो विधानसभाओं में कार्यक्रम है.

Bihar Chunav 2025 Live: बिहार चुनाव प्रचार की शुरुआत करेंगे पीएम मोदी

Bihar Chunav 2025 Live: आज बीजेपी के लिए बिहार चुनाव प्रचार की शुरुआत करेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी.

Bihar Chunav 2025 Live: 16 अक्टूबर को नामांकन दाखिल करेंगे सम्राट चौधरी

Bihar Chunav 2025 Live: बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी आगामी 16 अक्टूबर को तारापुर विधानसभा सीट से अपना नामांकन दाखिल करेंगे. उनका नामांकन तारापुर अनुमंडल कार्यालय में होगा. यह एक बड़ा राजनीतिक कार्यक्रम हो सकता है, जिसमें कई राज्यों के मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्रियों सहित भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के कई वरिष्ठ नेताओं के शामिल होने की संभावना है.

Bihar Chunav 2025 Live: तेजस्वी यादव करेंगे नामांकन

Bihar Chunav 2025 Live: 'महागठबंधन' में आज होगा सीट बंटवारे का ऐलान, तेजस्वी यादव आज राघोपुर सीट से राजद प्रत्याशी के रूप में नामांकन करेंगे.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m Namrata Mohanty  @namratamohanty105 Namrata Mohanty
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ